Headlines

टाटा की नई टियागो में हैं कमाल के फ़ीचर्स और है बेहद सस्‍ती भी

नई टियागो पहले से ज़्यादा स्‍टाइलिश और एड्वांस फ़ीचर्स के साथ बाज़ार में उतरी है।
  • टियागो CNG और इलेक्‍ट्रिक के विकल्‍प में भी उपलब्‍ध
  • 3 नए रंग विकल्‍प में किए गए हैं शामिल

टाटा ने हाल ही में अपनी लोकप्र‍िय हैचबैक कार टियागो को नए अपडेट्स के साथ लॉन्‍च किया है। इसकी शुरुआती क़ीमत 4.69 लाख रुपए (एक्‍स-शोरूम) है। अब यह पहले से ज़्यादा स्‍टाइलिश और एड्वांस फ़ीचर्स के साथ बाज़ार में उतरी है। टियागो की ख़ास बात यह है, कि  आज के हालातों को देखते हुए यह पेट्रोल के अलावा CNG और इलेक्‍ट्रिक के विकल्‍प में भी उपलब्‍ध है। आइए जानते हैं, नई टियागो में कौन-कौन से नए फ़ीचर्स शामिल किए गए हैं:

यह भी पढ़ें: टाटा सिएरा की बढ़ रही है बिक्री, आख़िर क्‍या बात है इस गाड़ी में!

नई टाटा टियागो में कौन-कौन से हैं रंग विकल्‍प और वेरीएंट्स

टाटा टियागो, स्मार्ट, प्योर, प्योर+, प्योर+ A, क्रिएटिव और क्रिएटिव+ के 6 वेरीएंट्स में बेची जा रही है। कंपनी ने नई टियागो को पैंगॉन्ग पल्स, वाराणसी वाइब्रेंस और सोबो सर्ज के 3 नए रंग विकल्‍प में पेश किया है। इसके अलावा ग्राहक इसे पहले कह तरह प्योर ग्रे, प्रिस्टिन वाइट और डेटोना ग्रे में चुन सकते हैं।  

Photo Credit: Tata Motors

कैसा है 2026 टाटा टियागो का इक्‍सटीरियर?

इसमें मल्‍टी चैम्‍बर वाले लक्स बीम एलईडी हेडलाइट्स दिए गए हैं, जो रात में व घने कोहरे में भी दृश्‍यता को बनाए रखता है। साथ ही नई टियागो में एलईडी डीआरउल्‍स, आगे नीचे की तरफ़ चौड़ा ब्‍लैक ग्रिल, कनेक्‍टेड टेललैम्‍प्‍स के साथ हेलो लाइटबार, GPS के साथ शार्क फ‍़‍िन एंटिना, दोहरे रंग के ब्‍लैक रूफ़, क्रोम रंग के लाइन डोर हैंडल्‍स और 15-इंच के डायनेमिक डायमंड कट अलॉय वील्‍स मौजूद हैं।

यह भी पढ़ें: आकर्षक अपडेट्स के साथ बाज़ार में उतरी 2026 टाटा पंच

Photo Credit: Tata Motors

नई टियागो के इंटीरियर में कौन-से हैं ख़ास फ़ीचर्स?

नई टियागों फ़ैब्रिक डैशबोर्ड दिया गया है, जो केबिन को आकर्षक बनाता है। साथ ही इसमें कॉस्‍मोग्रेल टैक्‍सचर के पिलर ट्रिम, आकर्षक स्‍पोर्टी स्‍टीयरिंग वील्‍स, दोहरे रंग के प्रीमियम इंटीरियर थीम के अलावा इसमें पहले से ज़्यादा स्‍पेस मिलता है। इसके अलावा टियागो में अंदर सेटिन क्रोम शेड के डोर हैंडल्‍स और ग्रैडटेक कंसोल जिसमें स्‍मार्ट फोन डेक, गैजेट से प्रेरित AMT सेलेक्‍टर व गोल्‍फ़ से प्रेरित गियर नॉब जैसे ऑल-इन-वन कमांड सेंटर ऑफ़र किए जा रहे।

Photo Credit: Tata Motors

नई टेक्‍नोलॉजी और कम्‍फ़र्ट से भरपूर 2026 टियागो

आज के दौर के हिसाब से नई टियागो में है:

