IPL प्‍लेऑफ़ 2026: मैदान में सिर्फ़ वैभव सूर्यवंशी के बल्‍ले का शोर, हैदराबाद बाहर (SRH VS RR)

मुल्‍लांपुर के मैदान में सिर्फ़ वैभव सूर्यवंशी के बल्‍ले की गूंज थी। वैभव का बल्‍ला सिर्फ़ रन उगल रहा था और हैदराबाद के गेंदबाजों की जमकर पिटाई कर रहा था।
  • वैभव सूर्यवंशी ने तोड़ा क्रिस ग्रेल के छक्‍के का रिकॉर्ड
  • रिकॉर्ड शतक से चूक गए सूर्यवंशी

IPL इतिहास में याद रखी जाएगी वैभव सूर्यवंशी की पारी

प्‍लेऑफ़ के दूसरे मुक़ाबले में यूं तो पलड़ा हैदराबाद का भारी लग रहा था, लेकिन वैभव सूर्यवंशी का बल्‍ला ऐसा बोला, कि हैदराबाद को IPL प्‍लेऑफ़ से बाहर होना पड़ा। मुल्‍लांपुर के मैदान में सिर्फ़ वैभव सूर्यवंशी के बल्‍ले की गूंज थी। वैभव का बल्‍ला सिर्फ़ रन उगल रहा था और  हैदराबाद के गेंदबाजों की जमकर पिटाई कर रहा था। वैभव ने मात्र 28 गेंदों में ही 97 रन बना लिए थे और वो बस एक शॉट दूर थे अपने शतक व IPL में इतिहास रचने से। 29वीं गेंद पर वैभव ने ज़ोर का शॉट लगाया, लेकिन गेंद बाउंड्री के अंदर ही रह गई और 97 के स्‍कोर पर कैच आउट हो गए। शतक ना बना पाने का मलाल उनके चेहरे पर साफ़ देखा जा सकता था, अब वो आउट होने के बाद पवेलियन लौट रहे थे।

यह भी पढ़ें: IPL 2026: वैभव सूर्यवंशी के सामने लखनऊ एक नहीं चली (RR VS LSG)

तोड़ा क्रिस गेल के छक्‍कों का रिकॉर्ड

इस बीच वैभव सूर्यवंशी ने छक्‍कों के मामले में क्र‍िस गेल का रिकॉर्ड तोड़ते हुए IPL के एक सीज़न में 65 छक्‍के जड़ डाले। इससे पहले क्रिस गेल के नाम IPL 2012 के दौरान 59 छक्‍के लगाने का रिकॉर्ड था। वैभव सूर्यवंशी शतक के मामले में भी क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ देते, अगर वो कैच आउट ना हुए होते तो। क्रिस ग्रेल के नाम T20 में सबसे तेज़ शतक लगाने का रिकॉर्ड है। उन्‍होंने IPL में 30 गेंदों में शतक अपने किया था। वैभव 29वें गेंद पर आउट हो गए। वैभव सूर्यवंशी ने 29 गेंदों पर 97 रन की त़फ़ानी पारी खेली, जिसमें 5 चौके और 12 छक्के शामिल थे और इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 334.48 का रहा।

पहले विकेट के लिए RR ने जोड़े 48 गेंदों में 125 रन

सनराजर्स हैदराबाद (SRH) ने प्‍लेऑफ़ के दूसरे मुक़ाबले में टॉस जीतकर भले ही गेंदबाजी चुनी, लेकिन वैभव सूर्यवंशी के विस्‍फ़ोटक बल्‍लेबाजी ने उनके निर्णय को ग़लत साबित कर दिया। राजस्‍थान रॉयल्‍स (RR) ने पहले विकेट की साझेदारी में 48 गेंदों में ही 125 रन जोड़ दिए थे, जिसमें वैभव सूर्यवंशी के अकेले 97 रन थे और यशस्‍वी जायसवाल के 25 रन थे। इसके अलावा ध्रुव जुरेल ने भी 21 गेंदों में 50 रन की पारी खेलकर टीम को 20 ओवर में 8 विकेट पर 243 के बड़े स्‍कोर तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। कप्‍तान रि‍यान पराग ने भी 12 गेंदों में 26 रन जोड़े।

