- कोचिंग से साथ में लौट रहे थे 10वीं के छात्र-छात्रा
- रास्ते में घेर कर की छात्रा से बदसलूकी, सहपाठी से की मारपीट
बिहार के जमुई में हुई घटना ने महिला सशक्तिकरण और महिला सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं। जमुई में बेहद शर्मनाक और निंदनीय घटना सामने आई है, जिसने विकसित भारत को एक बार फिर कलंकित करने का काम किया है। कहने के लिए देश हर रोज़ आधुनिकता की तरफ़ बढ़ रहा है, लेकिन ऐसी घटनाओं को देखने के बाद लगता है, कि आज भी हमारा देश कितना पिछड़ा हुआ है और ज़रूरत है, कि हम अपनी मानसिकता को आधुनिक करें।
यह भी पढ़ें: “जमुई में नाबालिग से बदसलूकी का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, घेराबंदी में पैर में लगी गोली; 8 आरोपी पकड़े गए”

बिहार की प्रगति पर सवालिया निशान (?)
बिहार के जमुई में जिस तरह से अभद्रता का परिचय दिया गया, वो बिहार सरकार के दावों पर प्रश्न तो खड़े करता ही है, बल्कि बिहार की प्रगति पर भी सवालिया निशान लगाता है। बरसों से बिहार की गिनती पिछड़े हुए राज्य में होती आई है और जब इस तरह की घटना हो, तो लोगों के मन मे बिहार की छवि और ख़राब हो जाती है। इस घटना ने यह भी साबित कर दिया है, कि राज्य में महिला को लेकर सोच बहुत अच्छी नहीं है और हम चाहे कितनी भी प्रशंंसा करले सच यही है, कि बिहार में महिलाओं की स्थिति बहुत अच्छी नहीं है।

वीडियो वायरल होने से सामने आई घटना
जमुई में 10वीं कक्षा में पढ़ने वाली नाबालिग छात्रा के साथ जिस तरह का अभद्र व्यवहार का वीडियो वायरल हुआ वह बेहद दुखी और शर्मशार करने वाला है। जमुई थाना सदर के माड़वा गांव के पास 10वीं कक्षा में पढ़ने वाले छात्र और छात्रा कोचिंग से लौट रहे थे। इसी दौरान कुछ मनचले लोग छात्रा के साथ छेड़कानी करने लगे और आवाज़ उठाने पर छात्र के साथ मारपीट करने लगे। वो दोनों कितना डरे हुए थे, कि पता नहीं वो लोग उनके साथ क्या करेंगे। कहने के लिए हम इंसान हैं, लेकिन आज के युग में इंसानियत कहीं दूर किसी अंधकार में खो गया है।
यह भी पढ़ें: जयपुर में दिल दहला देने वाली वारदात: पत्नी और 3 बेटियों की हत्या का आरोप, सुबह पिता को चाय पिलाकर फरार हुआ पति

आधुनिक दौर में यह कैसी मानसिकता?
छात्रा के साथ किस तरह की बदसलूकी की गई यह वायरल वीडियो सभी ने देखा, जिसमें साफ़ नज़र आता है, कि अगर कोई लड़का-लड़की मित्र है, कहीं एक साथ घूमने जाते हैं या एक साथ नज़र आते हैं, तो उनको ग़लत नज़रिए से देखा जाता है। इससे पता चलता है, कि बिहार में अभी भी अपनी मानसिकता पर काम करना बहुत ज़रूरी है। इस वीडियो को देखने के बाद बिहार कहीं से भी आधुनिक नज़र नहीं आता।
विकसित भारत में बिहार कहां?
जबसे नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री पद इस्तीफ़ा दिया और सम्राट चौधरी को मुख्यमंत्री पद का कार्यभार सौंपा गया, तबसे सम्राट सरकार पर कई सवाल खड़े हुए हैं और इस तरह की घटना ने सरकार के दावों की पोल खोल दी है। यह बेहद गंभीर सवाल हैं, जो मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से पूछा जाना चाहिए। आख़िर बिहार को आधुनिक और बेहतर राज्य बनाने का ज़िम्मा उठाने वाले लोग कहां हैं और विकसित भारत में बिहार को आज भी पिछड़ा हुआ राज्य क्यों माना जाता है। सवाल वाजिब है, किसी को तो जवाब देना होगा।
अब तक 8 लोग गिरफ़्तार
वायरल वीडियो के आधार जमुई पुलिस ने संज्ञान लेते हुए वायरल वीडियो की जांच कर और पीड़िता का बयान लेकर मामले की जांच पड़ताल की और त्वरित कार्रवाई करते हुए अब तक 8 आरोपियों को गिरफ़्तार कर लिया है। इस दौरान पुलिस अधीक्षक विश्वजीत दयाल ने कहा, कि वायरल वीडियो के आधार पर मामला जमुई ज़िले से संबंधित होने के चलते पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए FIR दर्ज कर घटना की जांच के लिए SDPO दीप्ति मोनाली नेतृत्व में SIT गठन किया।




