- भारत 6 विकेट से जीता था पहला मैच
- लॉर्ड्स में खेला जाएगा फ़ाइनल मुक़ाबला
इंग्लैंड ने दूसरे एकदिवसीय मुक़ाबले में वापसी करते हुए भारत को 6 विकेट से हरा दिया है। देखा जाए, तो दोनो टीमों के बीच मुक़ाबला काफ़ी टक्कर का था। एक समय ऐसा भी लगा था, कि भारत यदि 1 विकेट और चटका दे, तो यह मैच भी जीत सकती है, लेकिन इंग्लैंड के सबसे अनुभवी बल्लेबाज जो रूट भारत के गेंदबाजों का डट कर सामना करते हुए पिच पर पैर जमा कर खड़े रहे और भारत से जीत को दूर ले गए। उन्होंने 99 रन की नाबाद पारी खेली और प्लेयर ऑफ़ द मैच चुने गए।
एक समय भारत था 32वे ओवर मे 178 पर 3
इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फ़ैसला लिया। भारत बल्लेबाजी का निमंत्रण स्वीकार करते हुए काफ़ी अच्छी रही। 44 रन के स्कोर पर कप्तान शुभमन गिल (31) का विकेट गिरने के बाद रोहित शर्मा व विराट कोहली के बीच 60 रन की साझेदारी हुई।
भारत का स्कोर एक समय 18वें ओवर में 1 विकेट पर 104 था, लेकिन रोहित शर्मा (26) रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद केएल राहुल की जगह खेलने वाले ईशान किशन आए, लेकिन 1 रन बनाकर चलता बने। इसके बाद विराट कोहली और श्रेयस अय्यर ने पारी को संभालत हुए तेज़ी से 67 रन की साझेदारी की और स्कोर को 32वें ओवर में 178 रन पर पहुंचा दिया और भारत बड़े स्कोर के लिए आगे बढ़ने लगा।
यह भी पढ़ें: आख़िर हो ही गया वाइटवॉश, इंग्लैंड से 4-0 से T20 सीरीज़ हारी भारत

178 रन पर बदला मैच का रुख
भारत ने 32वें ओवर में 178 रन बना लिए थे, तभी शुरु हुआ मैच का टर्निंग पॉइंट। जो स्कोर 300 के पार जाता दिख रहा था, वहीं 200 रन कैसे बने से सोचा जाने लगा। 178 के स्कोर पर विराट कोहली 65 रन की सधी हुई पारी खेलकर जोफ़रा आर्चर की गेंद पर जब आउट हुए, तो उसके बाद विकटों की झड़ी लग गई।
इसके बाद वॉशिंगटन सुदर 2 रन बनाकर आउट हो गए। अक्षर पटेल मात्र 1 रन पर पवेलियन लौट गए और उसके बाद आए शिवम दुबे पहली ही गेंद पर बिना खाता खोले आर्च का शिकार हो गए और स्कोर 178/3 से 193/7 हो गया। इंग्लैंड ने यही से मैच में वापसी कर ली। भारत ने 44 ओवर तक बैटिंग की और 233 रनों पर सिमट गई। श्रेयस अय्यर ने 66 रन की पारी खेली।
32वें ओवर से इंग्लैंड के गेंदबाजों की वापसी
इंग्लैंड के लिए जोफ्रा आर्चर और गस एटकिंसन ने जहां 3-3 विकेट लिए, वहीं साकिब महमूद को 2 विकेट और सैम करन व विल जैक्स को 1-1 विकेट मिले। इंग्लैंड के गेंदबाजों ने 32वें ओवर से शानदार वापसी की और भारत की मध्यक्रम बल्लेबाजी को बिखेर कर रख दिया।
इंग्लैंड के लिए भर आसान नहीं थी बल्लेबाजी
इंग्लैंड 234 रनों का पीछा करने उतरी ज़रूर, लेकिन उसके लिए भी राह आसान नहीं थी और जसप्रीत बुमराह इंग्लैंड के लिए चुनौती पेश कर रहे थे। इसके अलावा प्रसिद्ध कृष्णन आरै गुरनूर ब्रार ने भी इंग्लैंड के बल्लेबाजा को खुलकर खेलने नहीं दिया। इंग्लैंड की शुरुआत काफ़ी ख़राब रही और उसके 8 रन के स्कोर पर ही 2 विकेट गिर गए थे। इसके बाद जो रूट और कप्तान हैरी ब्रूक ने पारी को संभाला, लेकिन बूक भी 16 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद सैम करन (26) और जॉस बटलर (17) ने रूट का साथ दिया।
यह भी पढ़ें: अपने होम ग्राउंड पर लंबे-लंबे छक्के लगाने वाले इंग्लैंड में 76 रन पर ढेर
जो रूट ने दिखाया अपना अनुभव, अंत तक रहे खड़े
एक समय इंग्लैंड का स्कोर 26वें ओवर में 125 रन पर 5 विकेट हो गया था और यहां से भारत की पकड़ भी मजबूत लग रही थी, लेकिन इसके बाद जो रूट ने विल जैक्स के साथ मिल कर 72 रन की महत्वपूर्ण साझेदारी की और स्कोर को 40 ओवर में 197 पहुंचा दिया और अब यहां से इंग्लैंड को 37 रन बनाने थे, तभी विल जैक्स का विकेट गिर जाता है, लेकिन जो रूट अभी भी भारत के लिए मुश्क़िले पैदा कर रहे थे। अंत में रूट और एटकिंसन ने इंग्लैंड को लक्ष्य के पार पहुंचा दिया और 6 विकेट से इस मैच को जीत लिया।
भारत की भी शानदार गेंदबाजी, सीरीज़ 1-1 से बराबर
भारत की ओर से सभी ने अच्छी गेंदबाजी की और इंग्लैंड को दबाव में रखा। नए गेंदबाज गुरनूर ब्रार ने एक बार फिर दो विकेट लिए, वहीं अनुभवी गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने भी इंग्लैंड पर प्रेशर बनाए रखा और 1 विकेट लिया। प्रसिद्ध कृष्णन को भी 1 विकेट मिला। तीन मैचों की श्रृंखला अब 1-1 की बराबरी पर है। श्रृंखला का आख़िरी और फ़ाइनल मुक़ाबला रविवार को लॉर्ड्स के मैदान में खेला जाएगा।





