Headlines

बांग्लादेश का कमाल, ऑस्‍ट्रेलिया की धरती पर पहली बार जीता टेस्‍ट

बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को 9 विकेट से हराकर ऑस्ट्रेलियाई धरती पर पहली टेस्ट जीत दर्ज की। हसन महमूद ने 9 विकेट लेकर जीत में अहम भूमिका निभाई।
  • तनज़ि‍द हसन तमिम ऑस्‍ट्रेलिया में शतक लगाने वाले पहले खिलाड़ी
  • हसन महमूद ने लिए कुल नौ विकेट, बने मैन ऑफ़ द मैच

बांग्‍लादेश ने ऑस्‍ट्रेलियाई धरती पर इतिहास रचते हुए अपनी पहली टेस्‍ट जीत दर्ज करली है। बांग्‍लादेश ने डार्विन के TIO स्टेडियम में खेले गए पहले टेस्‍ट में 9 विकेट से जीत हासिल की। यह जीत बांग्‍लादेश क्रिकेट के लिए बड़ी उपलब्‍धि‍ में से एक है। पिछले कुछ वर्षों में बांग्‍लादेश क्रिकेट के प्रदर्शन में बड़े पैमाने पर बदलाव हुआ है और बड़ी-बड़ी टीमों को मात दे रही है।

यह भी पढ़ें: ICC वनडे विश्व कप 2027: 14 टीमें, 12 मैदान और नया फ़ॉर्मेट, जानिए कैसे खेला जाएगा टूर्नामेंट

ऑस्‍ट्रेलिया की फ़्लॉप बल्‍लेबाजी

पहली पारी में ऑस्‍ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्‍लेबाजी का फ़ैसला लिया, लेकिन अपनी तेज़-तर्रार बैटिंग के लिए प्रसिद्ध ऑस्‍ट्रेलिया की टीम पहली पारी में बांग्‍लादेश के सामने 198 पर ही सिमट गई। स्‍टीव स्‍मिथ ने पहली पारी में 71 रन बनाए, लेकिन इसके अलावा कोई भी बल्‍लेबाज बांग्‍लादेशी गेंदबाजी के सामने टिक नहीं पाया। हसन महमूद ने शानदार गेंदबाजी करते हुए अकेले 6 विकेट चटकाए।

बांग्‍लादेश की बल्‍लेबाजों ने ऑस्‍ट्रेलिया से दूर धकेला मैच

बांग्‍लादेश ने पहली पारी में ही ज़बरदस्‍त बल्‍लेबाजी करते हुए ऑस्‍ट्रेलिया को बैकफ़ुट पर ढकेल दिया। पहली पारी में 198 रन का पीछा करते हुए उन्‍होंने सधी हुई बल्‍लेबाजी की। ख़ासतौर पर तनज़ि‍द हसन तमिम बांग्‍लादेश के पहले बल्‍लेबाज बने, जिन्‍होंने ऑस्‍ट्रेलिया की धरती पर पहला शतक जड़ा, उन्‍होंने 101 रन का योगदान दिया। साथ ही कप्‍तान नजमुल होसेन शांतो ने 84 रन की पारी खेली। इसके अलावा अंत में मेहिदी हसन मिराज़ ने अंत में आकर 65 रन की महत्‍वपूर्ण पारी खेली। शानदारी बल्‍लेबाजी के बदौलत बंग्‍लादेश ने पहली पारी में 426 रन बनाए और 228 रनों की बड़ी बढ़त ली।

ऑस्‍ट्रेलिया की गेंदबाजी में भी नहीं दिखा दम

ऑस्‍ट्रेलिया जिस गेंदबाजी अटैक के लिए जानी जाती है, वह इस मैच में बिल्‍कुल नहीं दिखा। मिचेल स्‍टार्क, कप्‍तान पैट कमिंस और नैथन लायन फीके दिखे, वहीं जोश हेज़लवुड शुरू में अच्‍छी गेंदबाज़ी नहीं कर पाए, लेकिन बाद में उन्‍होंने 6 विकेट लेकर बांग्‍लादेश को समेटने का काम किया।  

