- पहली सूची में थे 47 उम्मीदवार
- केरल में बीजेपी की 140सीटों की लड़ने की योजना
केरल विधानसभा चुनाव के अंतर्गत 140 सीटो की लड़ाई में भाजपा ने अपने उम्मीदवारों की अबतक चार सूची जारी कर दी है। पहली सूची में जहां 47 नाम थे, वहीं दूसरी सूची में 39, तीसरे में 11 और चौथी सूची में केवल 1 नाम शामिल किया है। बता दें, कि 2021 में हुए केरल विधानसभा चुनाव में बीजेपी खाता नहीं खोल पाई थी। अब बीजेपी की नज़र इस चुनाव में बेहतर करने की होगी, यहीं कारण है, कि भाजपा बड़ी योजना से सूची तैयार कर रही है।

मौजूदा समय में केरल में वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (एलडीएफ़) की सरकार है, जिसके मुख्यमंत्री भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी, मार्क्सवादी (सीपीआई- एम) के पिनारायी विजयन है, जो लगातार दो बार से सत्ता में हैं। यहां बीजेपी कभी मुख्य विपक्षी दल नहीं रही। यहां एलडीएफ़ की सीधी टक्कर कांग्रेस की यूडीएफ़ सरकार के बीच रही है।




