2026 Hyundai Exter: मॉर्डन फ़ीचर्स के साथ 5.79 लाख रुपये में हुई लॉन्‍च

कंपनी ने 2026 एक्‍सटर को नए अपडेट्स के साथ बाज़ार में एक बार फ‍िर उतारा है। हुंडई एक्‍सटर लॉन्‍च के बाद से ही सबसे चर्चित गाड़ि‍यों में से एक रही है।
  • अब दो नए रंग विकल्‍पों में उपलब्‍ध
  • 45 से ज़्यादा एड्वांस सेफ़्टी फ़ीचर्स

इस समय जहां लगभग हर ब्रैंड अपनी चर्चित गाड़‍ियों को नए फ़ीचर्स अपडेट के साथ लॉन्‍च कर रही है, अब इसी कड़ी में हुंडई एक्‍सटर का नाम भी जुड़ गया है। कंपनी ने 2026 हुंडई एक्‍सटर को नए अपडेट्स के साथ बाज़ार में एक बार फ‍िर उतारा है। हुंडई एक्‍सटर लॉन्‍च के बाद से ही सबसे चर्चित गाड़ि‍यों में से एक रही है और टाटा की पंच को टक्‍कर भी दे रही है। नई हुंडई एक्‍सटर देश में 5.79 लाख रुपये (एक्‍स-शोरूम) में लॉन्‍च हुई है।

आइए जानते हैं इस नई हुंडई एक्‍सटर में कौन-कौन से नए अपडेट्स किए गए हैं:

Image: Hyundai Motors India

यह भी पढ़ें: 2026 हुंडई वरना हुई लॉन्‍च: जानें क्‍या है इस गाड़ी की ख़ास बात?

इक्‍सटीरियर में क्‍या है नया?

हुंडई एक्‍सटर का डिज़ाइन काफ़ी आकर्षक दिखता है। नई एक्‍सटर के इक्‍सटीरियर में आगे नए ब्‍लैक रैडिएटर ग्रिल को शामिल किया गया है। साथ ही इसमें ब्रिज टाइप रूफ़ रेल्‍स, आकर्षक व्‍हील आर्क के साथ नए 18-इंच के डायमंड कट अलॉय व्‍हील्‍स और विंग की तरह दिखने वाला स्‍पॉयलर मौजूद है। इसके अलावा इसमें नया टेलगेट और स्‍पार्टी लुक देने के लिए इसमें सी-पिलर गार्निश को शामिल किया गया है।

Image: Hyundai Motors India

सेग्‍मेंट की लंबी एसयूवी

यह एसयूवी अपनी लंबाई-चौड़ाई और व्‍हीलबेस के चलते सेग्‍मेंट की सबसे लंबी व ऊंची गाड़ी है। एक्‍स्‍टर 3830mm लंबी, 1723mm चौड़ी है और इसकी लंबाई 1643mm है, वहीं इसका व्‍हीलबेस 2450mm है, जो इस सेग्‍मेंट का सबसे अधि‍क है। इसका बूट स्‍पेस 391-लीटर का है।

Image: Hyundai Motors India

इंटीरियर में कौन से हैं मजेदार फ़ीचर्स?

2026 एक्‍सटर अब नेवी व ग्रे दोहरे रंग के नए इंटीरियर थीम में ऑफ़र की जा रही है, वहीं  इसमें ज़्यादा स्‍पेस भी मिल जाता है, जो लंबी यात्राओं के लिए आरामदायक है। इसमें नया फ़ोल्‍डिंग आर्मरेस्‍ट, 3D कार्बन पैटर्न का डैशबोर्ट, नया वयारलेस ऐंड्रॉइड ऑटो व ऐप्‍पल कारप्‍ले, सेग्‍मेंट का पहला डैशकैम, 60 से ज़्यादा कनेक्‍टेड फ़ीचर्स के साथ ब्‍लूलिंक और पीछे बैठे यात्रियों के लिए टाइप-सी यूएसबी पोर्ट ऑफ़र किया जा रहा है। इसके अलावा नया डी-कट स्‍पोर्टी स्‍टीयरिंग व्‍हील और सेग्‍मेंट का पहला मेटल शिफ़्टर शामिल किया गया है। इसमें नए रंग व एक्‍सटर ब्रैंडिंग के साथ सेमी फ़ैब्रिक सीट अपहोल्‍स्‍ट्री के साथ-साथ ड्राइवर की सीट और पीछे हेडरेस्‍ट को एड्जस्‍ट करने की सुविधा भी दी गई है। 2026 एक्‍सटर में 300 से ज़्यादा वॉइस कमांड भी मिल जाते हैं।

