Headlines

UPSC Mains 2026 का आज दूसरा दिन, देशभर के केंद्रों पर परीक्षा जारी

UPSC की सिविल सेवा मेंस परीक्षा 2026 का आज दूसरा दिन है। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जा रही है।
  • दो पालियों में आयोजित की जा रही है परीक्षा
  • मुख्‍य परीक्षा 30 अगस्‍त तक होगी आयोजित

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा मुख्य परीक्षा (CSE) 2026 का आज दूसरा दिन है। 21 अगस्‍त से UPSC की मुख्‍य परीक्षा शुरू हुई थी, जिसमें देशभर के अलग-अलग परीक्षा केंद्रों पर बड़ी संख्या में अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हो रहे हैं।

यह भी पढ़ें: NTA पर फिर उठे सवाल, UGC-NET के 3 विषयों की परीक्षा रद्द; सितंबर में दोबारा होगी परीक्षा

सिविल सेवा मुख्य परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जा रही है। पहली पाली सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक चल रही है। मुख्य परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को अगले चरण में इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा।

यह भी पढ़ें: UPSC भर्ती 2026: कई पदों पर सीधी भर्ती के लिए आवेदन शुरू, जानें अंतिम तारीख़

सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 30 अगस्त तक चलेगी। UPSC कार्यक्रम के अनुसार, अगली परीक्षाएं 23, 29 और 30 अगस्त को आयोजित की जाएंगी। परीक्षा केंद्रों में एंट्री के लिए आयोग ने पहले से ही दिशा-निर्देशों जारी कर दिए हैं, जिसका पालन किया जा रहा है। उम्मीदवारों को निर्धारित समय से आधे घंटे पहले परीक्षा केंद्र पहुंचने और आवश्यक दस्तावेज साथ रखने के निर्देश दिए गए हैं।

More Posts

नेपाल में बाढ़ की तबाही, मरने वालों की संख्‍या बढ़कर हुई 1,344

शुक्रवार को ऊपरी त्रिशूली-3A हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट की सुरंग से 9 दिन बाद 2 मजदूरों को ज़‍िंंदा बाहर निकाला गया है।

UPESSC ने स्पेशल TET 2026 का आधिकारिक विज्ञापन जारी किया

अब उत्‍तर प्रदेश में अपनी नौकरी बचाने और उसे सुरक्षित रखने के लिए उत्तर प्रदेश के हज़ारों शिक्षकों के लिए यह परीक्षा बेहद अहम होने वाला है।

NTA ने UGC-NET जून 2026 के अंग्रेजी, कॉमर्स और समाजशास्त्र की पुर्नपरीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी किए

अंग्रेजी, कॉमर्स और समाजशास्त्र की परीक्षाओं के प्रश्‍नपत्रों में ख़ामिया मिली थी, जिसके बाद परीक्षा को रद्द करना पड़ा था।

अंतरिक्ष में भारत की एक और बड़ी छलांग, ISRO ने सफलतापूर्वक लॉन्च किया EOS-05 उपग्रह

ISRO ने GSLV-F17 रॉकेट से 2,367 किलोग्राम वजन वाले EOS-05 उपग्रह का सफल प्रक्षेपण किया। जानिए 36 हजार किमी की ऊंचाई से निगरानी करने वाले इस उपग्रह की ख़ासियत।

Send Us A Message