- खेलेगी तीन T20 मैच की सीरीज़
- 25 साल बाद भारत आएगी ज़िम्बाब्वे
हरारे में खेले जाएंगे मुक़ाबले
भारतीय क्रिकेट टीम जुलाई 2026 में ज़िम्बाब्वे का दौरा करने जा रही है। इस दौरे में भारत और ज़िम्बाब्वे के बीच तीन मैचों की T20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज खेली जाएगी। इस T20 सीरीज़ के सभी मैच हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेले जाएंगे। इस सीरीज पहला मैच 23 जुलाई को और दूसरा व तीसरा मुक़बला 25 व 26 जुलाई को होगा। चार दिन में यह तीनों मैच खेले जाएंगे।

भविष्य की तैयारी
टीम प्रबंधन का मानना है, कि भारतीय टीम के ज़िम्बाब्वे दौरे के माध्यम से युवा खिलाड़ियों को मौक़ा देने के साथ-साथ टीम संयोजन में बदलाव और नए चेहरों को टेस्ट किया जाएगा, ताक़ि भविष्य के बड़े टूर्नामेंट के लिए खिलाड़ियों को तैयार किया जा सके। भारत ने पिछली बार वर्ष 2024 में ज़िम्बाब्वे का दौरा किया था, जहां दोनों टीमों के बीच पांच मैचों की T20 सीरीज़ खेली गई थी और भारत ने इस सीरीज़ को 1-4 से जीत लिया था।
25 साल बाद भारत में ज़िम्बाब्वे
इस दौरे के बाद ज़िम्बाब्वे की टीम भी जनवरी 2027 में भारत का दौरा करने जा रही है। यह बड़ी बात है, क्योंकि ज़िम्बाब्वे आख़िरी बार 2002 में भारत आया था और उस समय ज़िम्बाब्वे की टीम काफ़ी तगड़ी मानी जाती थी। उस समय एंडी फ़्लावर, ग्रैंट फ़्लावर, हीथ स्ट्रीक, एलिस्टर कैम्बैल, हेनरी ऑलंगा, स्टुअर्ट कार्लिस्ले और डगलस मैरीलियर जैसे बड़े खिलाड़ी हुआ करते थे। इस दौरान ज़िम्बाब्वे की टीम तीन मैचों की वनडे अंतरराष्ट्रीय सीरीज खेलेगी। ये मुकाबले कोलकाता, हैदराबाद और मुंबई में आयोजित किए जाएंगे।



