असम विधानसभा चुनाव: प्रधानमंत्री के असम दौरे से चुनाव पर कितना पड़ेगा असर?

असम में विधानसभा चुनाव की घोषणा कर दी गई है। इस बीच असम चुनाव भी आजकल चर्चा में है और माहौल भी गरम है। साथ ही कांग्रेस के दिग्‍गज नेता प्रद्युत बोरदोलोई के कांग्रेस छोड़ने की ख़बर ने हलचल मचा दिया।
  • पीएम ने असम में की परियोजनाओ की बौछार
  • किसान और चाय बगान के मजदूरों के लिए विशेष अवसर

असम चुनाव की हलचल

असम में विधानसभा चुनाव की घोषणा कर दी गई है। इस बीच असम चुनाव भी आजकल चर्चा में है और माहौल भी गरम है। एक तरफ़ कांग्रेस के दिग्‍गज नेता प्रद्युत बोरदोलोई के कांग्रेस छोड़ने की ख़बर ने हलचल मचा दिया, वहीं दूसरी तरफ़ बीजेपी की दीसपुर सीट से अतुल बोरा का नाम काट कर प्रद्युत बोरदोलोई का नाम देने से अतुल बोरा नाराज़ हो गए। उनकी नाराजगी को देखते हुए कांग्रेस के नेता उनके संपर्क में आए।

PM at the inauguration of various projects in Guwahati, Assam Photo: PIB India

कांग्रेस ने लगाए भ्रस्‍टाचार के आरोप

असम चुनाव की हलचल तब और तेज़ हो गई जब जोरहट सीट से मुख्‍यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के सामने कांग्रेस के गौरव गोगई का नाम आया। साथ ही कांग्रेस ने हिमंत बिस्वा सरमा के ऊपर भ्रस्‍टाचार और घोटाले जैसे कई आरोप लगाए है। इसके अलावा जुबिन गर्ग की मौत का मुद्दा भी उठाया जा रहा है, जिसमें असम की जनता चाहती है, कि इस दिग्‍गज गायक की मौत की जांच सही तरीक़े से होनी चाहिए। बंगाल की तरह असम के चुनाव पर भी सबकी नज़रे टीकी हई हैं।

यह भी पढ़ें: असम विधानसभा चुनाव: मुख्‍यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा और गौरव गोगई की होगी टक्‍कर

Photo: PIB India

असम के कई हिस्‍से में परियोनाओं का लोकर्पण  

इसी बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने असम का दौरा किया और कई परियोनाओं का लोकर्पण और शि‍लान्‍यास किया, जिसे असम के विकास के लिए ज़रूरी तो माना ही जा रहा है, वहीं चुनाव के आसपास प्रधानमंत्री का यह दौरा अपने आप में बहुत कुछ कहता है और इससे बीजेपी को चुनाव में फ़ायदा मिल सकता है। नरेंद्र मोदी ने कोकराझार में 4,570 करोड़, गुवाहाटी में 19,500 करोड़ और असम के सिलचर में 23,550 करोड़ रुपये की परियोजनाओं को उद्घाटन किया। 

Photo: PIB India

कोकराझार में परियोनाओं का उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के ज़रिए असम के कोकराझार में 4,570 करोड़ रुपये की विकास परियोजना का उद्घाटन किया। इसके अंतर्गत बोडोलैंड सड़क नेटवर्क और कामाख्या-चारलापल्ली अमृत भारत एक्सप्रेस और गुवाहाटी-न्यू जलपाईगुड़ी एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाना जैसी विकास परियोजना शामिल है। इससे व्यापार और पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, वहीं इन परियोजना से किसानों को बड़े बाज़ारों से जुड़ने में मदद मिलगी। पीएम ने कहा, कि बोडोलैंड में कभी हिंसा गुंजती थी, लेकिन अब बोडोलैंड शांति के लिए जाना जाता है।