बड़े लक्ष्‍य के सामने नहीं चली SRH की बल्‍लेबाजी       

इस मैच में भी पहले प्‍लेऑफ़ मैच की तरह ही लक्ष्‍य का पीछा करने वाली टीम पर बड़े स्‍कोर का प्रेशर दिखा, टीक वैसे ही हैदराबाद जब 244 रन का पीछा करने उतरी तो तेज़ खेलने के चक्‍कर में उनके विकेट लगातार अंतराल पर गिरते चले गए। हैदराबाद की शुरुआत काफ़ी ख़राब थी और पारी की दूसरी गेंद पर ही अभिषेक शर्मा बिना खाता खोले पवेलियन लॉट गए। इससे दबाव हैदराबाद पर काफ़ी बढ़ गया। इसके बाद फ़ॉर्म में चल रहे ईशान किशन ने 11 गेंदों में 33 रन बनाए, लेकिन उनका विकेट काफ़ी महत्‍वपूर्ण था, ख़ासकर जब टीम 244 रन का पीछा कर रही हो। किशन के आउट होते ही ट्रेविस हेड भी ज़्यादा देर नहीं चल पाए। इस तरह पहले तीन बड़े बल्‍लेबाजों का विकेट गिरने से हैदराबाद उभर नहीं पाई और बहुत कोशि‍श करने पर 19.2 गेंदों में 196 रन बनाकर सिमट गई। राजस्‍थान ने 47 रन की रॉयल जीत के साथ क्वॉलिफ़ायर-2 में जगह बना ली, जहां उसका सामना इस IPL की नंबर 2 टीम गुजरात टाइटंस से होगा।

यह भी पढ़ें: IPL प्‍लेऑफ़ 2026: रॉयल जीत के साथ बेंगलुरु फ़ाइनल में, गुजरात की बूरी हार (RCB VS GT)

जोफ़रा आर्चर ने 3 बड़े विकेट किए अपने नाम

राजस्‍थान की गेंदबाजी की तरफ़ से जोफ़रा आर्चर एक बार फ‍िर चमके। उन्‍होंने अभिषेक शर्मा, ईशान किशन और ट्रेविस हेड को अपना शि‍कार बनाकर हैदराबाद की बल्‍लेबाजी की कमर तोड़ दी। उन्‍होंने 4 ओवर में 3 विकेट अपने नाम किए। इसके अलावा नाद्रे बर्गर, रविंद्र जडेजा और सुशांत मिश्रा ने भी अच्‍छी गेंदबाजी करते हुए 2-2 विकेट अपने नाम किए।        

टीमस्‍कोरविकेट
RR20 ओवर में 2438
SRH19.2 ओवर में 196ऑल आउट

Photo Credit: IPL

More Posts

NEET पेपर लीक मामले में 5 आरोपियों की न्यायिक हिरासत बढ़ी

NTA को यूं तो निष्‍पक्ष परीक्षा कराने के लिए तैयार किया गया था, लेकिन जब वो ही गद्दार निकले, तब सोचने पर मजबूर होना पड़ता है, कि विश्‍वास किस पर करें?

IPL 2026 Winner: RCB की जीत में कौन-से सितारे ज़्यादा चमके?

इस IPL सीज़न में भी RCB के अंदर IPL टाइटल का जीतने का जज्‍़बा साफ़ दिखाई दिया और उनका ऑलराउंडर परफ़ॉर्मेंस इसका बड़ा उदाहरण है।

IPL फ़ाइनल 2026: लगातार दूसरी बार चैम्‍पियन बना बेंगलुरु, बड़े मैच का बड़ा खि‍लाड़ी विराट कोहली (GT VS RCB)

इस सीज़न की सबसे बेहतरीन टीम बनकर उभरी RCB ने हर प्रारूप में अपना उच्‍चतम प्रदर्शन किया। बेंगलुरु सही मायने में चैम्‍पियन की तरह खेली।

पश्‍चिम बंगाल में अन्नपूर्णा योजना पर बढ़ी सख्‍ती, फ़र्ज़ी लाभार्थियों पर सरकार का एक्शन

ममता सरकार के युग में वहां के नागरिक केंद्र की कई योजनाओं से वंचित थे। बीजेपी की सरकार आते ही पश्‍चिम बंगाल में केंद्र सरकार की योजनाओं को लागू किया गया है।

Send Us A Message