Headlines

जंतर-मंतर प्रदर्शन के बीच महिला की मौत की ख़बर पर दिल्ली पुलिस का बड़ा खुलासा

जंतर-मंतर प्रदर्शन के दौरान महिला की मौत की वायरल खबर को दिल्ली पुलिस ने फ़र्जी बताया। पुलिस के अनुसार महिला जीवित है, अस्पताल में भर्ती है और उसकी हालत स्थिर है।
  • संसद चलोमार्च के दौरान हुआ था प्रदर्शन
  • प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने की थी लाठी चार्ज

सोशल मीडिया पर प्रसारित ख़बर का पुलिस ने किया खंडन

जंतर-मंतर पर हुए प्रदर्शन के दौरान सोशल मीडिया पर एक ख़बर प्रसारित हो रही थी, जिसमें दावा किया गया था, कि नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए प्रदर्शन के दौरान एक महिला की मौत हो गई थी। इसके बाद फ़ैक्‍ट चेक कर दिल्‍ली पुलिस ने इस ख़बर का खंडन किया है। पुलिस ने सोशल मीडिया पोस्ट में स्पष्ट किया कि यह जानकारी झूठी और भ्रामक है।

यह भी पढ़ें: NEET पेपर लीक से ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ तक: कैसे छात्र आंदोलन देश का सबसे बड़ा मुद्दा बना

दिल्‍ली पुलिस ने कहा जीवित है महिला

दिल्‍ली पुलिस के अनुसार प्रदर्शन में जिस महिला की मौत की ख़बर आई थी, वो जीवित है और मौजूदा समय में राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती है। डॉक्टरों ने पुष्टि की है, कि महिला की हालत स्थिर है और ख़तरे से बाहर है। पुलिस ने नागरिकों से ग़लत जानकारी पर विश्वास न करने और उसे साझा न करने की अपील की है। साथ ही दिल्ली पुलिस ने जनता को सलाह दी है, कि सटीक और प्रामाणिक जानकारी के लिए स‍िर्फ़ आधिकारिक संचार माध्यमों पर ही भरोसा करें।

CJP का ‘संसद चलों’ मार्च

जंतर-मंतर पर पिछले कई दिनों से NEET पेपर लीक को लेकर छात्रों का आंदोलन चल रहा है। छात्रों और युवाओं की मांग को लेकर तैयार हुई ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (CJP) से जुड़े हज़ारो-लाखों छात्रों व युवाओं का ‘संसद चलों’ मार्च के दौरान पुलिस और छात्रों के बीच भिडंत हुई थी, जिसमें पुलिस ने लाठी चार्ज कर छात्रों और युवाओं को प्रदर्शन करने व संसद तक जाने से रोक रही थी। इस दौरान मामला काफ़ी बिगड़ गया था, वहीं देखते ही देखते पत्‍थरबाजी भी हुई। इसमें कई छात्र व युवा और कई पुलिसकर्मी भी घायल हुए। जंतर-मंतर पर प्रदर्शन अभी भी जारी है।

यह भी पढ़ें: NEET पेपर लीक से ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ तक: क्या छात्रों का आंदोलन राजनीति की भेंट चढ़ गया?

अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक की मांग

दूसरी तरफ़ सोनम वांगचुक के अनशन को 25 दिन पूरे हो चुके हैं। सोनम वांगचुक छात्रों की मांगो को लेकर अनशन पर हैं। उनकी मांग है, कि शिक्षा मंत्री धर्मेद्र प्रधान इस्‍तीफ़ा दें, NEET पेपर लीक के बाद हताश होकर जि छात्रों ने आत्‍महत्‍या कर ली थी, उन पीड़‍ित परिवारों को मुआवजा मिले, ऐजुकेशन सिस्‍टम में सुधार हो और प्रदर्शन कर रहे छात्र व युवाओं को सुरक्षा दी जाए।  

More Posts

छात्रों के PG पर टूटा कहर, दिल्‍ली के सत्य निकेतन में 5 मंजिला इमारत भरभराकर गिरी, अबतक 6 लोगों की मौत

दिल्ली के सत्य निकेतन में छात्रों के PG के रूप में इस्तेमाल हो रही 5 मंजिला इमारत अचानक ढह गई। हादसे में 5 लोगों की मौत, 11 को सुरक्षित निकाला गया।

CGPSC रिजल्ट पर अभ्यर्थियों में नाराज़गी, 795 की जगह 608 उम्मीदवार इंटरव्यू के लिए चयनित; आयोग ने स्‍पष्‍ट की वजह

CGPSC मुख्य परीक्षा 2025 के रिजल्ट में 795 के बजाय 608 अभ्यर्थियों के चयन पर नाराज़गी सामने आई है। जानिए आयोग ने कम चयन और पुनर्मूल्यांकन को लेकर क्या कहा।

नेपाल में बाढ़ की तबाही, मरने वालों की संख्‍या बढ़कर हुई 1,344

शुक्रवार को ऊपरी त्रिशूली-3A हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट की सुरंग से 9 दिन बाद 2 मजदूरों को ज़‍िंंदा बाहर निकाला गया है।

UPESSC ने स्पेशल TET 2026 का आधिकारिक विज्ञापन जारी किया

अब उत्‍तर प्रदेश में अपनी नौकरी बचाने और उसे सुरक्षित रखने के लिए उत्तर प्रदेश के हज़ारों शिक्षकों के लिए यह परीक्षा बेहद अहम होने वाला है।

Send Us A Message