Headlines

इंटरनेशनल बायोलॉजी ओलंपियाड 2026: भारत ने जीता 1 स्वर्ण और 3 रजत पदक, चारों छात्र बने मेडल विजेता

इंटरनेशनल बायोलॉजी ओलंपियाड में भारत की यह 26वीं भागीदारी थी।
  • भारत 26 बार ले चुका है हिस्‍सा
  • अब तक कुल 17 गोल्‍ड जीत चुका है भारत

भारत के चार छात्रों ने लिया था हिस्‍सा

लिथुआनिया की राजधानी विलनियस में 37वें इंटरनेशनल बायोलॉजी ओलंपियाड-2026 (IBO) का आयोजन हुआ, कजसमें भरीत की तरफ़ से 4 छात्रों ने भाग लिया था। भारत के लिए गर्व की बात है, कि इस ओलंपियाड में हिस्‍सा लेने वाले चारों विद्यार्थी पदक विजेता रहे। इसके अंतर्गत भारतीय टीम ने एक स्वर्ण और तीन रजत पदक जीतकर शानदार प्रदर्शन किया।

यह भी पढ़ें: NEET UG 2026 Result: आर्यन गुप्ता और पांशुल बंसल बने AIR-1, NTA ने जारी किया रिजल्ट

किसने जीता कौन सा पदक?

पदक जीतने वालों में हरियाणा के महेंद्रगढ़ की भव्या गुनवाल न स्वर्ण पदक अपने नाम किया। साथ ही पश्चिम बंगाल के हावड़ा के रहने वाले सौमिल मैती, राजस्थान के पाली के निशित कलानी और पंजाब के मानसा के अनमोल कुमार ने रजत पदक जीता। इस प्रतियोगिता में  बायोलॉजी के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े सैद्धांतिक और प्रायोगिक परीक्षण (Theoretical and experimental testing) आयोज‍ित किए गए।

307 छात्रों ने लिया था हिस्‍सा

इस वर्ष आयोजित बायोलॉजी ओलंपियाड 2026 में 78 देशों के 307 छात्रों ने हिस्सा लिया। इंटरनेशनल बायोलॉजी ओलंपियाड में भारत की यह 26वीं भागीदारी थी। अब तक हुए ओलंपियाड में भारतीय छात्र 17 स्वर्ण, 69 रजत और 17 कांस्य पदक जीतने में कामयाब रहे हैं।

यह भी पढ़ें: PM मोदी ने जकार्ता से किया बड़ा ऐलान, इंडोनेशिया में खुलेगा IIM बेंगलुरु का पहला अंतर्राष्‍ट्रीय कैंपस

More Posts

छात्रों के PG पर टूटा कहर, दिल्‍ली के सत्य निकेतन में 5 मंजिला इमारत भरभराकर गिरी, अबतक 6 लोगों की मौत

दिल्ली के सत्य निकेतन में छात्रों के PG के रूप में इस्तेमाल हो रही 5 मंजिला इमारत अचानक ढह गई। हादसे में 5 लोगों की मौत, 11 को सुरक्षित निकाला गया।

CGPSC रिजल्ट पर अभ्यर्थियों में नाराज़गी, 795 की जगह 608 उम्मीदवार इंटरव्यू के लिए चयनित; आयोग ने स्‍पष्‍ट की वजह

CGPSC मुख्य परीक्षा 2025 के रिजल्ट में 795 के बजाय 608 अभ्यर्थियों के चयन पर नाराज़गी सामने आई है। जानिए आयोग ने कम चयन और पुनर्मूल्यांकन को लेकर क्या कहा।

नेपाल में बाढ़ की तबाही, मरने वालों की संख्‍या बढ़कर हुई 1,344

शुक्रवार को ऊपरी त्रिशूली-3A हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट की सुरंग से 9 दिन बाद 2 मजदूरों को ज़‍िंंदा बाहर निकाला गया है।

UPESSC ने स्पेशल TET 2026 का आधिकारिक विज्ञापन जारी किया

अब उत्‍तर प्रदेश में अपनी नौकरी बचाने और उसे सुरक्षित रखने के लिए उत्तर प्रदेश के हज़ारों शिक्षकों के लिए यह परीक्षा बेहद अहम होने वाला है।

Send Us A Message