आईकॉनिक रेनो डस्‍टर की नए अवतार में हुई वापसी, बहुत कुछ अलग है इसमें!

लंबे इंतज़ार के बाद आख़‍िरकार 2026 रेनो डस्‍टर ने बाज़ार में नए अवतार के साथ वापसी कर ली है। आख़ि‍री बार यह चर्चित गाड़ी 2022 में नज़र आई थी।
  • 2022 के बाद फ‍िर लौटी बाज़ार में
  • 6 वर्ज़न में उपलब्‍ध है नई डस्‍टर

लंबे इंतज़ार के बाद आख़‍िरकार 2026 रेनो डस्‍टर ने बाज़ार में नए अवतार के साथ वापसी कर ली है। आख़ि‍री बार यह चर्चित गाड़ी 2022 में नज़र आई थी। 4 साल के इंतज़ार के बाद रेनो ने डस्‍टर को मॉर्डन अपडेट्स व आज के डिजिटल युग के हिसाब से फ़ीचर्स शामिल किए हैं। रेनो ने नई डस्‍टर को देश में 10.29 लाख रुपये (एक्‍स-शोरूम) की क़ीमत पर लॉन्‍च किया है। आइए जानते हैं इस आइकॉनिक गाड़ी को किन नए अपडेट्स के साथ मार्केट में उतारा गया, जो ग्राहकों को अपनी ओर आकर्षि‍त करने का काम कर रही है:

यह भी पढ़ें: निसान इंडिया की यात्रा में नए अध्‍याय को जोड़ती ‘निसान ग्रैवाइट’

Photo: Renault

कितने वर्ज़न में लॉन्‍च की गई है 2026 रेनो डस्टर?

नई रेनो डस्‍टर को 6 वर्ज़न में लॉन्‍च किया गया है, ये रहे उनके नाम:

1) ऑथेंटिक- 10.29 लाख रुपये (एक्‍स-शोरूम)

2) ईवॉल्‍यूशन- 11.39 लाख रुपये (एक्‍स-शोरूम)

3) टेक्‍नो- 13.19 लाख रुपये (एक्‍स-शोरूम)

4) टेक्‍नो प्‍लस- 14.99 लाख रुपये (एक्‍स-शोरूम)

5) आइकॉनिक- 16.59 लाख रुपये (एक्‍स-शोरूम)

6) आइकॉनिक लॉन्‍च इडिशन- 16.79 लाख रुपये (एक्‍स-शोरूम)

Photo: Renault

अपने फ़ेवरेट रंग को चुनें

ग्राहक नई रेनो डस्‍टर को अपने पसंद के अनुसार 10 रंग विकल्‍पों में चुन सकते हैं। इसके अंतर्गत सनसेट रेड, मूनलाइट सिल्‍वर, माउनटेन जेड ग्रीन, रिवर ब्‍लू, स्‍टील्‍थ ब्‍लैक और पर्ल वाइट के अलावा स्‍टील्‍थ ब्‍लैक रूफ़ के साथ माउनटेन जेड ग्रीन, स्‍टील्‍थ ब्‍लैक रूफ़ के साथ रिवर ब्‍लू, स्‍टील्‍थ ब्‍लैक रूफ़ के साथ सनसेट रेड और स्‍टील्‍थ ब्‍लैक रूफ़ के साथ पर्ल वाइट के विकल्‍प मौजूद हैं।

Photo: Renault

यह भी पढ़ें: महिंद्रा की थार रॉक्‍स अब नए अवतार में हुई लॉन्‍च, जानें क्‍या है इस गाड़ी में ख़ास?

रेनो डस्‍टर का इंटीरियर कैसा है?

2026 डस्‍टर में कुछ ख़ास फ़ीचर्स शामिल किए गए हैं। इसमें मैप रेप्‍लिकेशन के साथ 10.24-इंच का टीएफ़टी ड्राइवर डिस्‍प्‍ले और गूगल बिल्‍ट-इन टेक्‍नोलॉजी के साथ 10.09-इंच का ओपन-आर लिंक मल्‍टीमीडिया सिस्‍टम शामिल किया गया है। साथ ही ड्राइविंग को आरामदायक बनाने के लिए इसमें आगे 6 तरीक़ों से एड्जस्‍ट होने वाले इलेक्‍ट्रिक सीट्स दिए गए हैं, जिसमें मैनुअल लुम्‍बर एड्जस्‍टमेंट का फ़ीचर भी है। नई डस्‍टर में सिंगल टच में खुलने वाला इलेक्‍ट्रिक पैनॉरमिक सनरूफ़ भी मौजूद है। इसके अलावा इसमें 48 एम्‍बिएंट लाइट कलर, पीएम 2.5 फ़‍िल्‍टर के साथ क्‍लिन एयर एक्‍यूआई डिस्‍प्‍ले, दोहरे ज़ोन के ऑटोमैटिक एसी, ई-शि‍फ़्टर के साथ सेंटर कंसोल और वायरलेस स्‍मार्टफोन चार्जिंग जैसे नए फ़ीचर्स मौजूद हैं।

Photo: Renault

इसमें मिलती है 3 तरह की सीट अपहोल्‍स्‍ट्री   

रेनो डस्‍टर के आकर्षक बनाने के लिए 3 तरह की अपहोल्‍सट्री विकल्‍प दिए गए हैं। पहला रेनो लोगो पैटर्न के साथ माउनटेन जेड लेदरेट सीट अपहोल्‍स्‍ट्री, दूसरा ग्रे स्‍टिचेस के साथ ब्‍लैक सीट अपहोन्‍स्‍ट्री और तीसरा ज्‍योमैट्रिकल टेक्‍स्‍टाइल के साथ ब्राउन सीट अपहोल्‍स्‍ट्री शामिल है।

