Headlines

फ़्लाईदुबई हाईजैक मामला: भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार ने घायल होने के बावजूद 174 यात्रियों की जान बचाई

इस्राएल के प्रधानमंत्री बेन्‍यामिन नेतन्याहू और रक्षा मंत्री इस्राएल काट्ज़ ने इस घटना को एक गंभीर घटना और संदिग्ध आतंकवादी हमला बताया।
  • कॉकपिट के अंदर सह-पायलट ने किया हमला
  • आतंकवादी घटना होने का संदेह

देश में ही नहीं बल्‍कि पूरी दुनिया में इस समय फ़्लाइट कैप्टन स्मित मच्छार के बहादुरी की चर्चा हो रही है। ख़ुद की परवाह किए बिना, जिस तरह से उन्‍होंने 174 यात्र‍ियों की जान बचाई, वो सच में एक मिसाल है और हर किसी के लिए प्रेरणा की तरह है। दरअसल दुबई से तेल अवीव जा रही फ़्लाईदुबई की उड़ान FZ1073 में 30 सितंबर को कॉकपिट के अंदर गंभीर घटना सामने आई। इजराइली अधिकारियों के अनुसार, उड़ान के दौरान सह-पायलट ने भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार पर हमला किया और विमान को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की।

यह भी पढ़ें: क्या दोहराया जा सकता था 9/11? भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार के साहस ने टाली बड़ी त्रासदी

अचानक नीचे गिरने लगा विमान

दुबई से इस्राएल के तेल अवीव जा रही फ़्लाईदुबई के कैप्टन पर चाकू से हमला करने की कोशिश के आरोप में विमान के सह-पायलट को गिरफ़्तार कर लिया गया है। हमले दौरान विमान एकदम से लगभग 17 हज़ार 400 फ़ीट नीचे गिर गया। इसके बाद कर्मचारियों सहित यात्रियों और चालक दल के सदस्यों ने कॉकपिट में प्रवेश किया और हमला करने वाले को-पायलट को पकड़ लिया और विमान को स्थिर करने में मदद की। इस गंभीर हमले के बाद फ़्लाइट को डायवर्ट किया गया और उत्तर-पश्चिमी सऊदी अरब के तबुक क्षेत्रीय हवाई अड्डे पर सुरक्षित रूप से लैंडि‍ंंग की गई।

भारत को स्मित मच्छार पर गर्व- प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने इस हमले के बाद कहा, कि इतने बड़े खतरे का सामना करते हुए और गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद, कैप्टन स्मित मच्छार ने साहस का परिचय देते हुए सभी यात्र‍ियों की जान बचाई। सोशल मीडिया पोस्ट में, नरेंद्र मोदी ने कहा, कि कैप्टन स्मित मच्छार एक नायक हैं और भारत को उन पर गर्व है। प्रधानमंत्री ने उनके शीघ्र स्‍वस्‍थ होने के लिए प्रार्थना की।

कैप्टन स्मित मच्छार सच्‍चे नायक-प्रधानमंत्री बेन्‍यामिन नेतन्याहू

इस्राएल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और रक्षा मंत्री इस्राएल काट्ज़ ने इस घटना को एक गंभीर आतंकवादी हमला बताया है। इस्राएल के प्रधानमंत्री ने भारतीय नागरिक कैप्टन स्मित मच्छार को इस्राएल जाने वाली फ़्लाइट में सवार 174 लोगों की जान बचाने वाला सच्चा नायक बताया। साथ ही बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा, कि कैप्टन स्मित मच्छार ने असाधारण वीरता का प्रदर्शन किया है।

यह भी पढ़ें: 174 यात्रियों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार का कितना है उड़ान अनुभव?

राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने भी कैप्टन स्मित मच्छार को नायक

अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने भी कैप्टन स्मित मच्छार को नायक बताते हुए कहा, कि कैप्‍टन ने ओमान के सह-पायलट के चाकू हमले का मुक़ाबला किया, कॉकपिट का दरवाजा खोला और विमान को दुर्घटनाग्रस्त करने के प्रयास को विफल करने के लिए मदद मांगी।

कैप्टन स्मित मच्छार की हालत स्थिर

रियाद स्थित भारतीय दूतावास और जेद्दा स्थित वाणिज्य दूतावास ने कहा है कि वे कैप्टन स्मित मच्छार के स्वास्थ्य पर कड़ी नज़र रख रहे हैं। भारतीय दूतावास ने एक बयान में कहा कि कैप्टन मच्छार वर्तमान में तबुक के एक अस्पताल में भर्ती हैं और उनका इलाज चल रहा है। दूतावास ने कहा, कि शुरुआती रिपोर्टों से संकेत मिलता है कि उनकी हालत स्थिर है।

More Posts

दिल्ली में फिर ढही 4 मंजिला इमारत, 5 की मौत; मलबे में दबकर गर्भवती महिला ने गंवाई जान

दिल्ली के न्यू सीमापुरी इलाक़े में चार मंजिला इमारत गिरने की घटना सामने आई, जिसमें महिला और बच्‍चों ने अपनी जान गवां दी।

ज्ञानेश कुमार के ख़‍िलाफ़ विपक्ष का प्रदर्शन तेज, फॉर्म-6 और SIR को लेकर उठे गंभीर सवाल

CEC ज्ञानेश कुमार के इस्‍तीफ़े की मांग कर रहा है विपक्षी खेमा। उधर सुप्रीम कोर्ट ने साफ किया है, कि निर्वाचन आयोग के फॉर्म-6 में किसी भी बदलाव को अदालत ने मंजूरी नहीं दी है।

India vs New Zealand: 4 साल बाद भुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी, न्यूजीलैंड T20 सीरीज के लिए टीम घोषित

न्यूजीलैंड के ख़‍िलाफ़ पांच मैचों की T20I सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित हो गई है। 36 साल की उम्र में भुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी हो रही है।

स्मृति मंधाना बनीं भारतीय महिला क्रिकेट टीम की व्हाइट-बॉल कप्तान, हरमनप्रीत कौर की लेंगी जगह

BCCI ने स्मृति मंधाना को भारतीय महिला क्रिकेट टीम की फ़ुल टाम व्हाइट-बॉल कप्तान बनाया है। वह पहले भी T20I और ODI में कप्तानी कर चुकी हैं।

Send Us A Message