- तीनों राज्यों में लोगों ने मतदान में बढ़चढ़ के लिया हिस्सा
- नतीज़े 4 मई को आएंगे
कई दिनों के चुनावी घमासान के बाद असम, केरलम और पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव संपन्न हुए। असम में जहां 126 सीटों पर लड़ाई थी, वहीं केरलम में 140 सीटों पर मतदान हुआ है। इसके अलावा पुडुचेरी में 30 सीटों पर विधानसभा चुनाव लड़ा गया। चुनाव आयोग चुनाव के पहले से ही स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान कराने के लिए हर इंतज़ाम कर रही थी और चुनाव के दौरान यही देखने को मिला।

शाम 5 बजे तक कितने प्रतिशत मतदान
1) असम में शाम 5 बजे तक 84.42 प्रतिशत मतदान हुए। सबसे ज़्यादा दक्षिण सालमारा मनकाचर जिले में 94.08 प्रतिशत वोट पड़ें। असम में 126 सीटों पर 41 राजनीतिक दलों के 722 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं।
2) दूसरी तरफ़ केरलम में शाम 5 बजे तक 75.01 प्रतिशत मतदान हुए। कोझिकोड जिले में सबसे अधिक 77.63 प्रतिशत मतदान किए गए। केरलम में 2.71 करोड़ मतदाता 890 उम्मीदवारों के के लिए वोटिंग कर रहे हैं।
3) केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में शाम 5 बजे तक 86.92 प्रतिशत मतदान किया गया। पुडुचेरी की 30 सीटों पर 20 पार्टियां चुनाव में उतरी है, जिसमें कुल 294 उम्मीदवार हैं।
उपचुनाव में क्या हुआ?
कर्नाटक के बागलकोट उपचुनाव में शाम 5 बजे तक 65.68 प्रतिशत वोट पड़े। दक्षिण दावनगेरे में 63 प्रतिशत से ज़्यादा मतदान हुए हैं। नागालैंड के मोकोकचुंग ज़िले की कोरिडांग विधानसभा सीट पर शाम 5 बजे तक 80.62 प्रतिशत मतदान किया गया। त्रिपुरा की धर्मनगर सीट पर क़रीब 80 प्रतिशत मतदान होने की ख़बर है।
असम, केरलम, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल और पुडुचेरी के चुनावी परिणाम 4 मई को आएंगे।
यह भी पढ़ें: बंगाल विधानसभा चुनाव: अमित शाह ने ममता सरकार पर कौन-से 15 आरोपों की चार्जशीट बनाई?



