- फ़ाइलन में हार के बाद गोल्ड से चूक अनाहत
- एशियन गेम्स में सिल्वर जीतने वाली बनी पहली महिला खिलाड़ी
भारत की स्क्वैश खिलाड़ी अनाहत सिंह इतिहास रचने से एक क़दम दूर रह गई। सेमीफ़ाइनल में जापान को कड़े मुक़ाबले में हराने के बाद वह फ़ाइनल में मलेशिया की ख़िलाड़ी से हार गई और गोल्ड से चूक गई। बावजूद इसे अनाहत सिंह ने ऐतिहासिक सिल्वर मेडल अपने नाम किया।
यह भी पढ़ें: Asian Games: 50 मीटर राइफल 3 पोजिशंस में भारत का डबल धमाल, पुरुष और महिला टीम ने जीता सिल्वर
अनाहत सिंह को स्क्वैश एकल के फ़ाइनल में मलेशिया की सिवासंगरी सुब्रमण्यम के ख़िलाफ़ 0-3 से हार का सामना करना पड़ा। सिवासंगरी ने 11-4, 11-4 और 11-7 से मुक़ाबला अपने नाम किया और गोल्ड मेडल जीत लिया। बावजूद इसके अनाहत सिंह एशियन गेम्स में स्क्वैश के महिला एकल में रजत पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी बन गई।
जापान के ख़िलाफ़ कड़े मुक़ाबले में अनाहत ने पिछड़ने के बाद शानदार वापसी की थी। एक समय लगा था, कि वह सेमीफ़ाइनल में जापान की खिलाड़ी सातोमी वातानाबे से हार जाएंगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ और अनाहत ने इरादे मजबूत रखते हुए 3-2 से मुक़ाबला जीत फ़ाइनल में अपना नाम दर्ज कराया।
यह भी पढ़ें: एशियन गेम्स 2026: भारत की महिला और पुरुष स्कीट टीम ने जीता कांस्य पदक




