Headlines

पश्चिम बंगाल चंद्रनाथ रथ हत्याकांड में CBI की बड़ी कामयाबी

चंद्रनाथ रथ की हत्‍यारों तक पहुंचने का सबसे पहला सुराग टोल प्‍लाज़ा से मिला था, जहां ओरापियों ने टोल का भुगतान करने के लिए UPI का इस्‍तेमाल किया था।
  • CBI ने 24 घंटे के अंदर पकड़े 2 आरोपी
  • विनय राय को उत्तर प्रदेश के वाराणसी से किया गया गिरफ्तार

CBI के हाथों लगा एक और शूटर

पश्‍चिम बंगाल में मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के निजी सहायक चंद्रनाथ रथ हत्याकांड मामले में CBI ने एक और बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए आरोपी को धर-दबोचा है। इस आरोपी की पहचान विनय राय है जो भाड़े का शूटर है और इसे उत्‍तर प्रदेश के वाराणसी से गिरफ़्तार किया गया है। ठीक 24 घंटे पहले मुख्‍य आरोपी शूटर राजकुमार सिंह को उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर से पकड़ा गया था।  

यह भी पढ़ें: बंगाल हिंसा: शुभेंदु अधिकारी के PA चंद्रनाथ रथ की हत्या, SIT टीम गठित, जांच कर रही है CID

Video: PBSHABD

CBI का हाई-प्रोफ़ाइल ऑपरेशन

गिरफ़्तारी के बाद आरोपी विनय राय को ट्रांजिट रिमांड पर कोलकाता लाया गया है, जहां उसे बारासात कोर्ट में पेश किया जाएगा। चंद्रनाथ रथ मर्डर केस में CBI की जांच तेज हो गई है और एजेंसी मामले के सभी राजनीतिक और आपराधिक पहलुओं को खंगाल रही है। बताया जा रहा है, कि CBI ने इन शूटरों को पकड़ने के लिए 7 सदस्यीय टास्क फ़ोर्स गठित कर इस हाई-प्रोफ़ाइल ऑपरेशन को बेहद गुप्त तरीके से अंजाम दिया गया है। 

इससे पहले दो शूटर पकड़े गए थे

इससे पहले भी जांच एजेंसी ने इस मामले के आरोपी मयंक राज मिश्रा और विक्की मौर्य को हिरासत में लिया था। चंद्रनाथ रथ की हत्‍यारों तक पहुंचने का सबसे पहला सुराग टोल प्‍लाज़ा से मिला था, जहां ओरापियों ने टोल का भुगतान करने के लिए UPI का इस्‍तेमाल किया था और यहीं से जांच एजेंसी धीरे-धीरे इस केस में आगे बढ़ती गई और आरोपियों को गिरफ़्तार कर रही है। CBI अभी भी इस हत्‍याकांड के मास्‍टरमाइंड तक पहुंचने की पूरी कोशि‍श में लगी है।   

यह भी पढ़ें: पश्‍चिम बंगाल हिंसा: शुभेंदु अधिकारी के PA चंद्रनाथ रथ की हत्या में आया नया अपडेट

Video: PBSHABD

चुनाव परिणाम आने के बाद चंद्रनाथ रथ की हुई थी हत्‍या

बता दें, कि 4 मई को पश्‍चिम चुनाव परिणाम आने के बाद बीजेपी को प्रचंड जीत मिली थी। इसके ठीक 2 दिन बाद यानी 6 मई की रात को जब चंद्रनाथ रथ अपने ड्राइवर के साथ गाड़ी से जा रहे थे, तब उसी वक़्त शूटरों ने उनका पीछा किया और मैाक़ा देखकर उनकी गाड़ी के सामने आकर उनपर गोली चला दी, जिसके बाद अस्‍पताल में उन्‍हें मृत घोषि‍त कर दिया गया। जांच के दौरान पकड़े गए आरोपियों को 24 मई तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है।

More Posts

नेपाल में बाढ़ की तबाही, मरने वालों की संख्‍या बढ़कर हुई 1,344

शुक्रवार को ऊपरी त्रिशूली-3A हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट की सुरंग से 9 दिन बाद 2 मजदूरों को ज़‍िंंदा बाहर निकाला गया है।

UPESSC ने स्पेशल TET 2026 का आधिकारिक विज्ञापन जारी किया

अब उत्‍तर प्रदेश में अपनी नौकरी बचाने और उसे सुरक्षित रखने के लिए उत्तर प्रदेश के हज़ारों शिक्षकों के लिए यह परीक्षा बेहद अहम होने वाला है।

NTA ने UGC-NET जून 2026 के अंग्रेजी, कॉमर्स और समाजशास्त्र की पुर्नपरीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी किए

अंग्रेजी, कॉमर्स और समाजशास्त्र की परीक्षाओं के प्रश्‍नपत्रों में ख़ामिया मिली थी, जिसके बाद परीक्षा को रद्द करना पड़ा था।

अंतरिक्ष में भारत की एक और बड़ी छलांग, ISRO ने सफलतापूर्वक लॉन्च किया EOS-05 उपग्रह

ISRO ने GSLV-F17 रॉकेट से 2,367 किलोग्राम वजन वाले EOS-05 उपग्रह का सफल प्रक्षेपण किया। जानिए 36 हजार किमी की ऊंचाई से निगरानी करने वाले इस उपग्रह की ख़ासियत।

Send Us A Message