1) 10.24 इंच का अल्‍ट्रा व्‍यू वाला HD टचस्‍क्रीन इंफ़ोटेन्‍मेंट सिस्‍टम।

2) डिजिटल आइलैंड क्लस्टर, जिसमें ड्राइविंग के सभी इंफ़ॉर्मेंशन देखने सकते हैं।

3) ड्राइविंग को बेहतर बनाने के लिए क्रूज़ कंट्रोल

4) वायरलेस ऐप्‍पल कारप्‍ले व ए्रंड्रॉइड ऑटो

5) 35+ कनेक्‍टेड कारकार फ़ीचर्स के साथ iRA कनेक्‍टिविटी

6) वायरलेस चार्जर के साथ दोहरे स्‍मार्टफ़ोन डेक

7) फ़ुली ऑटोमैटिक टेम्‍परेचर कंट्रोल

8) प्रीमियम कम्‍फ़र्ट मेलांज वीव सीट, जिसमें थाई सपोर्ट को बढ़ाया जा सकता है।

9) स्‍टोरेज के साथ फै़ब्रिक टच वाले फ्रंट आर्मरेस्‍ट।

10) पीछे एसी वेन्‍ट्स

11) स्‍टार्ट-स्‍टॉप्‍ बटन

12) टन इंडिकेटर्स के साथ ऑटो फ़ोल्‍ड व इलेक्‍ट्रिकली एडद्वजस्‍ट होने वाले ORVMs

13) स्‍टीयरिंग में कंट्रोल्‍स दिए गए हैं।

14) लंबाई के अनुसार एड्जस्‍ट होने वाला ड्राइवर सीट

15) कूल्‍ड ग्‍लवबॉक्‍स

यह भी पढ़ें: 2026 किआ सीरॉस में क्‍या-क्‍या है नया?

Photo Credit: Tata Motors

टाटा टियागो के सेफ़्टी फ़ीचर्स

टियागो में  सुरक्षा के नज़रिए से स्‍टैंडर्ड तौर पर 6 एयरबैग्‍स, 360-डिग्री कैमरा, ब्‍लाइंड व्‍यू मॉनिटर, ट्रैक्‍शन कंट्रोल के साथ इलेक्‍ट्रॉनिक स्‍टेबिलिटी प्रोग्राम, हिल होल्‍ड कंट्रोल, ऑटोमैटिक हेडलैम्‍प्‍स, रेन सेंसिंग वाइपर्स, एलईडी फ़ॉग लैम्‍प्‍स, वॉशर के साथ पीछे वाइपर, पीछे डिफ़ॉगर, फ़ॉलो मी हेडलैम्‍प्‍स और आइसोफ़‍िक्‍स चाइल्‍ड प्रोटेक्‍शन दिए गए हैं।

Photo Credit: Tata Motors

टियागो की लंबाई-चौड़ाई और बूट स्‍पेस     

2026 टाटा टि‍यागो की लंबाई 3813mm, चौड़ाई 1684mm और ऊंचाई 1535mm है, वहीं इसका व्‍हीलबेस 2400mm है। सबसे ज़रूरी इसका बूट स्‍पेस 242L है।

Photo Credit: Tata Motors

2026 टाटा टियागो का इंजन और ट्रैंस्‍मिशन विकल्‍प

2026 टाटा टियागो में 1.2-लीटर का नैचुरली एस्‍पिरेटेड रेवोट्रॉन पेट्रोल है, जो  6000RPM 86bhp का पावर और 3300RPM पर 113Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसमें 5-स्‍पीड मैनुअल और 5-स्‍पीड AMT ट्रैंस्‍मिशन का विकल्‍प दिया गया है। साथ ही AMT में पैडल शि‍फ़्टर का भी विकल्‍प दिया गया है।

More Posts

नेपाल में बाढ़ की तबाही, मरने वालों की संख्‍या बढ़कर हुई 1,344

शुक्रवार को ऊपरी त्रिशूली-3A हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट की सुरंग से 9 दिन बाद 2 मजदूरों को ज़‍िंंदा बाहर निकाला गया है।

UPESSC ने स्पेशल TET 2026 का आधिकारिक विज्ञापन जारी किया

अब उत्‍तर प्रदेश में अपनी नौकरी बचाने और उसे सुरक्षित रखने के लिए उत्तर प्रदेश के हज़ारों शिक्षकों के लिए यह परीक्षा बेहद अहम होने वाला है।

NTA ने UGC-NET जून 2026 के अंग्रेजी, कॉमर्स और समाजशास्त्र की पुर्नपरीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी किए

अंग्रेजी, कॉमर्स और समाजशास्त्र की परीक्षाओं के प्रश्‍नपत्रों में ख़ामिया मिली थी, जिसके बाद परीक्षा को रद्द करना पड़ा था।

अंतरिक्ष में भारत की एक और बड़ी छलांग, ISRO ने सफलतापूर्वक लॉन्च किया EOS-05 उपग्रह

ISRO ने GSLV-F17 रॉकेट से 2,367 किलोग्राम वजन वाले EOS-05 उपग्रह का सफल प्रक्षेपण किया। जानिए 36 हजार किमी की ऊंचाई से निगरानी करने वाले इस उपग्रह की ख़ासियत।

Send Us A Message