Headlines

चमोली टनल हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर हुई 8, दो मजदूर अब भी लापता

उत्तराखंड के चमोली जिले में निर्माणाधीन टनल हादसे के बाद राहत और बचाव अभियान लगातार जारी है। बचाव दल ने पानी से भरी टनल से एक और श्रमिक का शव बरामद किया।
  • टनल में भर गया था पानी और मलबा
  • हादसे के वक्‍़त 22 मजदूर टनल में मौजूद थे

उत्तराखंड के चमोली जिले में THDC की विष्णुगाड़-पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना के निर्माणाधीन टनल में हुए बड़े हादसे में मौत की संख्‍या बढ़कर 8 हो गई है और अब भी 2 मजदूर लापता हैं, जिनकी तलाश के लिए रेस्‍क्‍यू ऑपरेशन जारी है। इस दर्दनाक हादसे में हादसे में 12 श्रमिक घायल हुए हैं, निका इलाज अस्‍पताल में चल रहा है।

यह भी पढ़ें: चमोली के पीपलकोटी में THDC टनल हादसा, अबतक 7 लोगों की मौत, 3 अब भी लापता

ऐसे हुआ हादसा

यह सुरंग लंगभग 3.5 किलोमीटर लंबी है और यह हादसा सुरंग के 1.8 किलोमीटर भीतर हुआ, गुरुवार को शाम क़रीब 7 बजे टनल के अंदर अचानक पानी का तेज बहाव और मलबा आ गया था। शुरुआती जानकारी के अनुसार, टनल में अचानक पानी आने की वजह ज़मीन के नीचे मौजूद जलस्रोत यानी एक्विफ़र के फटने को बताया जा रहा है। उस समय टनल में 22 श्रमिक काम कर रहे थे।  

रेस्‍क्‍यू ऑपरेशन जारी

रेस्क्यू टीम सक्शन पंप और आधुनिक उपकरणों की मदद से टनल से पानी बाहर निकाल रही है। जिला प्रशासन, पुलिस, SDRF और NDRF की टीमें मिलकर बचाव अभियान का काम कर रही हैं। अधिकारियों ने बताया, कि रेस्क्यू ऑपरेशन को तेज़ करने के लिए मौके पर अतिरिक्त संसाधन और उपकरण लगाए जा रहे हैं।

More Posts

नेपाल में बाढ़ की तबाही, मरने वालों की संख्‍या बढ़कर हुई 1,344

शुक्रवार को ऊपरी त्रिशूली-3A हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट की सुरंग से 9 दिन बाद 2 मजदूरों को ज़‍िंंदा बाहर निकाला गया है।

UPESSC ने स्पेशल TET 2026 का आधिकारिक विज्ञापन जारी किया

अब उत्‍तर प्रदेश में अपनी नौकरी बचाने और उसे सुरक्षित रखने के लिए उत्तर प्रदेश के हज़ारों शिक्षकों के लिए यह परीक्षा बेहद अहम होने वाला है।

NTA ने UGC-NET जून 2026 के अंग्रेजी, कॉमर्स और समाजशास्त्र की पुर्नपरीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी किए

अंग्रेजी, कॉमर्स और समाजशास्त्र की परीक्षाओं के प्रश्‍नपत्रों में ख़ामिया मिली थी, जिसके बाद परीक्षा को रद्द करना पड़ा था।

अंतरिक्ष में भारत की एक और बड़ी छलांग, ISRO ने सफलतापूर्वक लॉन्च किया EOS-05 उपग्रह

ISRO ने GSLV-F17 रॉकेट से 2,367 किलोग्राम वजन वाले EOS-05 उपग्रह का सफल प्रक्षेपण किया। जानिए 36 हजार किमी की ऊंचाई से निगरानी करने वाले इस उपग्रह की ख़ासियत।

Send Us A Message