- 8 वेरीएंट्स में उपलब्ध है नई टाइगुन
- पहले से अलग और आकर्षक डिज़ाइन में पेश हुई
नई फ़ॉक्सवैगन टाइगुन फ़ेसलिफ़्ट से भारत में पर्दा उठ गया है। वर्ष 2021 में पहली बार टाइगुन बाज़ार में उतरी थी। अब ये गाड़ी नए डिज़ाइन, अपडेट्स और नए रंग विकल्पों में एक बार फिर पेश की गई है। कंपनी जल्द ही इस गाड़ी की बुकिंग शुरू कर देगी। अभी इसकी क़ीमत का ऐलान नहीं किया गया है।
आइए जानते हैं 2026 फ़ॉक्सवैगल टाइगुन के ख़ास फ़ीचर्स और अपडेट्स के बारे में:

यह भी पढ़ें: टाटा सिएरा की बढ़ रही है बिक्री, आख़िर क्या बात है इस गाड़ी में!
फ़ॉक्सवैगन टाइगुन फ़ेसलिफ़्ट का इक्सटीरियर डिज़ाइन
फ़ॉक्सवैगन टाइगुन फ़ेसलिफ़्ट का इक्सटीरियर अब पहले से मजबूत और आकर्षक डिज़ाइन में दिखती है। इसमें मजबूत बोनेट और नए डिज़ाइन के आकर्षक बम्पर शामिल किए गए हैं। साथ ही इसमें ग्रिल के चारों ओर लाइट बैंड दिए गए हैं। नई टाइगुन में ऑल वेदर लाइट के साथ एलईडी हेडलैम्प्स और वेलकम व गुडबाय एनिमेशन के साथ सिग्नेचर एलईडी टेललैम्प्स के साथ ऑफ़र की जा रही है। 2026 टाइगुन में 17-इंच के ब्लैक-पेंटेड आकर्ष अलॉय वील्स दिए गए हैं। इसमें आगे व पीछे रेड ब्रेक कैलिपर्स भी शामिल किए गए हैं।

2026 टाइगुन का इंटीरियर डिज़ाइन
इसके इंटीरियर में काफ़ी नए अपडेट्स किए गए हैं। नई टाइगुन फ़ेसलिफ़्ट नए डैशबोर्ड के साथ ऑफ़र की जा रही है। इसे दोहरे रंग के नए प्रीमियम इंटीरियर में तैयार किया गया है। इसमें कॉन्ट्रास्ट रंग से कढ़ाई किए हुए लेदर की तरह दिखने वाले सीट्स मौजूद हैं। नई टायगुन में 10.09-इंच का VW प्ले टचस्क्रीन इंफ़ोटेन्मेंट सिस्टम, 6-स्पीकर, ऐंड्रॉइड ऑटो व ऐप्पल कारप्ले के साथ वायर्ड ऐप कनेक्ट, आगे वेंटिलेटेड सीट्स, समर फ़क्शन के साथ पैनॉरमिक सनरूफ़, स्मार्ट टच क्लाइमैट्रॉनिक एसी, डिजिटल कॉकपिट, कूल्ड ग्लव बॉक्स, कीलेस पुश बटन स्टार्ट-स्टॉप और कई वॉइस कमांड के फ़ंक्शन नई टाइगुन में शामिल किए गए हैं।

सुरक्षित है नई फ़ॉक्सवैगन टाइगुन
सुरक्षा के नज़रिए से फ़ॉक्सवैगन टाइगुन को भारत एनकैप में 5 स्टार मिलें है। इससे इंदाज़ा लगाया जा सकता है, कि इस गाड़ी के माध्यम से कंपनी की प्राथमिकता ग्राहकों की सुरक्षा है। नई टाइगुन में स्टैंडर्ड तौर पर 6-एयरबैग्स ऑफ़र किए जा रह हैं। साथ ही सुरक्षा के लिए इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम, कई टकराव से बचने के ब्रेक, ब्रेक असिस्ट, हिल स्टार्ट असिस्ट, आगे व पीछे पार्किंग सेंसर, दिशानिर्देश के साथ रिवर्स कैमरा, पीछे फ़ॉग लैम्प्स और पीछे डिफ़ॉगर मौजूद हैं।

टाइगुन फ़ेसलिफ़्ट का इंजन विकल्प
टाइगुन फ़ेसलिफ़्ट में पहले की तरह ही 1.0-लीटर TSI और 1.5-लीटर TSI इंजन में ऑफ़र की जा रही है। 1.0-लीटर इंजन 114bhp का पावर और 178Nm का टॉर्क जनरेट करता है, वहीं 1.5-लीटर इंजन 148bhp का पावर और 250Nm का टॉर्क प्रोड्यूस करता है। इसमें 6-स्पीड मैनुअल, 6-स्पीड ऑटोमैटिक, 7-स्पीड डीएसजी ऑटोमैटिक के अलावा नया 8-स्पीड-ऑटोमैटिक ट्रैंस्मिशन विकल्प दिए गए हैं।

2026 टाइगुन फ़ेसलिफ़्ट के वेरीएंट्स और रंग विकल्प
फ़ॉसवैगन टाइगुन फ़ेसलिफ़्ट कई वेरीएंट्स और रंग विकल्पों में ग्राहको को ऑफ़र की जा रही हैं। ये है:
| वेरीएंट्स | रंग विकल्प |
| कम्फ़र्टलाइन | लावा ब्लू मेटैलिक |
| हाईलाइन | कार्बन स्टील ग्रे मेटैलिक |
| हाईलाइन प्लस | वाइल्ड चेरी रेड मेटैलिक |
| टॉपलाइन | डीप ब्लैक पर्ल इफ़ेक्ट |
| टॉपलाइन प्लस | रिफ़्लैक्स सिल्वर मेटैलिक |
| जीटी लाइन | कैंडी वाइट |
| जीटी लाइन प्लस क्रोम | स्टील ग्रे |
| जीटी लाइन प्लस स्पोर्ट | एवोकैडो पर्ल इफ़ेक्ट |

यह भी पढ़ें: 2026 Hyundai Exter: मॉर्डन फ़ीचर्स के साथ 5.79 लाख रुपये में हुई लॉन्च



