Headlines

IPL 2026: करो या मरो मुक़ाबले में पंजाब की जीत, अब नज़रे राजस्‍थान पर (LSG VS PBK)

अबतक मुंबई, लखनऊ, चेन्‍नई और दिल्‍ली इस आईपीएल से बाहर हो चुकी हैं। अब देखना दिलचस्‍प होगा, कि अब कौन सी टीम इस लिस्‍ट में शामिल होती है।
  • पंजाब ने जीत के साथ प्‍लेऑफ़ की उम्‍मीद रखी बरक़रार
  • प्‍लेऑफ़ की चौथी जगह अब भी खाली

6 हार के बाद पंजाब की जीत, राजस्‍थान को जीत की ज़रूरत

आख़‍िरकार पंजाब किंग्‍स (PBK) लगातार 6 हार के बाद अपना अंतिम लीग मैच जीतने में कामयाब रही और यह जीतना उसके लिए करो या मरो जैसा थी, क्‍योंकि वो अगर यह मैच भी हार जाती, तो इस IPL सीज़न का सफ़र यहीं समाप्‍त हो जाता, लेकिन कप्‍तान श्रेयस अय्यर की 101 रन की शतकीय पारी ने पंजाब किंग्‍स को फ‍िलहाल IPL से बाहर होने से रोक लिया है। दरअसल राजस्‍थान रॉयल्‍स (RR) के 13 मैच में 14 अंक हैं और पंजाब के 14 मैच में 15 अंक हैं, अगर RR अपना अंतिम लीग मैच मुंबई से जीत जाती है, तो RR भी प्‍लेऑफ़ के लिए क्‍वॉलिफ़ाई कर जाएगी।

यह भी पढ़ें: IPL 2026: प्‍लेऑफ़ के टॉप 2 में पहुंची गुजरात, चेन्‍नई अपना आख़‍िरी लीग मैच हारकर हुई बाहर (GT VS CSK)

RCB, GT और SRH प्‍लेऑफ़ में, एक जगह अब भी खाली

RCB, GT और SRH पहले ही प्‍लेऑफ़ में पहुंच चुकी हैं, लेकिन चौंथी प्‍लेऑफ़ टीम का फ़ैसला अभी तक नहीं हो पाया है। वो चौथी टीम कौन सी होगी यह तो रविवार को ही साफ़ हो पाएगा। RCB, GT और SRH के 14 मैचों में 18 अंक हैं, लेकिन रनरेट की वजह से RCB पहले नंबर पर, GT दूसरे नंबर पर और SRH तीसरे नंबर पर रही। चौथे स्थान के लिए इस समय तीन टीमों में लड़ाई है, जिसमें राजस्‍थान, पंजाब और कोलकाता हैं। कोलकाता की उम्‍मीद ब‍हुत कम है और उसे दिल्‍ली को बहुत बड़े अंतर से हराना होगा, जो मुश्‍क़‍िल सा लगता है। दूसरी तरफ़ पंजाब की नज़रे मुंबई और राजस्‍थान के मैच पर है, अगर मुंबई जीती, तो पंजाब प्‍लेऑफ़ में प्रवेश कर जाएगी।

IPL Points Table:

RankTeamMatchPoints
1RCB (Q)1418
2GT (Q)1418
3SRH (Q)1418
4PBKS (?)1415
5RR (?)1314
6KKR (?)1313
7CSK (E)1412
8DC (E)1312
9MI (E)138
10LSG (E)148

लखनऊ ने बनाए 196 रन

लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के साथ हुए मैच में PBK पर सबसे ज़्यादा दबाव था, क्‍योंकि वो अपने पिछले 6 मैच लगातार हारते हुए आ रही थी और LSG के साथ हारते ही वो ऑटोमैटिक बाहर हो जाती। पंजाब ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फ़ैसला लिया और लखनऊ ने बल्‍लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट पर 196 रन बनाए। इसमें मुख्‍य भूमिका जोश इंगलिस की रही, जिन्‍होंने 44 गेंदों में 72 रन बनाए। इसके अलावा आयुष बदोनी ने 43 और अब्‍दुल शमद ने 37 रन की पारी खेली। यजुवेंद्र चहल ने सटीक गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 25 रन देकर 2 विकेट चटकाए, वहीं मार्को यान्‍सेन ने भी 33 रन देकर 2 विकेट लिए।

