- हादसे के समय कुल 28 कर्मचारी थे सुरंग के अंदर
- सुरंग के 1.8 किलोमीटर भीतर हुआ हादसा
उत्तराखंड के चमोली जिले के पीपलकोटी में THDC की विष्णुगाड़-पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना की सुरंग में बड़ा हादसा हो गया, जिसमें अब तक 7 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है और 18 लोग बूरी तरह घायल हुए हैं। राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र की रिपोर्ट के मुताबिक, हादसे के समय सुरंग के अंदर कुल 28 कर्मचारी मौजूद थे। इनमें से 25 लोगों को बाहर निकाल लिया गया है, जबकि बाक़ी 3 लोगों की तलाश अभी भी जारी है।
यह भी पढ़ें: चमोली टनल हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर हुई 8, दो मजदूर अब भी लापता

कैसे हुआ हादसा?
यह सुरंग लंगभग 3.5 किलोमीटर लंबी है और यह हादसा सुरंग के 1.8 किलोमीटर भीतर हुआ, जहां उस समय 28 कर्मचारी काम कर रहे थे। शाम क़रीब 6:30 से 7 बजे के बीच अचनाक सुरंग में धमाके की आवाज़ हुई और सुरंग में मलबा और पानी भरने लगा, जिसके बाद कर्मचारी घबरा गए और अपनी जान बचाने के लिए हर संभव कोशिश करने लगे।
यह भी पढ़ें: वियतनाम स्पीडबोट हादसा: 15 भारतीयों की मौत, क्या पर्यटन के लिए सुरक्षित हैं स्पीडबोट?
घायलों को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय गोपेश्वर में भर्ती कराया गया है। इसके अलावा घायलों के बेहतर इलाज के लिए बेस अस्पताल श्रीनगर और AIIMS ऋषिकेश को भी अलर्ट कर दिया गया है।

रेस्क्यू ऑपरेशन जारी, लेकिन काफ़ी मुश्क़िल
हादसे की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन के साथ NDRF, SDRF, CISF, ITBP और पुलिस की टीमें मौक़े पर पहुंचीं और राहत-बचाव का कामश्ख्; शुरू किया। विशेष मशीनरी और उपकरणों की मदद से सुरंग के अंदर लगातार खोज एवं बचाव अभियान चलाया जा रहा है। हालांकि, सुरंग में पानी और दलदल की वजह से रेस्क्यू ऑपरेशन में काफ़ी मुश्क़िलें आ रही हैं।
यह भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ के वेदांता पावर प्लांट में भीषण हादसा, 16 मजदूरों की मौत
मुख्यमंत्री ने कहा युद्धस्तर पर हो बचाव का काम
यह सुरंग हिंदुस्तान कंस्ट्रक्शन कंपनी (HCC) के माध्यम से बनाई जा रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून स्थित राज्य आपदा परिचालन केंद्र पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन की जानकारी ली और अधिकारियों को युद्धस्तर पर राहत व बचाव का काम जारी रखने के निर्देश दिए। साथ ही इस हादसे से प्रभावित लोगों को हर तरह की मदद देने को कहा है।






