Headlines

UGC-NET 2026: NTA ने 84 विषयों की आंसर की जारी की, 18 अगस्त तक कर सकेंगे आपत्ति

UGC-NET के उत्तरों पर आपत्ति दर्ज करने के लिए उम्मीदवारों को ऑनलाइन प्रक्रिया पूरी करनी होगी और संबंधित प्रमाण भी अपलोड करने होंगे।
  • 18 अगस्‍त तक कर सकते हैं आपत्ति
  • हर उत्‍तर पर आपत्ति के लिए करना हो शुल्‍क जमा

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने जून 2026 में हुई UGC-NET परीक्षाओं के 84 विषयों के आंसर की जारी कर दिए हैं। इसमें CSIR-NET, ICAR और PHD प्रोग्राम के लिए आयोजित अखिल भारतीय प्रतियोगी परीक्षा की उत्‍तर कुंजी भी शामिल हैं। सभी उम्मीदवार उत्‍तर कुंजी को NTA की आधिकारिक वेबसाइट nta.ac.in पर जाकर चेक कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें: NEET UG 2026 Result: आर्यन गुप्ता और पांशुल बंसल बने AIR-1, NTA ने जारी किया रिजल्ट

आपत्ति के लिए कितनी फ़ीस करनी होगी जमा?

इन परीक्षाओं में शामिल उम्मीदवार 18 अगस्त तक इन उत्तरों को चुनौती दे सकते हैं। इसके लिए UGC-NET पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। हर उत्तर पर आपत्ति के लिए 200 रुपये की फ़ीस जमा करनी होगी। उम्मीदवारों को अपनी आपत्ति के लिए डॉक्‍यूमेंट्स भी जमा करने होंगे। NTA ने साफ़ तौर पर कहा है, कि किसी दूसरे माध्यम से भेजी गई आपत्तियां स्वीकार नहीं की जाएंगी। शुल्क जमा करने की अंतिम तारीख भी 18 अगस्त ही है।

यह भी पढ़ें: UPSC भर्ती 2026: कई पदों पर सीधी भर्ती के लिए आवेदन शुरू, जानें अंतिम तारीख़

तीन विषयों की शिकायत का क्‍या हुआ?

इस दौरान NTA ने बताया, कि अंग्रेजी, वाणिज्य और समाजशास्त्र सहित तीन विषयों के प्रश्न-पत्रों में संभावित त्रुटियों से जुड़ी शिकायतों की जांच के लिए एक समिति बनाई गई थी। समिति की सिफारिशों के आधार पर इन तीनों विषयों के बारे में अलग से सार्वजनिक सूचना आज जारी की जाएगी। एनटीए ने उम्मीदवारों से केवल अपनी आधिकारिक वेबसाइट और सत्यापित सोशल मीडिया हैंडल पर दी गई जानकारी पर ही भरोसा करने को कहा है।

More Posts

नेपाल में बाढ़ की तबाही, मरने वालों की संख्‍या बढ़कर हुई 1,344

शुक्रवार को ऊपरी त्रिशूली-3A हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट की सुरंग से 9 दिन बाद 2 मजदूरों को ज़‍िंंदा बाहर निकाला गया है।

UPESSC ने स्पेशल TET 2026 का आधिकारिक विज्ञापन जारी किया

अब उत्‍तर प्रदेश में अपनी नौकरी बचाने और उसे सुरक्षित रखने के लिए उत्तर प्रदेश के हज़ारों शिक्षकों के लिए यह परीक्षा बेहद अहम होने वाला है।

NTA ने UGC-NET जून 2026 के अंग्रेजी, कॉमर्स और समाजशास्त्र की पुर्नपरीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी किए

अंग्रेजी, कॉमर्स और समाजशास्त्र की परीक्षाओं के प्रश्‍नपत्रों में ख़ामिया मिली थी, जिसके बाद परीक्षा को रद्द करना पड़ा था।

अंतरिक्ष में भारत की एक और बड़ी छलांग, ISRO ने सफलतापूर्वक लॉन्च किया EOS-05 उपग्रह

ISRO ने GSLV-F17 रॉकेट से 2,367 किलोग्राम वजन वाले EOS-05 उपग्रह का सफल प्रक्षेपण किया। जानिए 36 हजार किमी की ऊंचाई से निगरानी करने वाले इस उपग्रह की ख़ासियत।

Send Us A Message