Headlines

IPL प्‍लेऑफ़ 2026: रॉयल जीत के साथ बेंगलुरु फ़ाइनल में, गुजरात की बूरी हार (RCB VS GT)

पाटीदार की बल्‍लेबाजी ने बोर्ड पर इतने रन लगा दिए, कि गुजरात की बल्‍लेबाजी भी लक्ष्‍य का पीछा करने में पस्‍त हो गई।
  • बेंगलुरु धमाकेदार अंदाज़ में पहुंची फ़ाइनल में
  • गुजरात के पास फ़ाइनल में पहुंचने का अब भी एक मौक़ा

RCB लगातार दूसरी बार फ़ाइनल में

धर्मशाला के मैदान में कप्‍तान रजत पाटीदार का बल्‍ला ऐसा बोला, कि गुजरात के गेंदबाज अपना लाइन-लेंथ नहीं पकड़ सके। पाटीदार की बल्‍लेबाजी ने बोर्ड पर इतने रन लगा दिए, कि गुजरात की बल्‍लेबाजी भी लक्ष्‍य का पीछा करने में पस्‍त हो गई। इस तरह बेंगलुरु ने प्‍लेऑफ़ के क्‍वॉलिफ़ायर-1 में गुजरात को हराकर लगातार दूसरी बार IPL के फ़ाइनल में जगह बना ली। पिछले साल बेंगलुरु ने फ़ाइलन में पंजाब को हराकर 17 साल के IPL ख़‍िताब के सूखे को ख़त्‍म किया था।

यह भी पढ़ें: IPL 2026: पंजाब की उम्‍मीदों पर फिरा पानी, राजस्‍थान से मुंबई हारी (MI VS RR)

जमकर बोला रजत पाटीदार का बल्‍ला

पहले बल्‍लेबाजी करते हुए बेंगलुरु ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 254 रन बना डाले, जिसमें कप्‍तान रजत पाटीदार ने 33 गेंदों में ही नाबाद 93 रन बनाकर गुजरात के गेंदबाजों को ख़ूब धोया। इस पारी में 9 छक्‍के और 5 चौके शामिल थे। इसके अलावा विराट कोहली के 43 और क्रुणाल पांड्या की 43 रन की पारी इस स्‍कोर तक पहुंचाने में अहम रही। गुजरात के सभी गेंदबाजों की जमकर पिटाई हुई। कगिसो रबाडा और जेसन होल्‍डर ने जरूर 2-2 विकेट लिए।

गुजरात की बल्‍लेबाजी पस्‍त

बेंगलुरु शुरु से ही मजबूत इरादे के साथ दिखाई दे रही थी। बल्‍लेबाजी से लेकर गेंदबाजी तक बेंगलुरु का पलड़ा भारी दि‍खा। यही कारण है, कि बेंगलुरु क्‍वॉलिफ़ायर-1 में ही सीधे IPL फ़ाइनल का टिकट कटा गई। दूसरी तरफ़ गुजरात की बल्‍लेबाजी पर 255 के लक्ष्‍य का दबाव साफ़ दिखा और उस दबाव में गुजरात की बल्‍लेबाजी ढहती हुई दिखी और मात्र 88 रन पर ही 8 विकेट गवां दिए। राहुल तेवतिया के 63 रन की वजह से स्‍कोर 162 तक पहुंच पाया। गुजरात की बल्‍लेबाजी का बुरा हाल बयां करता है, कि वो बेंगलुरु के सामने कितने प्रेशर में थी।

RCB की घातक गेंदबाजी, 100 के अंदर सिमट जाती GT

RCB की गेंदबाजी काफ़ी ज़बरदस्‍त रही और लगभग सभी गेंदबाजों ने विकेट निकाला। जेकब डफ़ी ने जहां 3 विकेट निकालेख्‍ वहीं इस टूर्नामेंट के सबसे कामयाब गेंदबाज भुवनेश्‍वर कुमार ने 2, जोश हेज़लवुड ने 1, क्रुणाल पांड्या ने 2 और रस‍िख सलाम दर ने 2 विकेट चटकाए और GT की पूरी टीम 162 पर सिमट गई, राहुल तेवतिया ने अगर 63 की पारी ना खेली होती, तो पूरी टीम का 100 रन के अंदर सिमटना तय था। बेंगलुरु ने इस मैच को 92 रन से अपने नाम किया और फ़ाइनल में प्रवेश कर लिया।

यह भी पढ़ें: यह भी पढ़ें: IPL 2026: करो या मरो मुक़ाबले में पंजाब की जीत, अब नज़रे राजस्‍थान पर (LSG VS PBK)

प्‍लेऑफ़ क्‍वॉलिफ़ायर-2 SRH बनाम RR

क्‍वॉलिफ़ायर-2 में सनराइज़र्स हैदराबाद का मुक़ाबला राजस्‍थान रॉयल्‍स के बीच होगा। यह मुकाबला जो टीम जीतेगी, उसे गुजरात से खेलना होगा। उसके बाद ही तय हो पाएगा, कि फ़ाइनल का टिकट कटाने वाली दूसरी टीम कौन-सी होगी। क्‍वॉलिफ़ायर-2 में हारने वाली टीम का पत्‍ता IPL से कट जाएगा।  

Photo Credit: IPL

More Posts

नेपाल में बाढ़ की तबाही, मरने वालों की संख्‍या बढ़कर हुई 1,344

शुक्रवार को ऊपरी त्रिशूली-3A हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट की सुरंग से 9 दिन बाद 2 मजदूरों को ज़‍िंंदा बाहर निकाला गया है।

UPESSC ने स्पेशल TET 2026 का आधिकारिक विज्ञापन जारी किया

अब उत्‍तर प्रदेश में अपनी नौकरी बचाने और उसे सुरक्षित रखने के लिए उत्तर प्रदेश के हज़ारों शिक्षकों के लिए यह परीक्षा बेहद अहम होने वाला है।

NTA ने UGC-NET जून 2026 के अंग्रेजी, कॉमर्स और समाजशास्त्र की पुर्नपरीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी किए

अंग्रेजी, कॉमर्स और समाजशास्त्र की परीक्षाओं के प्रश्‍नपत्रों में ख़ामिया मिली थी, जिसके बाद परीक्षा को रद्द करना पड़ा था।

अंतरिक्ष में भारत की एक और बड़ी छलांग, ISRO ने सफलतापूर्वक लॉन्च किया EOS-05 उपग्रह

ISRO ने GSLV-F17 रॉकेट से 2,367 किलोग्राम वजन वाले EOS-05 उपग्रह का सफल प्रक्षेपण किया। जानिए 36 हजार किमी की ऊंचाई से निगरानी करने वाले इस उपग्रह की ख़ासियत।

Send Us A Message