Headlines

IPL 2026: पंजाब की उम्‍मीदों पर फिरा पानी, राजस्‍थान से मुंबई हारी (MI VS RR)

धर्मशाला के मैदान में पंजाब कोई भी मुक़ाबला नहीं जीत पाई। वोआख़‍िरी मैच ज़रूर जीती, लेकिन किसी के भरोसे रहना ठीक नहीं, पंजाब को इसका ख़ामियाज़ा भुगतना पड़ा।
  • लगातार 6 मुक़ाबले हार गई थी पंजाब
  • पहले 7 मुक़ाबलों PBK के थे 13 अंक

कभी फ़ेवरेट थी पंजाब

पंजाब किंग्‍स (PBK) का शुरुआत में जिस तरह का प्रदर्शन रहा, उसे देखते हुए पंजाब कभी इस IPL की फ़ेवरेट मानी जा रही थी। अपने पहले ही 7 मुक़ाबलों में 13 अंक लेकर वह सबसे टॉप पर बनी हुई थी, लेकिन क़‍िस्‍मत का खेल देखि‍ए पंजाब आगे के अपने 6 मैच लगातार हार गई और इस टूर्नामेंट से बाहर होने के क़गार पर पहुंच गई थी और अंत में यही हुआ। पंजाब ने आख़‍िरी मैच जीतकर IPL में अपनी प्‍लेऑफ़ की उम्‍मीद बरक़रार रखी थी, लेकिन मुंबई के भरोसे बैठी पंजाब को निराशा हाथ लगी, जब राजस्‍थान ने मुंबई को 30 रनों से हरा दिया।

यह भी पढ़ें: IPL 2026: करो या मरो मुक़ाबले में पंजाब की जीत, अब नज़रे राजस्‍थान पर (LSG VS PBK)

मुंबई की जीत की दुआ कर रही थी पंजाब

पंजाब के 14 मैंचों में 15 अंक थे, वहीं राजस्‍थान के 13 मैचों में 14 अंक हो गए थे और उसे अपना आख़‍िरी मैच मुंबई से खेलना था। राजस्‍थान को प्‍लेऑफ़ में जाने के लिए MI को किसी भी हाल में हराना था। RR ने प्‍लेऑफ़ में जाने के लिए पूरी ताक़त झोंकते हुए MI को हरा दिया और प्‍लेऑफ़ में चौथा स्‍थान हासिल कर लिया। दूसरी तरफ़ पंजाब के पास अच्‍छा मौक़ा था प्‍लेऑफ़ में जगह बनाने का, क्‍योंकि पंजाब के पास 7 मुक़ाबले बचे हुए थे और वो सिर्फ़ 2 मैच और जीत गया होता, तो आज प्‍लेऑफ़ के लिस्‍ट में PBK का भी नाम होता, लेकिन धर्मशाला के मैदान में पंजाब कोई भी मुक़ाबला नहीं जीत पाई। वो अपना आख़‍िरी मैच ज़रूर जीती, लेकिन किसी के भरोसे रहना ठीक नहीं और पंजाब को इसका ख़ामियाज़ा भुगतना पड़ा।

MI बचा सकती थी 30 रन

मुंबई के मैदान में MI ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फ़ैसला लिया, लेकिन राजस्‍थान शुरू से दबाव में रहने के बावजूद 205 रन बनाने में कामयाब रही, जबकि उसका कोई भी बल्‍लेबाज 40 का आंकड़ा नहीं छू पाया। सबसे ज़्यादा ध्रुव जुरेल ने 38 रन बनाए। मुंबई ने शुरू से सि तरह की गेंदबाजी की और RR पर प्रेशर बनाए रखा, लगता नहीं था, कि राजस्‍थान 200 का आंकड़ा छू पाएगी। मुंबई की गेंदबाजी आख़‍िरी लमहों में फ‍िसल गई और राजस्‍थान क़रीब 30 रन अधि‍क बनाने में कामयाब रहा। इसका अफ़सोस मुंबई को 30 रन से हारने के बाद ज़रूर हुआ होगा।

