हुंडई ने लॉन्‍च किया क्रेटा का समर इडिशन

हुंडई ने अपनी चर्चित और सबसे ज़्यादा बिकने वाली गाड़ी क्रेटा का समर इडिशन लॉन्‍च किया है।
  • इसकी शुरुआती क़ीमत है 12.06 लाख रुपये (एक्‍स-शोरूम)
  • इसमें ऑफ़र किए जा रहे हैं नए फ़ीचर्स

हुंडई ने अपनी चर्चित और सबसे ज़्यादा बिकने वाली गाड़ी क्रेटा का समर इडिशन लॉन्‍च किया है। इसकी शुरुआती क़ीमत 12.06 लाख रुपये (एक्‍स-शोरूम) है। इसमें कुछ अतिरिक्‍त फ़ीचर्स शामिल किए गए हैं। क्रेटा समर इडिशन को ग्राहक अपनी पसंद के अनुसार EX, EX(O), S(O), S(O) नाइट समर इडिशन, SX और SX प्रीमियम समर इडिशन में चुन सकते हैं।  

यह भी पढ़ें: 2026 फ़ॉक्‍सवैगन टाइगुन से उठा पर्दा, पहले के मुक़ाबले कैसी दिखती है नई टाइगुन?

Photo: Hyundai

समर इडिशन के ख़ास फ़़ीचर्स

हुंडई क्रेटा समर इडिशन में वेरीएंट्स के अनुसार:

स्‍मार्ट की

पुश बटन स्‍टार्ट

आगे व पीछे एलईडी टर्न इंडिकेटर्स

यह भी पढ़ें: टाटा सिएरा की बढ़ रही है बिक्री, आख़िर क्‍या बात है इस गाड़ी में!

Blind View Monitor: Hyundai

क्‍वॉड बीम एलईडी हेडलैम्‍प्‍स

एलईडी टेल लैम्‍प्‍स

पीछे विंडो सनशेड

हॉरिज़न एलईडी पोज़‍िशनिंग लैम्‍प्‍स और डीआरएल्‍स

Dashcam: Hyundai

डैशकैम

10.25-इंच का मल्‍टी डिस्‍प्‍ले डिजिटल क्‍लस्‍टर

सराउंड व्‍यू मिरर

ब्‍लाइंड-स्‍पॉट व्‍यू मॉनिटर

Parking sensors: Hyundai

आगे पार्किंग सेंसर

16-इंच के दोहरे रंग के आकर्षक स्‍टील व्‍हील्स

दिशानिर्देश के साथ पीछे के लिए कैमरा

समर इडिशन का इंजन विकल्‍प

क्रेटा समर इडिशन में भी 1.5-लीटर का MPi पेट्रोल और 1.5-लीटर का U2 CRDi डीज़ल इंजन है। इसमें मैनुअन और ऑटोमैटिक गियरबॉक्‍स का विकल्‍प दिया गया है।

वेरीएंट्स के अनुसार क़ीमत:

वेरीएंट्स क़ीमत एक्‍स-शोरूम
EX समर इडिशन12.06 लाख से 13.61 लाख रुपये तक
EX(O) समर इडिशन13.13 लाख से 16.04 लाख रुपये तक
S(O) समर इडिशन14.19 लाख से 17.25 लाख रुपये तक
S(O) नाइट समर इडिशन14.38 लाख से 15.99 लाख रुपये तक
SX समर इडिशन15.03 लाख रुपये
SX प्रीमियम समर इडिशन16.33 लाख से 17.88 लाख रुपये तक

यह भी पढ़ें: 2026 Hyundai Exter: मॉर्डन फ़ीचर्स के साथ 5.79 लाख रुपये में हुई लॉन्‍च

More Posts

विधानसभा चुनाव: असम, केरलम और पुडुचेरी में महिलाएं रहीं आगे

पांच राज्‍यों में होने वाले विधानसभा चुनावों में से 9 अप्रैल को असम, केरलम और पुडुचेरी में चुनाव शांतिपूर्ण तरीक़े से संपन्‍न हो गए है।

असम, केरलम और पुडुचेरी विधानसभा चुनावों के लिए रिकॉर्डतोड़ वोटिंग

कई दिनों के चुनावी घमासान के बाद असम, केरलम और पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव संपन्‍न हुए।

2026 फ़ॉक्‍सवैगन टाइगुन से उठा पर्दा, पहले के मुक़ाबले कैसी दिखती है नई टाइगुन?

नई फ़ॉक्‍सवैगन टाइगुन फ़ेसलिफ़्ट से भारत में पर्दा उठ गया है। वर्ष 2021 में पहली बार टाइगुन बाज़ार में उतरी थी। अब ये गाड़ी नए डिज़ाइन, अपडेट्स और नए रंग विकल्‍पों में एक बार फि‍र पेश की गई है।

IPL 2026: क्‍या डेविड मिलर की ग़लत‍ी से हारी दिल्‍ली? (DC VS GT)

दिल्‍ली के अरुण जेटली स्‍टेडियम में दिल्‍ली कैपिटल्‍स (DC) और गुजरात टाइटन्‍स (GT) के बीच ज़बरदस्‍त मैच हुआ, जिसमें रोमांच अपने चरम पर था।

Send Us A Message