- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यीशु को किया याद
- शोभायात्रा से समाज में शांति व एकता का संदेश
‘वे ऑफ क्रॉस’ शोभायात्रा
तमिलनाडु के थूथुकुडी में गुड फ्राइडे के अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने ‘वे ऑफ क्रॉस’ शोभायात्रा में हिस्सा लिया। इस बीच लोगों ने प्रार्थना के माध्यम से शांति, एकता और करुणा का संदेश दिया। यीशु मसीह के दुखभरे सफ़र का स्मरण करते हुए और श्रद्धा व भक्ति के साथ गुड फ्राइडे मनाया गया। शोभायात्रा कई चर्चों से होते हुए शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरी।
इस यात्रा का उद्देश्य धार्मिक आस्था को व्यक्त करना और समाज में शांति व एकता का संदेश फ़ैलाना है। श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से प्रार्थना की और धार्मिक कामों में भाग लिया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संदेश
इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुड फ्राइडे के मौक़े पर यीशु मसीह के बलिदान को याद करते हुए, उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर पोस्ट किया। उन्होंने पोस्ट किया, कि गुड फ्राइडे हमें बलिदान की याद दिलाता है। गुड फ्राइडे सौहार्द, करुणा और माफ़ी का प्रतीक है। भाईचारे और आशा के मार्गदर्शन के साथ हम सभी आगे बढ़ें।



