Headlines

UPSC CSE Mains 2026 आज से शुरू, 13,343 उम्मीदवार देंगे परीक्षा

UPSC सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2026 आज से शुरू हो गई है। जानें परीक्षा का समय और जरूरी निर्देश।
  • दो पालि‍यों में चलेंगी परीक्षाएं
  • आधा घंटा पहले पहुंचना होगा सेंटर पर

देश की सबसे प्रतिष्ठित परीक्षा UPSC सिविल सेवा की मुख्य परीक्षा (CSE Mains) 2026 आज से शुरू हो गई है। परीक्षा 21, 22, 23, 29 और 30 अगस्त को दो पालियों में आयोजित की जा रही है। सुबह की पाली सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दोपहर की पाली 2 बजकर 30 मिनट से शाम 5 बजकर 30 मिनट तक चलेगी।

यह भी पढ़ें: UGC-NET 2026: NTA ने 84 विषयों की आंसर की जारी की, 18 अगस्त तक कर सकेंगे आपत्ति

Prelims में पास हुए थे 13,343 उम्मीदवार

इससे पहले हुए प्रारंभिक परीक्षा (prelims) में 13,343 उम्मीदवार सफल हुए थे, जो अब इस मुख्‍य परीक्षा में शामिल होंगे। उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर निर्धारित समय से कम से कम 30 मिनट पहले पहुंचना है और प्रवेश पत्र तथा पहचान पत्र साथ रखना होगा। उम्मीदवारों को प्रत्येक पेपर के लिए पासपोर्ट साइज फोटो साथ लानी होगी। 

यह भी पढ़ें: UPSC भर्ती 2026: कई पदों पर सीधी भर्ती के लिए आवेदन शुरू, जानें अंतिम तारीख़

सफल उम्मीदवारों का होगा साक्षात्कार

परीक्षा केंद्र में किसी भी तरह के इलेक्ट्रॉनिक या संचार उपकरण ले जाने की अनुमति नहीं है। मुख्य परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को अगले चरण में साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा। 

More Posts

नेपाल में बाढ़ की तबाही, मरने वालों की संख्‍या बढ़कर हुई 1,344

शुक्रवार को ऊपरी त्रिशूली-3A हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट की सुरंग से 9 दिन बाद 2 मजदूरों को ज़‍िंंदा बाहर निकाला गया है।

UPESSC ने स्पेशल TET 2026 का आधिकारिक विज्ञापन जारी किया

अब उत्‍तर प्रदेश में अपनी नौकरी बचाने और उसे सुरक्षित रखने के लिए उत्तर प्रदेश के हज़ारों शिक्षकों के लिए यह परीक्षा बेहद अहम होने वाला है।

NTA ने UGC-NET जून 2026 के अंग्रेजी, कॉमर्स और समाजशास्त्र की पुर्नपरीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी किए

अंग्रेजी, कॉमर्स और समाजशास्त्र की परीक्षाओं के प्रश्‍नपत्रों में ख़ामिया मिली थी, जिसके बाद परीक्षा को रद्द करना पड़ा था।

अंतरिक्ष में भारत की एक और बड़ी छलांग, ISRO ने सफलतापूर्वक लॉन्च किया EOS-05 उपग्रह

ISRO ने GSLV-F17 रॉकेट से 2,367 किलोग्राम वजन वाले EOS-05 उपग्रह का सफल प्रक्षेपण किया। जानिए 36 हजार किमी की ऊंचाई से निगरानी करने वाले इस उपग्रह की ख़ासियत।

Send Us A Message