नहीं बढ़ रहे पेट्रोल और डीज़ल के दाम, अफ़वाहों पर न दे ध्‍यान: भारत सरकार

जब से युद्ध शुरू हुआ, तबसे पेट्रोल-डीज़ल और गैस की चिंता ने देशवासियों के मन में उथल-पुथल पैदा कर दिया है।
  • लोग आवश्‍यकता से ज़्यादा ले रहे हैं तेल
  • पीएनजी के विस्तार में लगी है सरकार

आजकल देश में अफ़वाहों का माहौल बना हुआ है। जब से युद्ध शुरू हुआ, तबसे पेट्रोल-डीज़ल और गैस की चिंता ने देशवासियों के मन में उथल-पुथल पैदा कर दिया है। जबकि सरकार शुरू से ही बोलती आई है, कि देश में पर्याप्‍त मात्रा में तेल और गैस उपलब्‍ध हैं।

यह भी पढ़ें: अफ़वाह ने लगाई पेट्रोल पंप पर लंबी लाइनें, इंडियन ऑयल ने कहा तेल की कोई कमी नहीं

बावजूद इसके अफ़वाहों में आकर लोग पेट्रोल पंप पर भीड़ लगा रहे हैं। कभी तेल उपलब्‍ध नहीं है की अफ़वाह, तो कभी तेल के दाम बढ़ने की अफ़वाह, लेकिन पट्रोलियम मंत्रालय ने इसे सिरे से ख़ारिज कर दिया है।अफ़वाहों का नतीज़ा यह हो रहा है, कि लोग डर से आवश्‍यकता से ज़्यादा तेल ख़रीद रहे हैं, जिसके कारण आम दिनों के मुक़ाबले 5 गुणा तेल की ब्रिकी हो रही है। इस वजह से पेट्रोल पंप में तेल ख़त्‍म हो जा रहा है और लोगों को लग रहा है, कि तेल की किल्‍लत हो गई है।

Photo: PBSHABD

प्राकृतिक गैस मंत्रालय की संयुक्त सचिव सुजाता शर्मा ने स्पष्ट तौर पर कहा है, कि पेट्रोल और डीज़ल के दाम में किसी प्रकार की बढ़ोतरी नहीं की गई है। उन्होंने लोगों से अफ़वाहों पर ध्यान न देने की अपील की है। इसके अलावा पीएनजी विस्तार से संबंध में उन्होंने कहा, कि पिछले 25 दिनों में लगभग ढाई लाख नए पीएनजी कनेक्शन दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें: पश्‍चिम एशि‍या युद्ध: राज्‍यसभा में पीएम नरेंद्र मोदी के संबोधन की टॉप 15 मुख्‍य बातें

More Posts

अफ़वाह ने लगाई पेट्रोल पंप पर लंबी लाइनें, इंडियन ऑयल ने कहा तेल की कोई कमी नहीं

अफ़वाह ऐसी चीज़ है, जो बरसो से बेवजह के संकट ही पैदा करते आई। इन अफ़वाहों के चक्‍कर में इंसान अपने ही पैर पर कुल्‍हाड़ी मारता है।

बंगाल विधानसभा चुनाव: क्‍या पीएम के बंगाल दौरे से बदलेगी कहानी?

हाल ही में चुनावी घमासान के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल का दौरा किया और सड़क, रेलवे और बंदरगाह जैसे इंफ्रास्‍ट्रक्‍चर से जुड़े 18,000 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया।

पश्‍चिम एशि‍या युद्ध: राज्‍यसभा में पीएम नरेंद्र मोदी के संबोधन की टॉप 15 मुख्‍य बातें

भारत की नज़र भी इस युद्ध पर बनी हुई है और वो प्रभावित देशों से लगातार संपर्क में है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा के बाद राज्‍यसभा में भी देशवासियों आश्‍वासन दिया है, कि सरकार हर संकट में उनके साथ हैं।

असम विधानसभा चुनाव: मुख्‍यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा और गौरव गोगई की होगी टक्‍कर

असम विधानसभा चुनाव की गर्मी धीरे-धीरे बढ़ती जा रही है। बीजेपी नेता और असम मुख्‍यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा और काग्रेंस नेता गौरव गोगई की सीधी टक्‍कर इस चुनाव में देखी जा सकती है।

Send Us A Message