- एकतरफ़े मुक़ाबले में 67 रन से हारा आयरलैंड
- नैथन ऐलिस ने 12 रन देकर लिए 4 विकेट
कोलंबो में खेले गए इस मुक़ाबले में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फ़ैसला लिया। हालांकि शुरुआत अच्छी नहीं रही और ट्रेविस हेड 6 बनाकर आउट हो गए। उसके बाद ऑस्ट्रेलिया ने अच्छी बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 6 विकेट पर 182 रन बनाए, जो आयरलैंड के लिए काफ़ी था। इंग्लिश 37, ग्रीन 21, रेनशॉ 37 और स्टॉयनिश 45 ने अच्छी बल्लेबाजी की। आयरलैंड की तरफ़ से मार्क अडेयर ने सबसे ज़्यादा 2 विकेट लिए।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी आयरलैंड की टीम में आत्मविश्वास की कमी दिखी और डॉकरेल को छोड़कर कोई भी बल्लेबाज कुछ ख़ास नहीं कर सका और पूरी टीम 16 ओवर और दो गेंदों में 115 रन पर सिमट गई। डॉकरेल ने 41 रन की पारी खेली।
गेंदबाजी में जहां 3.5 ओवर में नैथन ऐलिस ने 12 रन देकर 4 विकेट लिए, वहीं एडम ज़ैम्पा ने 4 ओवरों में 23 रन देकर 4 विकेट चटकाए और आयरलैंड की बल्लेबाजी को पिच पर पांव तक जमाने नहीं दिया। नैथन ऐलिस को अच्छे प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ़ द मैच चुना गया।
यह भी पढें:
ICC T20 वर्ल्ड कप 2026: धड़कन रोक देने वाले मैच में दक्षिण अफ्रीका ने अफ़गानिस्तान को हराया



