Headlines

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केरलम, पुडुचेरी और असम की जनता से मतदान करने की अपील की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर पोस्‍ट के माध्‍यम से केरलम, पुदुचेरी और असम के विधानसभा चुनावों में मतदाताओं से मतदान करने की अपील की है।
  • 9 अप्रैल को केरलम, पुदुचेरीऔर असम में विधानसभा चुनाव
  • 4 मई को आएंगे परिणाम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर पोस्‍ट के माध्‍यम से केरलम, पुदुचेरी और असम के विधानसभा चुनावों में मतदाताओं से मतदान करने की अपील की है।

सोशल मीडिया पर पोस्‍ट करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केरलम की जनता से 2026 के विधानसभा चुनाव में रिकॉर्ड मतदान करने का आह्वान किया है। साथ ही युवाओं और महिलाओं से विशेष रूप से मतदान करने का अनुरोध किया है। उन्होंने कहा, कि यह राज्य की लोकतांत्रिक भावना को और मजबूत करेगा।

यह भी पढ़ें: कहां-कहां हो रहे हैं विधानसभा चुनाव, कितनी सीटें चाहिए बहुमत के लिए?

प्रधानमंत्री ने पुडुचेरी के मतदाताओं से भी मतदान करने की अपील करते हुए कहा, कि इस मतदान के माध्‍यम से विकास में भागीदार बनें और इस चुनाव को पुडुचेरी के भविष्य को आकार देने का ऐतिहासिक अवसर बनाएं।

प्रधानमंत्री मोदी ने असम की जनता से भी बड़ी संख्या में मतदान करने के लि‍ए कहा है। उन्‍होंने ने उम्‍मीद जताते हुए कहा, कि राज्य के युवा पुरुष, महिलाएं और महिला मतदाता उत्साह के साथ इस मतदान में भाग लें और इस चुनाव को लोकतंत्र और नागरिक कर्तव्य के उत्सव के रूप में मनाएं।

More Posts

नेपाल में बाढ़ की तबाही, मरने वालों की संख्‍या बढ़कर हुई 1,344

शुक्रवार को ऊपरी त्रिशूली-3A हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट की सुरंग से 9 दिन बाद 2 मजदूरों को ज़‍िंंदा बाहर निकाला गया है।

UPESSC ने स्पेशल TET 2026 का आधिकारिक विज्ञापन जारी किया

अब उत्‍तर प्रदेश में अपनी नौकरी बचाने और उसे सुरक्षित रखने के लिए उत्तर प्रदेश के हज़ारों शिक्षकों के लिए यह परीक्षा बेहद अहम होने वाला है।

NTA ने UGC-NET जून 2026 के अंग्रेजी, कॉमर्स और समाजशास्त्र की पुर्नपरीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी किए

अंग्रेजी, कॉमर्स और समाजशास्त्र की परीक्षाओं के प्रश्‍नपत्रों में ख़ामिया मिली थी, जिसके बाद परीक्षा को रद्द करना पड़ा था।

अंतरिक्ष में भारत की एक और बड़ी छलांग, ISRO ने सफलतापूर्वक लॉन्च किया EOS-05 उपग्रह

ISRO ने GSLV-F17 रॉकेट से 2,367 किलोग्राम वजन वाले EOS-05 उपग्रह का सफल प्रक्षेपण किया। जानिए 36 हजार किमी की ऊंचाई से निगरानी करने वाले इस उपग्रह की ख़ासियत।

Send Us A Message