आम बजट 2026: संपन्न किसान, तो समृद्ध देश

  • ग्रामीण विकास एवं कृषि‍ मंत्रालय को मिले 4.35 लाख करोड़ रुपये
  • अकेले कृषि‍ विभाग को मिले 1.40 लाख करोड़  रुपये से अधि‍क

बजट की शुरुआत में ही वित्‍त मंत्री ने यह संदेश दे दिया था, कि इस आम बजट के माध्‍यम से हमारी सरकार का संकल्‍प है, कि वंचितों को हर सुविधा से जोड़ा जा सके। हमारी सरकार चाहती है, कि हमारे देश के ग़रीबों को फ़ायदा मिले। इसी कड़ी में हमारे देश के अन्‍नदाता किसान जिनके बिना देश की अर्थव्‍यवस्‍था के बारे में सोचना बेमानी है, उस किसान को हर तरह की सुविधा और सहायता देने की संभव कोशिश इस बजट में दिखाई देती है।

बजट में किसान के उत्‍पादन, आय और शिक्षा पर ध्‍यान

ग्रामीण विकास एवं कृषि‍ मंत्रालय को इस बार 4.35 लाख करोड़ रुपये ख़र्च करने के लिए मिले है, जिसमें कृषि‍ विभाग को 1.40 लाख करोड़ से अधि‍क रुपये मिले हैं, जिसमें कृषि‍ शि‍क्षा पर भी 10 हज़ार करोड़ रुपये ख़र्च किए जाएंगे। यह दर्शाता है, कि सरकार किसानों को मजबूत बनाना चाहती है। अगर किसान की स्‍थि‍ति ठीक होगी, तो देश की अर्थव्‍यवस्‍था भी पटरी पर आएगी। सरकार ने इस बात पर ध्‍यान दिया है, कि किसान की आय कैसे बढ़े, उसके लिए किसानों के उत्‍पादन को बढ़ाने पर ध्‍यान दिया गया है और सिर्फ़ उत्‍पादन ही नहीं उच्‍च मूल्‍यों की फ़सल पैदा हो, जिससे वो अच्‍छे दामों में बिक़े और किसानों की आय दोगुनी हो।  

उच्‍च मूल्‍य वाली कृषि‍ पर ध्‍यान

किसान की उत्‍पादकता बढ़ाने, आये बढ़ाने और रोज़गार के नए अवसर पैदा करने के लिए नारियल, चंदन, काजू, बादाम, अखरोट और कोको जैसी फ़सलों के लिए सहायता की जाएगी। वित्‍त मंत्री ने कहा, कि आज देश की बड़ी जनसंख्‍या नारियल से अपनी आजीविका चला रही है। इसे देखते हुए सरकार ने नारियल संवर्धन योजना का प्रस्‍ताव रखा है, जिसमें नारियल के नए पौधों व किस्‍मों के द्वरा उत्‍पादन को बढ़ाया जाएगा।

मत्‍स्‍य पालन को बढ़ावा

इस बजट में मत्‍स्‍य पालन को सुदृढ़ करने पर ज़ोर दिया गया है। इसमें जलाशयों और अमृत सरोवर का विकास, मत्‍स्‍य पालन के लिए स्‍टार्टअप्स और मत्‍स्‍य पालन उत्‍पादक संगठनों को बाज़ार से जोड़ने जैसी योजना तैयार की गई है।

पशुपालन के लिए प्रोत्‍साहित करना

सरकार ने पशुपालन पर ख़ासा बल दिया है। पशुपालन में सब्‍सिडी जैसे कार्यक्रम शुरू किए जाएंगे। इसके अलावा पशुधन, डेयरी और मुर्गीपालन जैसे उद्यमों का आधुनिकीकरण करना और उचित मूल्‍य निर्धारण के माध्‍यम से पशुधन किसानों को लाभ पहुंचाने की बात इस बजट में की गई है। इसी कड़ी में पुशओं की सुरक्षा के लिए 20 हज़ार से अधि‍क पशु चिकित्‍सक पेशेवरों को उपलब्‍ध कराने की योजना तैयार की गई है।

किसानों को आधुनिकता से जोड़ना

समय की मांग को देखते हुए किसानों को आर्टिफ़‍िशि‍यल इंटेलिजेंस से जोड़ने की चर्चा बजट के दौरान की गई। इसके लिए एग्रीटेक पोर्टल तैयार की गई है, जो एक बहुभाषीय एआई टूल है। यह टूल कृषि‍ में आने वाली हर चुनौती में सहायता करेगा। यह किसानों को सही समय पर सही निर्णय लेने में भी सक्षम बनाएगा।

यह भी पढ़े:

इतिहास में याद रखी जाएगी 27 तारिख़ और 27 देश, अमेरिका को रास नहीं आई डील

More Posts

ICC T20 वर्ल्‍ड कप सुपर 8: भारत की ताबड़तोड़ बल्‍लेबाजी, ज़‍िम्‍बाब्‍वे ने भी दिखाया दम

ICC T20 वर्ल्‍ड कप सुपर 8 में साउथ अफ्रीका से मिली हार के बाद भारत के लिए ज़‍िम्‍बाब्‍वे को हराना बेहद ज़रूरी था। इसी सोच के साथ मैदान में उतरी भारतीय टीम ने ज़‍िम्‍बाब्‍वे के गेंदबाजों की जमकर परीक्षा ली

ICC T20 वर्ल्‍ड कप सुपर 8: साउथ अफ्रीका के आगे फ़ीका पड़ा वेस्‍टइंडीज़

T20 वर्ल्‍ड कप में लगातार जीतती आ रही वेस्‍टइंडीज़ का जब दक्षि‍ण अफ्रीका से सामना हुआ, तो उसकी एक नहीं चली। बल्‍लेबाजी जहां लड़खड़ाई, वहीं गेंदबाजी करने में भी पसीने छूट गए।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का इज़रायल दौरा: दोस्‍ती, सम्‍मान और भारत का प्रतीक

प्रधानमंत्री का जिस गर्मजोशी के साथ स्‍वागत किया गया, इससे ना सिर्फ़ प्रधानमंत्री की लोकप्र‍ियता को पता चलता है, बल्‍कि यह भी पता चलता है, कि आज भारत विश्‍व में एक ताक़त के रूप में ऊभर रहा है।

ICC T20 वर्ल्‍ड कप सुपर 8: श्रीलंका की एक और बड़ी हार, विश्‍वकप से बाहर

श्रीलंका सुपर 8 के दोनों मुक़ाबले में फ़‍िसड्डी साबित हुई, यहीं कारण है, कि उसे अपनी ही धरती पर विश्‍व कप से बाहर होना पड़ा।

Send Us A Message