IPL 2026: चेन्‍नई का फ़्लॉप शो, बल्‍लेबाजी धराशायी (CSK VS RR)

अपने पहले ही मैच में चेन्‍नई सुपरकिंग (CSK) संघर्ष करता नज़र आया। दूसरी तरफ़ राजस्‍थान रॉयल्‍स (RR) ने गेंदबाजी में सर्वश्रेष्‍ठ प्रदर्शन करते हुए चेन्‍नई की बल्‍लेबाजी को धराशायी कर दिया।
  • 8 विकेट से जीता राजस्‍थान रॉयल्‍स
  • वैभव सूर्यवंशी का फ़रारी अंदाज

127 रन पर सि‍मटी CSK

IPL के अपने पहले ही मैच में चेन्‍नई सुपरकिंग (CSK) संघर्ष करता नज़र आया। दूसरी तरफ़ राजस्‍थान रॉयल्‍स (RR) ने गेंदबाजी में सर्वश्रेष्‍ठ प्रदर्शन करते हुए चेन्‍नई की बल्‍लेबाजी को धराशायी कर दिया और 127 रन पर समेट दिया, जबकि एक समय स्‍कोर 94 पर 9 विकेट था। महेंद्र सिंह धोनी के बिना उतरी चेन्‍नई का प्रदर्शन काफ़ी बूरा रहा। महेंद्र सिंह धोनी 2 सप्‍ताह तक नहीं खेलेंगे।

कोई बल्‍लेबाज नहीं टिक पाया

जैसे हमेंशा की तरह टॉस जीतने वाली टीम पहले बॉलिंग करने का फ़ैसला लेती है, राजस्‍थान ने भी वही किया और चेन्‍नई को 20 ओवर के अंदर ही समेट दिया। बल्‍लेबाजी करने उतरी चेन्‍नई की टीम की शुरुआत और अंत दोनों ख़राब रहा। सलामी बल्‍लेबाज संजू सैमसन (6) और कप्‍तान रितुराज गायकवाड (6) दोनों सस्‍ते में आउट हो गए। इसके अलावा आयुष म्‍हात्रे बिना खाता खोले और शि‍वम दुबे 6 रन बनाकर आउट हो गए। जेमी ओवरटन ने कुछ देर संघर्ष किया और 43 रन का योगदान दिया और CSK को 100 रन के पार पहुंचाया।

यह भी पढ़ें: IPL 2026: रोहित शर्मा का हिटमैन शो, KKR हुआ पस्‍त (MI VS KKR)

किसे मिला मैन ऑफ़ द मैच?

RR की गेंदबाजी में जोफ़रा आर्चर, नाद्रे बर्गर और रविंद्र जडेजा ने 2-2 विकेट लिए। साथ ही ब्रिजेश शर्मा, रवि बिश्‍नोई और संदीप शर्मा को 1-1 विकेट लिया। अच्‍छे प्रदर्शन के लिए नाद्रे बर्गर को मैन ऑफ़ द मैच चुना गया।  

वैभव सूर्यवंशी कर फ़रारी की सवारी

आजकल जिस तरह 200 रन भी चेज़ करना आसान हो गया है, उस नज़रिए से 128 बहुत छोटा लक्ष्‍य है, जिसे चेन्‍नई ने 12.1 ओवर में ही हासिल कर लिया। वैभव सूर्यवंशी ने एक बार फ‍िर फ़रारी की सवारी करते हुए 17 गेंदों में 52 रन बना डाले, जिसमें 4 चौके और 5 छक्‍के शामिल हैं। पहले विकट लिए सूर्यवंशी और यशस्‍वी जैसवाल ने 6.2 ओवर में ही 75 रन बना डाले। यशस्‍वी जैसवाल ने नाबाद 38 रन बनाएबनाए। ध्रुव जुरेल ने 18 और कप्‍तान रेयान पराग ने नागाद 4 रन का यागदान दिया। इस तर‍ह से राजस्‍थान को आसान जीत मिली और चेन्‍न्‍ई को शो फ़्लॉप रहा।

चेन्‍नई पर होगा दाबाव

चेन्‍नई की तरफ़ से गेंदबाजी करते हुए मैट हेनरी ने 3 ओवर में 40 रन दे दिए। अंशुल कंबोज को ही दोनों विकेट मिले। इस प्रदर्शन के बाद चेन्‍नई पर आगे के मैच के लिए दबाव बढ़ गया है। पिछले सीज़न में भी चेन्‍नई का प्रदर्शन ऐसा ही रहा था।          

More Posts

पश्‍चिम एशिया महासंग्राम की कहानी: अमेरिकी शर्त के बदले ईरान का भी शर्त वॉर

पश्‍चिम एशिया महासंग्राम को एक महीने से ऊपर का समय बीच चुका है, लेकिन युद्ध थमने के बजाए अब हर दिन और भी ख़तरनाक होता जा रहा है।

रांची क्राइम सुपरफ़ास्‍ट: पेट्रोल पंप पर डकैती और रेस्‍टोरेंट में हत्‍याकांड

रांची से दो बड़ी क्राइम की ख़बरे कई दिनों से सुर्खियों में है। रांची पुलिस ने इन दोनों वारदात में कुछ हद तक कामयाबी पाई है।

IPL 2026: रोहित शर्मा का हिटमैन शो, KKR हुआ पस्‍त (MI VS KKR)

रोहित शर्मा की खेली गई पारी ने कोलकाता नाइट राइडर्स को पूरी तरह पस्‍त कर दिया।

बंगाल विधानसभा चुनाव: कांग्रेस ने जारी की अपनी उम्मीदवारों की सूची, अधीर रंजन चौधरी का नाम शामिल

तृणमुल कांग्रेस और भाजपा के बाद कांग्रेस ने भी अपनी उम्‍मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है।

Send Us A Message