Headlines

Asain Games 2026: मीराबाई चानू ने वेटलिफ़्टिंग में जीता सिल्‍वर, 28 साल बाद मिला देश को पदक

मीराबाई चानू की इस उपलब्धि ने देश को 28 वर्षों के बाद एशियाई खेलों में वेटलिफ़्टिंग में पदक दिलाया है।
  • मीराबाई चानू ने कॉमनवेल्‍थ बेम्‍स में लगाई थी गोल्‍ढ की हैट्रिक
  • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने इस उपलब्‍धि‍ के लिए दी बधाई

मीराबाई चानू ने एक बार फ‍िर देश का मान बढ़ाते हुए एशि‍यन गेम्‍स में महिलाओं की 49 किलोग्राम भारोत्तोलन स्पर्धा में सिल्‍वर मेडल जीत लिया। मीराबाई चानू ने 28 वर्षों बाद एशि‍यन गेम्‍स में वेटलिफ़्टिंग में भारत को कोई मेडल दिलाया है। इस उपलब्धि के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने मीराबाई चानू को बधाई दी है। राष्‍ट्रपति ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, कि ओलंपिक, एशियाई खेल, राष्ट्रमंडल खेल और विश्व चैंपियनशिप सहित कई प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंटों में पदक जीतने वाली मीराबाई चानू की यात्रा युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है।

यह भी पढ़ें: एशियन गेम्स 2026: सॉफ्ट टेनिस में जय मीणा ने भारत को दिलाया कांस्य पदक

मीराबाई चानू ने उठाया कुल 198 किलोग्राम वजन

मीराबाई चानू ने 49 किलोग्राम वेटलिफ़्टिंग में 198 किलोग्राम का वजन उठाया। उन्‍होंने स्‍नैच में 87 किलोग्राम और क्‍लीन एंड जर्क में 111 किलोग्राम का वजन उठाया। नॉर्थ कोरिया की सॉन्‍ग गूम ने कुल 215 किलो वजन उठाकर गोल्‍ड अपने नाम किया। सॉन्‍ग गूम ने स्‍नैच में 94 और क्‍लीन एंड जर्क 121 किलोग्राम का वज़न उठाया। इस जीत के साथ सॉन्‍ग गूम ने एशि‍यन गेम्‍स में गोल्‍ड की हैट्रिक लगाई।

यह भी पढ़ें: मीराबाई चानू ने रचा इतिहास, 48 किग्रा वर्ग में लगातार तीसरा राष्ट्रमंडल गोल्ड; 85 किलोग्राम स्नैच का नया रिकॉर्ड

कॉमनवेल्‍थ गेम में लगाई थी जीत की हैट्रि‍क

हाल ही में मीराबाई चानू ने कॉमनवेल्‍थ गेम में गोल्‍ड की हैट्रिक लगाकर इतिहास रचा था। चानू ने 48 किलोग्राम वेटलिफ़्टिंग वर्ग में कुल 190 किलोग्राम (85 किलोग्राम स्‍नैच और 105 किलोग्राम क्‍लीन एंड जर्क) वजन उठाया था। एशि‍यन गेम्‍स में सिल्‍वर जीतकर उन्‍होंंने नया इतिहास रच दिया है।

More Posts

CJP के सौरव दास और आशुतोष रांका को दिल्‍ली हाईकोर्ट से झटका, जानिए कोर्ट ने क्या कहा

CJP नेता सौरव दास और आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत बढ़ाने के मामले में दिल्ली हाईकोर्ट ने दखल देने से इनकार कर दिया।

CJP के लिए आगे की राह आसान नहीं, क्या जारी रह पाएगा ‘वोट चोरी’ आंदोलन?

CJP के लिए आगे की राह आसान नहीं होने वाली, क्‍योंकि दोबारा प्रदर्शन हुआ तो कड़ी कानूनी कार्रवाई हो सकती है।

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कोटा रेलवे स्टेशन पर पकड़े गए तीनों आरोपी, नेपाल भागने की फ़िराक़ में थे!

टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग के मामले में तीन आरोपियों को कोटा रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से पकड़ा गया। पुलिस जांच में लॉरेंस बिश्नोई गैंग से कथित कनेक्शन की भी पड़ताल कर रही है।

नीला ड्रम से सांप के डसने की साजिश तक, मेरठ में विश्वासघात की दो खौफनाक कहानियां

मेरठ के चर्चित अमित कश्यप हत्याकांड मामलें में अदालत ने पत्‍नी रविता और प्रेमी अमरदीप को कोर्ट ने फांसी की सजा सुनाई।

Send Us A Message