- फाइनल में ईरान से था मुक़ाबला
- पुरुष कबड्डी ने 9वीं बार जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026 भारतीय कबड्डी शानदार रहा। महिला और पुरुष दोनों ने ही फाइनल में ईरान को हराकर गोल्ड मेडल अपने नाम किया। वर्ष 2023 में हुए एशियन गेम्स में भी महिला व पुरुष दोनों ने ही गोल्ड देश के नाम किया था। जापान में आयोजित 2026 एशियन गेम्स में कबड्डी स्पर्धा के फाइनल में दोनों टीमों का मुक़ाबला ईरान से ही रहा और दोनों ईरान पर भारी पड़े।
यह भी पढ़ें: अनाहत सिंह के लिए यादगार रहा एशियन गेम्स, भारत को स्क्वैश में दिलाया ऐतिहासिक सिल्वर मेडल
महिला कबड्डी का शानदार गोल्ड
महिला कबड्डी के फाइनल में भारतीय महिलाओं ने ईरान को 37-34 से हराया, जिसमें संजू देवी की अहम भूमिका रही। भारतीय महिला कबड्डी में पूजा, राज रानी, सोनाली विष्णु शिंगटे, पुष्पा, भावना देवी, रितु, संजू देवी, रितु नेगी, मनीषा कुमारी, पिंकी रॉय, ज्योति और निकिता ने देश को गोल्ड दिलाने में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन दिया।
यह भी पढ़ें: Asian Games: 50 मीटर राइफल 3 पोजिशंस में भारत का डबल धमाल, पुरुष और महिला टीम ने जीता सिल्वर
पुरुष ने भी ईरान को दी मात
पुरुष कबड्डी के फाइनल में भी भारतीय पुरुष ने ईरान को 40-34 के स्कोर से मात दी और 9वीं बार एशियन गेम्स में गोल्ड अपने नाम किया। पुरुष टीम में सुनील कुमार (कप्तान), पवन सहरावत, अर्जुन देशवाल, आशु मलिक, असलम इनामदार, अयान लोहचब, देवांक दलाल, सुमित सांगवान, जयदीप दहिया, राहुल सेठपाल, गौरव खत्री और अंकित जगलान शमिल थे। 2023 एशियन गेम्स में भी भारत ने कबड्डी के फाइनल में ईरान को ही मात दी थी।




