2026 स्‍कोडा कुशाक हुई लॉन्‍च, ग्राहक इस क़ीमत पर ख़रीद सकते हैं यह अमेज़‍िंग कार!

आख़‍िरकार स्‍कोडा ने अपनी चर्चित गाड़ी कुशाक को लॉन्‍च करने के साथ ही क़ीमत का ऐलान कर दिया है।

आख़‍िरकार स्‍कोडा ने अपनी चर्चित गाड़ी कुशाक को लॉन्‍च करने के साथ ही क़ीमत का ऐलान  कर दिया है। इससे पहले कंपनी ने कुशाक फ़ेसलिफ़्ट से पर्दा उठाते हुए इस नई कार के आकर्षक फ़ीचर्स और नए अपडेट्स का ख़ुलासा किया था। हाल ही में इसका प्रोडक्‍शन भी शुरू कर दिया गया था, जिससे कयास लगाए जा रहे थे, कि कंपनी जल्‍द ही इसे लॉन्‍च कर सकती है। आइए जानते हैं इस गाड़ी की क़ीमत क्‍या है?

यह भी पढ़ें: 2026 स्‍कोडा कुशाक के कौन से फ़ीचर्स ग्राहकों को कर रहे हैं आकर्षित?

वेरीएंट्स के अनुसार एक्‍स-शोरूम क़ीमत इस प्रकार है:

1. क्‍लासिक प्‍लस

Image: Skoda India
क्‍लासिक प्‍लस मैनुअल10.69 लाख रुपये
क्‍लासिक प्‍लस ऑटामैटिक12.69 लाख रुपये

2. सिग्नेचर

Image: Skoda India
सिग्नेचर मैनुअल14.59 लाख रुपये
सिग्नेचर ऑटामैटिक15.59 लाख रुपये

3. स्‍पोर्टलाइन

Image: Skoda India
स्‍पोर्टलाइन मैनुअल14.74 लाख रुपये
स्‍पोर्टलाइन ऑटामैटिक15.74 लाख रुपये

4. प्रेस्‍टिज

Image: Skoda India
प्रेस्‍टिज मैनुअल16.79 लाख रुपये
प्रेस्‍टिज ऑटामैटिक17.59 लाख रुपये
प्रेस्‍टिज डीएसजी18.79 लाख रुपये

5. मॉन्‍टे कार्लो 

Image: Skoda India
मॉन्‍टे कार्लो  ऑटामैटिक17.89 लाख रुपये
मॉन्‍टे कार्लो डीएसजी18.99 लाख रुपये

यह भी पढ़ें: आईकॉनिक रेनो डस्‍टर की नए अवतार में हुई वापसी, बहुत कुछ अलग है इसमें!

2026 स्‍कोडा के ख़ास फ़ीचर्स

नई स्‍कोडा कुशाक के इंटीरियर में कैंडी वाइट, ब्रिलियंट सिल्‍वर, चेरी रेड, स्‍टिल ग्रे और शिमला ग्रीन के 5 दोहरे रंग के विकल्‍प ग्राहकों के लिए दिए गए हैं, जो इस गाड़ी को ख़ास बनाती है।  इसमें को चुना जा सकता है। नई कुशाक में पीछे की सीट पर मसाजर पैनॉरमिक सनरूफ़ (बेस्‍ट-इन-सेग्‍मेंट) का फ़ीचर दिया गया है। इसमें 10.2-इंच का डिजिटल कॉकपिट और सेग्‍मेंट में पहली बार गूगल पावर एआई कम्‍पैनियन ऐप के साथ क़रीब 10-इंच का टचस्‍क्रीन इंफ़ोटेन्‍मेंट सिस्‍टम मौजूद है। ड्राइवर और सह-चालक के लिए वेन्‍टिलेशन के साथ 6 तरीक़ों से एड्जस्‍ट होने वाली सीट दी गई है।

इंजन विकल्‍प

नई स्‍कोडा कुशाक में 8-स्‍पीड टॉर्क कन्‍वर्टर ऑटोमैटिक ट्रैंस्‍मिशन के साथ 1.0 TSI इंजन दिया गया है। दूसरा इसमें 7-स्‍पीड डायरेक्‍ट शिफ़्ट गियरबॉक्‍स (DSG) के साथ 1.5 TSI इंजन और 6-स्‍पीड मैनुअल ट्रैंस्‍मिशन विकल्‍प के साथ 1.0 TSI इंजन मौजूद है।

रंग विकल्‍प

ग्राहक इसे 8 रंग विकल्‍पों में ख़रीद सकते हैं, जिसमें शिमला ग्रीन, चेरी रेड और स्‍टील ग्रे के 3 नए रंगों के अलावा कैंडी वाइट, ब्रिलियंट सिल्‍वर, कार्बन स्‍टील, डीप ब्‍लैक और लावा ब्‍लू के विकल्‍प मौजूद हैं।

इक्‍सटीरियर डिज़ाइन

2026 स्‍कोडा कुशाक में एलईडी हेडलाइट्स के साथ आगे इल्‍यूमिनेटेड लाइट बैंड ग्रिल, एलईडी टेल लाइट्स, स्‍कोडा लिखा हुआ इल्‍यूमिनेटेड लाइट, टेललाइट्स, रेड ब्रेक कैलिपर्स के साथ 17 इंच के अलॉय व्‍हील्‍स, एलईडी फ़ॉग लैम्‍प्‍स, आगे पार्किंग सेंसर जैसे फ़ीचर्स ऑफ़र किए गए हैं।

सेफ़्टी के नज़रिए से

स्‍कोडा कुशाक को ग्‍लोबल एनकैप में 5-स्‍टार की रेटिंग मिली है। इस गाड़ी में सुरक्षा के हर इंतज़ाम करते हुए सभी वेरीएंट्स में स्‍टैंडर्ड तौर 6 एयरबैग्‍स दिए गए हैं। इसके अलावा इसमें 40 से ज़्यादा सेफ़्टी फ़ीचर्स शामिल हैं।

यह भी पढ़ें: निसान इंडिया की यात्रा में नए अध्‍याय को जोड़ती ‘निसान ग्रैवाइट’

More Posts

बंगाल चुनाव 2026: BJP ने जारी की अपने उम्‍मीदवारों की लिस्‍ट, आसान नहीं TMC की राह

तृणमुल कांग्रेस ने जहां अपने 291 उम्‍मीदवारों की लिस्‍ट जारी की है, उसके बाद बीजेपी ने भी अपने उम्‍मीदवारों की दोनों लिस्‍ट लारी कर दी

बंगाल चुनाव 2026: TMC ने जारी की उम्मीदवारों की लिस्ट, कहा चौथी बार बनाएंगे सरकार

TMC प्रमुख बनर्जी ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए 291 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी गई है।

“ईस्‍ट एशिया महासंग्राम की कहानी: क्‍या अमेरिका के लिए सरदर्द बना ईरान?”

तेल रिफ़ाइनरी पर हो रहे हमले भविष्‍य में उर्ज़ा के लिए बड़ा ख़तरा है।

आईकॉनिक रेनो डस्‍टर की नए अवतार में हुई वापसी, बहुत कुछ अलग है इसमें!

लंबे इंतज़ार के बाद आख़‍िरकार 2026 रेनो डस्‍टर ने बाज़ार में नए अवतार के साथ वापसी कर ली है। आख़ि‍री बार यह चर्चित गाड़ी 2022 में नज़र आई थी।

Send Us A Message