- रोहित ने 78 और रिकेलटन ने बनाए 81 रन
- 6 विकेट से जीता मुंबई इंडियंस
रो-हिटमैन शो से रोहित की वापसी
पहले मैच में हैदराबाद के ख़िलाफ़ कोहली की विराट पारी और दूसरे ही मैच में रोहित के हिटमैन शो ने बता दिया, कि ये दोनों बल्लेबाज अभी भी अकेले किसी भी टीम और गेंदबाजी पर भारी पड़ सकते हैं। KKR के ख़िलाफ़ रोहित शर्मा की खेली गई 38 गेंदों में 6 चौकों और 6 छक्कों की मदद से 78 रन की पारी ने कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) को पूरी तरह पस्त कर दिया और वो पूरे मैच में उभर नहीं पाए। हालांकि केकेआर ने बोर्ड पर 20 ओवर में 220 का बड़ा स्कोर खड़ा किया था।
कैसा रहा मुंबई इंडियंस का गेंदबाजी का फ़ैसला?
टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फ़ैसला मुंबई इंडियंस (MI) के लिए सही साबित हुआ नहीं लग रहा था, जब केकेआर ने 220 का विशाल स्कोर बनाया, लेकिन लक्ष्य का पीछा करते हुए कहा जा सकता है, कि यह फ़ैसला सही साबित हुआ और उन्होंने 5 गेंद शेष रहते हुए यह मैच 6 विकेट से जीत लिया।
यह भी पढ़ें: IPL 2026: किंग कोहली की पारी, ईशान किशन पर पड़ी भारी (RCB VS SRH)
KKR की बल्लेबाजी भी रही शानदार
KKR की बल्लेबाजी काफ़ी शानदार रही और पूरे 20 ओवर में मात्र 4 विकेट ही खोए। सलामी बल्लेबाज कप्तान अजिंक्य रहाणे और फ़िन ऐलेन ने ताबड़तोड़ शुरुआत की और पहले विकेट के लिए 5.2 ओवर में ही 69 रन जोड़ दिए। रहाणे ने भी अपनी बल्लेबाजी से गेंदबाजों को परेशान किया और उन्होंने 40 गेंदों में 3 चौके और 5 छक्कों की मदद से 67 रन बनाए। फ़िन ऐलेन ने भी तेज़ खेलते हुए 17 गेंदों में 37 रन का योगदान दिया। इसके अलावा अंगक्रिश रघुवंशी ने भी 51 रन की पारी खेली और रिंकू सिंह ने 33 रन का योगदान दिया और टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचाने में मदद की।
शार्दुल ठाकुर को मैन ऑफ़ द मैच
MI की तरफ़ से गेंदबाजी में शार्दुल ठाकुर ने सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 39 रन देकर 3 विकेट लिए और इसके लिए ठाकुर को मैन ऑफ़ द मैच चुना गया। ठाकुर के अलावा कोई और गेंदबाज कुछ ख़ास नहीं कर पाया। जासप्रित बुमराह और ट्रेंट बोल्ट को एक भी विकेट नहीं मिला, वहीं कप्तान हार्दिक पांड्या ने 3 ओवर में 39 रन देकर 1 विकेट लिया।
रोहित और रिकेलटन ने रखी जीत की नींव
लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस की शुरुआत इतनी ज़बरदस्त रही, कि सलामी बल्लेबाज रेयान रिकेलटन और रोहित शर्मा ने ही मैच को समाप्त करने में अहम भूमिका निभाई। दोनों ने पहले विकेट के लिए मात्र 11.5 ओवर में 148 रन की साझेदारी कर MI की जीत पक्की कर दी। रिकेलटन ने भी ख़तरनाक बल्लेबाजी करते हुए 43 गेंदों में 81 रन की शानदार पारी खेली, जिसमें उन्होंने 4 चौके और 8 छक्के लगाए। इसके बाद सूर्यकुमार यादव (16), तिलक वर्मा (20) और हार्दिक पांड्या के नाबाद 18 रन के योगदान ने मुंबई की टीम को लक्ष्य के पार पहुंचा दिया।
KKR पड़ी सुस्त
कोलकाता की गेंदबाजी सुस्त रही और 220 के स्कोर को बचा नहीं पाए। वो चाहे वैभव अरोरा हों, मुज़रबानी हों, सुनील नरेन हों या वरुण चक्रवर्ती किसी की गेंद ठिकाने पर नहीं लगी और मुंबई को की सकते हैं, कि आसान जीत मिली। पिछले दोनों मैच में किसी टीम की गेंदबाजी नहीं चली और हर टीम 200 के पार रन बनाने में कामयाब रही। बल्लेबाजी के दम पर ही मैच जीते जा रहे हैं।
Mumbai Indians Logo: WiKipedia



