- अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के अल्टीमेटम के बाद जार की गई एडवाइजरी
- मंत्रालय ने दी सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह
राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने ईरान को दी चेतावनी
भारत ने ईरान में रह रहे अपने नागरिकों के लिए एक एडवा़इजरी जारी कर दी है। यह एडवा़इज़री तब जारी की गई जब अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने ईरान को चेतावनी देते हुए किसी बड़े हमले की ओर संकेत देते हुए कहा है, कि हम ईरान की संस्कृति को ही समाप्त कर देंगे। इससे अंदाज़ा लगाया जा सकता है, कि अमेरिका किस हमले की बात कर रहा है।
यह भी पढ़ें: पश्चिम एशिया युद्ध के बीच पीएम मोदी का लोकसभा में संबोधन: कहा बातचीत और कूटनीति ही समस्या का समाधान

अपने नागरिकों की सुरक्षा प्राथमिकता
इस चेतावनी को भारत गंभीर रूप से लेते हुए अपने नागरिकों की सुरक्षा के लिए एडवा़इजरी कर दी। इसमें कहा गया है, कि भारतीय नागरिक अगले 48 घंटे सैन्य ठिकानों से दूर रहें, बिजली ठिकानों से दूर रहने और सुरक्षित स्थान पर रहने की सलाह दी गई है।
क्या कहा विदेश मंत्रालय ने?
इसके अलावा विदेश मंत्रालय ने ईरान का जायज़ा लेते हुए कहा है, कि ईरान की स्थिति काफ़ी तेज़ी से बदल रही है, इसजिए जो भारतीय ईरान में रह रहे हैं, वे कहीं भी आने-जाने से बचें और सुरक्षित स्थान पर चले जाएं। मंत्रालय ने कहा, कि ईरान के भीतर या ईरान की सीमा चौकियों तक किसी भी तरह की आवाजाही सिर्फ़ तेहरान स्थित भारतीय दूतावास के साथ तालमेल और स्पष्ट निर्देश मिलने के बाद ही करें।
हेल्पलाइन मोबाइल नंबर और ईमेल
भारतीय दूतावास ने ईरान में मौजूद भारतीय नागरिकों की सहायता और सलाह के लिए आपातकालीन हेल्पलाइन मोबाइल नंबर जारी की है। इसके अलावा संपर्क के लिए ईमेल भी साझा किया है।
+98 912 810 9115
+98 912 810 9102
+98 912 810 9109
+98 993 217 9359
Email: cons.tehran@mea.gov.in
यह भी पढ़ें: पश्चिम एशिया युद्ध: राज्यसभा में पीएम नरेंद्र मोदी के संबोधन की टॉप 15 मुख्य बातें



