- 8 वर्ष पुराना है मामला
- गृह मंत्री अमित शाह पर की थी टिप्पणी
कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ़ चल रहे मानहानि मामले में सुल्तानपुर की एमपी-एमएलए अदालत ने अगली सुनवाई के लिए 6 अप्रैल की तारिख़ चुनी है। पिछली सुनवाई के दौरान वादी पक्ष (शिकायतकर्ता) के अधिवक्ता संतोष पांडेय ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 349 के तहत प्रार्थना पत्र पेश किया था। मामले में राहुल गांधी अपना बयान दर्ज करा चुके हैं और मौजूदा समय में वह जमानत पर हैं।

इस मामले में राहुल गांधी द्वारा गृह मंत्री अमित शाह पर किए गए कथित बयान से जुड़े ऑडियो-वीडियो सीडी को सबूत के रूप में दाखिल करते हुए उनकी वास्तविक आवाज़ का मिलान विधि विज्ञान प्रयोगशाला (एफ़एसएल) से कराने की मांग की गई थी। इस पर राहुल गांधी के अधिवक्ता ने आपत्ति दर्ज कराई थी। अब वादी पक्ष के अधिवक्ता इस आपत्ति पर 6 अप्रैल को अपना जवाब अदालत में दाखिल करेंगे।
यह मामला करीब 8 वर्ष पूर्व कर्नाटक विधानसभा चुनाव के दौरान का है। कहा गया, कि चुनाव के समय राहुल गांधी ने तत्कालीन भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और वर्तमान में गृह मंत्री अमित शाह पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी और इसके बाद राहुल गांधी के ख़िलाफ़ केस दर्ज कराया गया था, तभी से यह मामला सुल्तानपुर की दीवानी अदालत स्थित एमपी-एमएलए कोर्ट में चल रहा है।
Rahul Gandhi Image: PBSHABD