Photo: Renault

सुरक्षा के लिए 17 ADAS फ़ीचर्स

इसमें स्‍टॉप एंड गो के साथ अडैप्‍टिव क्रूज़ कंट्रोल, हिल स्‍टार्ट असिस्ट, स्‍पीड लिमिटर, ऑटोमैटिक आपातकालीन ब्रेकिंग सिस्‍टम, लेन डिपार्चर वॉर्निंग, लेन कीप असिस्‍ट, ड्राइवर अटेंशन अलर्ट, ब्‍लाइंड स्‍पॉट वॉर्निंग, डिस्‍टेंस वॉर्निंग अलर्ट, 360-डिग्री व्‍यू कैमरा, फ्रंट पार्क असिस्‍ट, पीछे के लिए पार्क असिस्‍ट और पीछे के लिए व्‍यू कैमरा जैसे 17 एड्वांस ड्राइवर असिस्‍टेंस सिस्‍टम (ADAS) फ़ीचर्स मौजूद हैं।

Photo: Renault

रेनो डस्‍टर का इक्‍सटीरियर डिज़ाइन

रेनो का इक्‍सटीरियर डिज़ाइन ग्राहकों को काफ़ी आकर्षि‍त कर रही है। इसमें फ़ुल एलईडी हेड लैम्‍प्‍स, एलईडी डे-टाइम रनिंग लाइट्स, पीछे एलईडी हॉरिज़ॉन्‍टल लाइट बार, 50 किलोग्राम लोडिंग क्षमता के साथ रूफ़ बार्स, 18-इंच के आकर्षक एड्वेंचर ब्‍लैक अलॉय वील्‍स, डस्‍टर एम्‍बलेम के साथ बड़ा सा ग्रिल, 212mm का ग्राउंड क्‍लीयरेंस है, जो हर तरह के रोड के लिए सक्षम है।         

Photo: Renault

बूट स्‍पेस एंड स्‍टोरेज

रेनो डस्‍टर का बूट स्‍पेस रूफ़ तक 700-लीटर है, वहीं पार्सल सेल्‍फ़ तक 518-लीटर बूट स्‍पेस मिलता है। साथ ही स्‍टोरेज की बात करें, तों नई डस्‍टर का स्‍टोरेज 32.6-लीटर है, जो लंबे सफ़र के लिए काफ़ी अच्‍छा माना जा रहा है। साथ इसे ड्राइवर व आगे के पैसेंजर के लिए इसे काफ़ी सुविधाजनक बनाया गया है।

Photo: Renault

डस्‍टर में कौन-कौन से हैं इंजन?

नई डस्‍टर में तीन इंजन विकल्‍प दिए गए हैं, लेकिन फ़‍िलहाल 2 इंजन ही उपलब्‍ध हैं, वहीं एक इंजन दिवाली के समय से ऑफ़र हकया जाएगा। इसमें पहला टर्बो TCe 160 इंजन है, जो 163bhp का पावर और 280Nm का टॉर्क जनरेट करता है, जिसमें 6-स्‍पीड मैनुअल ट्रैंस्‍मिशन व 6-स्‍पीड डीसीटी का विकल्‍प दिया गया है। दूसरा इसमें टर्बो TCe 100 का इंजन विकल्‍प है, जो 100bhp का पावर और 160Nm का टॉर्क प्रोड्यूस करता है। इसमें 6-स्‍पीड मैनुअल ट्रैंस्‍मिशन दिया गया है। तीसरा विकल्‍प, जो दिवाली 2026 से ऑफ़र की जाएगी, वो इंजन है, स्‍ट्रॉन्‍ग हाइब्रिड ई-टेक 160, जो 1.4kWh बैटरी के साथ 1.8-लीटर पेट्रोल इंजन पर आधारित है।        

Photo: Renault

यह भी पढें: 2026 हुंडई वरना हुई लॉन्‍च: जानें क्‍या है इस गाड़ी की ख़ास बात?

More Posts

“ईस्‍ट एशिया महासंग्राम की कहानी: क्‍या अमेरिका के लिए सरदर्द बना ईरान?”

तेल रिफ़ाइनरी पर हो रहे हमले भविष्‍य में उर्ज़ा के लिए बड़ा ख़तरा है।

केरल विधानसभा चुनाव: भाजपा ने जारी की अपनी पहली सूची, 9 अप्रैल को मतदान

आगामी चुनाव के मद्देनज़र केरल विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने अपनी पहली उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है।

5 राज्यों में चुनावों का हो गया ऐलान: कब होंगे मतदान, कितनी सीटों पर है लड़ाई?

चुनाव आयोग ने पश्‍चिम बंगाल चुनाव की हलचल के बीच के चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव की तारीख़ों

पर्यावरण का उदाहरण है लखनऊ ग्रीन कॉरिडोर: क्‍या है ग्रीन कॉरिडोर और प्रदेश को क्‍या मिलेगा फ़ायदा?

लखनऊ में आजकल ग्रीन कॉरिडोर परियोजना काफ़ी चर्चा में है, जिसे लेकर कहा जा रहा है, कि ‘मुस्‍कुराइए! आप लखनऊ में हैं’।

Send Us A Message