दबाव में PBK, हारती तो सीधे बाहर

पंजाब इसे मैच को किसी भी हाल में जीतकर अपनी पिछली 6 हार को भूलाना चाहती थी, लेकिन पंजाब की शुरुआत काफ़ी चिंताजनक रही और उसने इनिंग की पहली ही गेंद पर प्रियांश आर्य का विकेट गवां दिया। उसके बाद कूपर कॉनॉली (18) भी जल्‍दी ही चलते बने और पंजाब का स्‍कोर 22 रन पर 2 विकेट हो गया और अब सारा दारोमदार कप्‍तान श्रेयस अय्यर और प्रभसिमरन सिंह पर आ गया।

यह भी पढ़ें: IPL 2026: कोलकाता ने जीत के साथ बरक़रार रखी प्‍लेऑफ़ की उम्‍मीद (KKR VS MI)

श्रेयस अय्यर और प्रभसिमरन सिंह की साझेदारी अहम

दबाव में श्रेयस अय्यर और प्रभसिमरन सिंह ने लाजवाब पारी खेलते हुए 76 गेंदों में 140 रन की साझेदारी कर पंजाब को लगातार 7वीं हार से बचा लिया। प्रभसिमरन सिंह ने जहां 69 रन की पारी खेली, वहीं श्रेयस अय्यर ने इस IPL सीज़न का पहला शतक लगाते हुए नाबाद 51 गेंदों में 101 रन की पारी खेली और पंजाब ने यह मैच 18 ओवर में 7 विकेट से जीत लिया। श्रेयस अय्यर को मैन ऑफ़ द मैच चुना गया।   

अबतक मुंबई, लखनऊ, चेन्‍नई और दिल्‍ली इस आईपीएल से बाहर हो चुकी हैं। अब देखना दिलचस्‍प होगा, कि अब कौन सी टीम इस लिस्‍ट में शामिल होती है।   

टीमस्‍कोरविकेट
LSG 20 ओवर में 1966
PBK18 ओवर में 2003

Photo Credit: IPL

More Posts

नेपाल में बाढ़ की तबाही, मरने वालों की संख्‍या बढ़कर हुई 1,344

शुक्रवार को ऊपरी त्रिशूली-3A हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट की सुरंग से 9 दिन बाद 2 मजदूरों को ज़‍िंंदा बाहर निकाला गया है।

UPESSC ने स्पेशल TET 2026 का आधिकारिक विज्ञापन जारी किया

अब उत्‍तर प्रदेश में अपनी नौकरी बचाने और उसे सुरक्षित रखने के लिए उत्तर प्रदेश के हज़ारों शिक्षकों के लिए यह परीक्षा बेहद अहम होने वाला है।

NTA ने UGC-NET जून 2026 के अंग्रेजी, कॉमर्स और समाजशास्त्र की पुर्नपरीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी किए

अंग्रेजी, कॉमर्स और समाजशास्त्र की परीक्षाओं के प्रश्‍नपत्रों में ख़ामिया मिली थी, जिसके बाद परीक्षा को रद्द करना पड़ा था।

अंतरिक्ष में भारत की एक और बड़ी छलांग, ISRO ने सफलतापूर्वक लॉन्च किया EOS-05 उपग्रह

ISRO ने GSLV-F17 रॉकेट से 2,367 किलोग्राम वजन वाले EOS-05 उपग्रह का सफल प्रक्षेपण किया। जानिए 36 हजार किमी की ऊंचाई से निगरानी करने वाले इस उपग्रह की ख़ासियत।

Send Us A Message