दूसरी पारी में लड़े कैमरन ग्रीन, लेकिन अच्‍छी नहीं हुई बल्‍लेबाजी

उम्‍मीद थी, कि ऑस्‍ट्रलिया दूसरी पारी में बल्‍लेबाजी में वापसी करेगी और 228 रन की लीड को उतारकर बांग्‍लादेश के सामने बड़ा लक्ष्‍य रखेगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। ऑस्‍ट्रेलिया की शुरुआत एक बार फि‍र ख़राब रही और ट्रेविस हेड एक बार फ‍िर जल्‍दी आउट हो गए। इसके बाद लाबुशेन और स्‍मिथ के आउट होने के बाद ऑस्‍ट्रेलिया प्रेशर में आ गई। दूसरी तरफ़ कैमरन ग्रीन ने अंत तक लड़ाई लड़ी और शतक लगाते हुए 104 रन की पारी खेली, लेकिन ऑस्‍ट्रेलिया दूसरी पारी में मात्र 284 रन ही बना सकी और बांग्‍लादेश को 58 रन का लक्ष्‍य दिया, जिसके बाद बांग्‍लादेश खेमे में जीत की ख़ुशबू आने लगी।

9 विकेट से ऐतिहासिक जीत

बांग्‍लादेश ने 57 रन के छोटे लक्ष्‍य का पीछा करते हुए 4 रन पर अपना पहला विकेट खो दिया, लेकिन उसके बाद उनका कोई भी विकेट नहीं गिरा और 9 वि‍केट से ऐतिहासिक जीत हासिल कर ली। हसन महमूद को शानदार गेंदबाजी के लिए मैन ऑफ़ द मैच चुना गया। उन्‍होंने दोनों पारियों में 9 विकेट लिए।

यह भी पढ़ें: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: भारत की पूरी मेडल लिस्ट, जानिए किस खिलाड़ी ने जीता गोल्ड, सिल्वर और ब्रॉन्ज़

ऑस्‍ट्रलिया पूरी तैयारी के साथ नहीं उतरी मैदान में

ऑस्‍ट्रलिया के प्रदर्शन को देखते हुए लगता है, कि वह पूरी तैयारी के साथ मैदान में नहीं उतरे और बांग्‍लादेश को हल्‍के में लेने का काम किया। बल्‍लेबाजी हो या गेंदबाजी दोनों में ऑस्‍ट्रेलिया का प्रदर्शन ख़राब रहा। इसमें प्रैक्‍टिस की साफ़ कमी देखी गई। पैट कमिंस जैसा गेंदबाज बांग्‍लादेश के सामने विकेट लेने के लिए जूझता रहा। दूसरा टेस्‍ट 22 अगस्‍त को है और सरीज़ बचाने के लिए ऑस्‍ट्रेलिया को पूराने अंदाज़ में लौटना होगा, वहीं बांग्‍लादेश का मनोबल इस जीत से बढ़ गया है और वो सीरीज़ जीतने की उम्‍मीद से मैदान में उतरेगी।     

टीमरन
ऑस्‍ट्रेलिया पहली पारी198 पर ऑल आउट
बांग्‍लादेश पहली पारी426 पर ऑल आउट
ऑस्‍ट्रलिया दूसरी पारी284 पर आल आउट
बांग्‍लादेश दूसरी पारी57 पर 1 विकेट

More Posts

नेपाल में बाढ़ की तबाही, मरने वालों की संख्‍या बढ़कर हुई 1,344

शुक्रवार को ऊपरी त्रिशूली-3A हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट की सुरंग से 9 दिन बाद 2 मजदूरों को ज़‍िंंदा बाहर निकाला गया है।

UPESSC ने स्पेशल TET 2026 का आधिकारिक विज्ञापन जारी किया

अब उत्‍तर प्रदेश में अपनी नौकरी बचाने और उसे सुरक्षित रखने के लिए उत्तर प्रदेश के हज़ारों शिक्षकों के लिए यह परीक्षा बेहद अहम होने वाला है।

NTA ने UGC-NET जून 2026 के अंग्रेजी, कॉमर्स और समाजशास्त्र की पुर्नपरीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी किए

अंग्रेजी, कॉमर्स और समाजशास्त्र की परीक्षाओं के प्रश्‍नपत्रों में ख़ामिया मिली थी, जिसके बाद परीक्षा को रद्द करना पड़ा था।

अंतरिक्ष में भारत की एक और बड़ी छलांग, ISRO ने सफलतापूर्वक लॉन्च किया EOS-05 उपग्रह

ISRO ने GSLV-F17 रॉकेट से 2,367 किलोग्राम वजन वाले EOS-05 उपग्रह का सफल प्रक्षेपण किया। जानिए 36 हजार किमी की ऊंचाई से निगरानी करने वाले इस उपग्रह की ख़ासियत।

Send Us A Message