Headlines

पश्‍चिम बंगाल हिंसा: शुभेंदु अधिकारी के PA चंद्रनाथ रथ की हत्या में आया नया अपडेट

बीजेपी की जीत के बाद शुभेंदु अधि‍कारी के निजी सहायक चंद्रनाथ रथ की गाड़ी में गोली मारकर हत्‍या कर दी गई थी।
  • चंद्रनाथ रथ की गोली मारकर कर दी गई थी हत्या
  • जांच कर रही है SIT टीम

पश्‍चिम बंगाल चुनाव TMC की हुई थी हार

हाल ही में पश्‍चिम बंगाल चुनाव के नतीजे आए, जिसमें बीजेपी ने इतिहास रचते हुए TMC को बड़े अंतर से हराया। नतीजे आने के बाद बंगाल में एक बार हिंसा ने जोर पकड़ लिया। बता दें, कि बीजेपी की जीत के बाद शुभेंदु अधि‍कारी के निजी सहायक चंद्रनाथ रथ की गाड़ी में गोली मारकर हत्‍या कर दी गई थी। इसके बाद इस मामले की जांच के लिए SIT टीम गठित की गई थी।

यह भी पढ़ें: बंगाल हिंसा: शुभेंदु अधिकारी के PA चंद्रनाथ रथ की हत्या, SIT टीम गठित, जांच कर रही है CID

हत्‍याकांड में तीन लोग गिरफ़्तार

इस हत्‍याकांड में अब नया अपडेट आया है। शुभेंदु अधिकारी के निजी सहायक चंद्रनाथ रथ की हत्या के मामले में पुलिस ने अबतक तीन लोगों को गिरफ़्तार कर लिया है। इन तीनों आरोपियों को बिहार और उत्तर प्रदेश से पकड़ा गया है। बताया जा रहा है, कि, इन पकड़े गए आरोपियों में एक शार्प शूटर भी है। इन आरोपियों की पहचान मयंक राज मिश्रा, विक्की मौर्य और राज सिंह के नाम से हुई है।

इन आरोपियों तक कैसे पहुंची पुलिस?

मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस को इनकी गिरफ़्तारी के लिए बेहद अहम सबूत मिला। हत्‍यारों ने घटना को अंजाम देने के लिए जिस गाड़ी का इस्‍तेमाल किया था, उस गाड़ी की जानकारी बाली टोल प्लाजा से मिला, जहां उन्‍होंने टोल का भुगतान करने के लिए UPI का इस्‍तेमाल किया था। इसे डिजिटल पेमेंट के माध्‍यम से एजेंसी को अहम सुराग मिला। पुलिस ने अभी इस मामले में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

कोर्ट में किए गए पेश

गिरफ़्तार के बाद इन तीनों आरोपियों को बारासात स्थित कोर्ट में पेश किया गया, जहां अदालत ने इन तीनों को पुलिस रिमांड में भेजने का आदेश दिया। अदालत ने मामले की जांच और पूछताछ के लिए आरोपियों को 13 दिन की पुलिस कस्टडी में रखने का फैसला सुनाया है।

यह भी पढ़ें: पश्‍चिम बंगाल में आज़ादी के बाद पहली बार BJP का शपथ ग्रहण

More Posts

नेपाल में बाढ़ की तबाही, मरने वालों की संख्‍या बढ़कर हुई 1,344

शुक्रवार को ऊपरी त्रिशूली-3A हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट की सुरंग से 9 दिन बाद 2 मजदूरों को ज़‍िंंदा बाहर निकाला गया है।

UPESSC ने स्पेशल TET 2026 का आधिकारिक विज्ञापन जारी किया

अब उत्‍तर प्रदेश में अपनी नौकरी बचाने और उसे सुरक्षित रखने के लिए उत्तर प्रदेश के हज़ारों शिक्षकों के लिए यह परीक्षा बेहद अहम होने वाला है।

NTA ने UGC-NET जून 2026 के अंग्रेजी, कॉमर्स और समाजशास्त्र की पुर्नपरीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी किए

अंग्रेजी, कॉमर्स और समाजशास्त्र की परीक्षाओं के प्रश्‍नपत्रों में ख़ामिया मिली थी, जिसके बाद परीक्षा को रद्द करना पड़ा था।

अंतरिक्ष में भारत की एक और बड़ी छलांग, ISRO ने सफलतापूर्वक लॉन्च किया EOS-05 उपग्रह

ISRO ने GSLV-F17 रॉकेट से 2,367 किलोग्राम वजन वाले EOS-05 उपग्रह का सफल प्रक्षेपण किया। जानिए 36 हजार किमी की ऊंचाई से निगरानी करने वाले इस उपग्रह की ख़ासियत।

Send Us A Message