Image: Hyundai Motors India

हुंडई एक्‍सटर का इंजन विकल्‍प

हुंडई एक्‍सटर पेट्रोल इंजन के साथ-साथ सीएनजी में भी ऑफ़र की जा रही है। इसमें 1.2-लीटर का कप्‍पा पेट्रोल इंजन है, जो 82bhp का पावर और 113.8nm का टॉर्क प्रोड्यूस करता है। इसमें 5-स्‍पीड मैनुअल और स्‍मार्ट ऑटोमैटिक ट्रैंस्‍मिशन का विकल्‍प मौजूद है। दूसरा इसमें सीएनजी के साथ 1.2-लीटर बाय-फ़्यूल कप्‍पा पेट्रोल इंजन है, जो 68bhp का पावर और 95.2nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसमें 5-स्‍पीड मैनुअल ट्रैंस्‍मिशन का विकल्‍प दिया गया है।

Image: Hyundai Motors India

अब दो नए रंग के विकल्‍प में

नई एक्‍स्‍टर दो नए रंग गोल्‍डन ब्रॉन्‍ज़ और टाइटेनियम ब्‍लैक मैटे में ऑफ़र की जा रही है। इसके अलावा इसमें टाइट ग्रे, एटलस वाइट, स्‍टारी नाइट, टाइटेनियम ब्‍लैक, रेंजर ख़ाकी और ब्‍लैक रूफ़ के साथ रेंजर ख़ाकी के दोहरे रंग में उपलब्‍ध है।    

Image: Hyundai Motors India

पहले से ज़्यादा सुरक्षि‍त

सुरक्षा को ध्‍यान में रखते हुए इसमें स्‍टैंडर्ड तौर पर 6 एयरबैग्‍स ऑफ़र किए जा रह हैं। साथ ही इसमें हिल स्‍टार्ट असिस्‍ट, इलेक्‍ट्रॉनिक स्‍टेबिलिटी कंट्रोल जैसे 30 स्‍टैंडर्ड सेफ़्टी और 45 से ज़्यादा एड्वांस सेफ़्टी फ़ीचर्स दिए गए हैं।  

Image: Hyundai Motors India

वेरीएंट्स और क़ीमत

वेरीएंट्स के अनुसार 2026 हुंडई एक्‍सटर की एक्‍स-शोरूम क़ीमत इस प्रकार है:  

1.2 पेट्रोल मैनुअलHX 25,79,900
HX 36,23,900
HX 47,21,900
HX 67,94,900
HX 88,35,900
1.2 पेट्रोल ऑटोमैटिकHX 36,90,900
HX 4+8,05,900
HX 68,54,900
HX 89,07,900
HX 109,41,900
1.2 पेट्रोल व सीएनजीHX 26,99,900
HX 37,43,900
HX 48,26,900
HX 68,93,900
HX 89,40,900

यह भी पढ़ें: आईकॉनिक रेनो डस्‍टर की नए अवतार में हुई वापसी, बहुत कुछ अलग है इसमें!

More Posts

2026 स्‍कोडा कुशाक हुई लॉन्‍च, ग्राहक इस क़ीमत पर ख़रीद सकते हैं यह अमेज़‍िंग कार!

आख़‍िरकार स्‍कोडा ने अपनी चर्चित गाड़ी कुशाक को लॉन्‍च करने के साथ ही क़ीमत का ऐलान कर दिया है।

बंगाल चुनाव 2026: BJP ने जारी की अपने उम्‍मीदवारों की लिस्‍ट, आसान नहीं TMC की राह

तृणमुल कांग्रेस ने जहां अपने 291 उम्‍मीदवारों की लिस्‍ट जारी की है, उसके बाद बीजेपी ने भी अपने उम्‍मीदवारों की दोनों लिस्‍ट लारी कर दी

बंगाल चुनाव 2026: TMC ने जारी की उम्मीदवारों की लिस्ट, कहा चौथी बार बनाएंगे सरकार

TMC प्रमुख बनर्जी ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए 291 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी गई है।

“ईस्‍ट एशिया महासंग्राम की कहानी: क्‍या अमेरिका के लिए सरदर्द बना ईरान?”

तेल रिफ़ाइनरी पर हो रहे हमले भविष्‍य में उर्ज़ा के लिए बड़ा ख़तरा है।

Send Us A Message