मुंबई की ख़राब बल्‍लेबाजी

206 रन के लक्ष्‍य का पीछा करने उतरी MI की शुरुआत काफ़ी ख़राब रही और 38 रन पर ही 4 विकेट गिर गए। इसके बाद सूर्यकुमार यादव ने 60 रन की पारी ज़रूर खेली, लेकिन दूसरी तरफ़ से विकेट गिरते चले गए। कप्‍तान पांड्या ने ज़रूर हाथ खोले और 34 रन की पारी खेली, लेकिन अंत में मुंबई 20 ओवर में 9 विकेट पर 175 रन ही बना पाई। मुबई का टॉप ऑर्डर पूरी तरह फ़्लॉप रहा।

स्‍कोरकार्ड

टीमस्‍कोरविकेट
RR20 ओवर में 2058
MI20 ओवर में 1759

जोफ़रा आर्चर की घातक गेंदबाजी

राजस्‍थान क गेंदबाजी में जोफ़रा आर्चर ख़ूब चमके और 4 ओवर में मात्र 17 रन देकर 3 विकेट चटकाए। यही मुंबई को भारी पड़ गया। इसके अलावा नाद्रे बर्गर, ब्रिजेश शर्मा और यश राज पुंजा का 2-2 विकेट मिले। जोफ़रा आर्चर को ख़तरनाक गेंदबाजी के लिए मैन ऑफ़ द मैच चुना गया।

यह भी पढ़ें: IPL 2026: प्‍लेऑफ़ के टॉप 2 में पहुंची गुजरात, चेन्‍नई अपना आख़‍िरी लीग मैच हारकर हुई बाहर (GT VS CSK)

ये रही प्‍लेऑफ़ की वों चार टीमें

इस तरह से 2026 IPL सीज़न की 4 प्‍लेऑफ़ में जाने वाली टीमें मिल गई हैं। इसमें टॉप 3 जगह तो पहले से ही बुक था, लेकिन चौथे स्‍थान की लड़ाई जारी थी, जिसमें राजस्‍थान ने अपना नाम दर्ज करा लिया है। प्‍लेऑफ़ में बेंगलुरु पहले नंबर पर, गुजरात दूसरे नंबर पर, हैदराबाद तीसरे और राजस्‍थान चौथे नंबर पर रही।     

प्‍लेऑफ़ टॉप 4 टीम

रैंकटीमप्‍वॉइंट्स
1RCB (Q)18
2GT (Q)18
3SRH (Q)18
4RR (Q)16

Photo Credit: IPL

More Posts

नेपाल में बाढ़ की तबाही, मरने वालों की संख्‍या बढ़कर हुई 1,344

शुक्रवार को ऊपरी त्रिशूली-3A हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट की सुरंग से 9 दिन बाद 2 मजदूरों को ज़‍िंंदा बाहर निकाला गया है।

UPESSC ने स्पेशल TET 2026 का आधिकारिक विज्ञापन जारी किया

अब उत्‍तर प्रदेश में अपनी नौकरी बचाने और उसे सुरक्षित रखने के लिए उत्तर प्रदेश के हज़ारों शिक्षकों के लिए यह परीक्षा बेहद अहम होने वाला है।

NTA ने UGC-NET जून 2026 के अंग्रेजी, कॉमर्स और समाजशास्त्र की पुर्नपरीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी किए

अंग्रेजी, कॉमर्स और समाजशास्त्र की परीक्षाओं के प्रश्‍नपत्रों में ख़ामिया मिली थी, जिसके बाद परीक्षा को रद्द करना पड़ा था।

अंतरिक्ष में भारत की एक और बड़ी छलांग, ISRO ने सफलतापूर्वक लॉन्च किया EOS-05 उपग्रह

ISRO ने GSLV-F17 रॉकेट से 2,367 किलोग्राम वजन वाले EOS-05 उपग्रह का सफल प्रक्षेपण किया। जानिए 36 हजार किमी की ऊंचाई से निगरानी करने वाले इस उपग्रह की ख़ासियत।

Send Us A Message