Photo: PIB India

गुवाहाटी में विकास की नई सीढ़ी

गुवाहाटी में प्रधानमंत्री ने क़रीब 19,500 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन और शि‍लान्‍यास किया। इसके अंतर्गत विद्युतिकरण, सड़क परिवहन, रिफ़ाइनरी का विस्‍तार, नुमालीगढ़-सिलिगुड़ी गैस पाइपलाइन, गोलाघाट में पहला ‘सेकंड-जेनरेशन बायो-इथेनॉल प्लांट’ और निमाती घाट व बिश्वनाथ घाट पर आधुनिक क्रूज टर्मिनल जैसी विकास परियोजनाओं की शुरुआत की गई। इसे असम के विकास के लिए महत्‍वपूर्ण माना जा रहा है।

Photo: PIB India

सिलचर में 23,550 करोड़ रुपये की नींव

असम के सिलचर में भी पीएम मोदी ने 23,550 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का शि‍लान्‍यास किया। इसके अंतर्गत शिलॉग-सिलचर हाई-स्पीड कॉरिडोर, जो मिजोरम, मणिपुर और त्रिपुरा से जोड़ेगा, साथ ही नया सिलचर फ्लाईओवर, 2,500 किलोमीटर से अधिक रेल नेटवर्क के विद्युतीकरण सफ़र को रफ़्तार प्रदान करेगा।

PM addressing at the inauguration of various projects in Guwahati, Assam Photo: PIB India

पीएम बोले किसान और चाय बगानों के मजदूरों की राह हुई आसान

प्रधानमंत्री ने किसानों और चाय बगान के मजदूरों पर खुलकर बाती की। उन्‍होंने कहा, कि प्रधानमंत्री-किसान सम्मान निधि के तहत अब तक असम के किसानों को 20,000 करोड़ रुपये से अधिक की राशि भेजी की जा चुकी है। इसके अलावा प्रधानमंत्री ने कहा, कि आज एमएसपी, सस्ते ऋण, फ़सल बीमा और पीएम किसान सम्मान निधि ने किसानों की राह आसान बनाई है। इसके अलावा उन्‍होंने इस बात पर भी सबका ध्‍यान केंद्रि‍त किया, कि सरकार ने चाय बागानों के युवाओं के लिए विशेष रूप से स्कूल, छात्रवृत्ति और रोजगार के अवसर उपलब्‍ध कराए हैं। उन्‍होंने कहा, कि असम सरकार ने हजारों चाय बागान परिवारों को भूमि के अधिकार प्रदान करके ऐतिहासिक काम किया है, जो उन्‍हें कानूनी सुरक्षा के अलावा भूमि अधिकार परिवारों को स्थाई आवास, बिजली और पानी जैसी केंद्रीय योजनाओं का लाभ उठाने में मदद मिलेगी।

Photo: PIB India

निष्‍कर्ष

कुल मिलाकर प्रधानमंत्री का असम जाना, वहां की जनता के सामने विकास की नई तस्‍वीर को उजागर करना फ़ायदा पहुंचा सकता है। परियोजनाओं के माध्‍यम से जनता को नई तकनीक़ और मॉडल से जोड़ने की कोशिश चुनाव में वोट के समय देखने को मिल सकती है। दूसरी तरफ़ मुख्‍यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा असम का बड़ा चेहरा है और वहां की जनता के साथ ज़मीनी स्‍तर पर जुड़े रहे हैं और असम को सुधारने में ज़रूरी क़दम उठाए हैं।

यह भी पढ़ें: बंगाल विधानसभा चुनाव: क्‍या बीजेपी की तीसरी सूची ने टीएमसी को दिया झटका?

More Posts

NEET पेपर लीक मामले में 5 आरोपियों की न्यायिक हिरासत बढ़ी

NTA को यूं तो निष्‍पक्ष परीक्षा कराने के लिए तैयार किया गया था, लेकिन जब वो ही गद्दार निकले, तब सोचने पर मजबूर होना पड़ता है, कि विश्‍वास किस पर करें?

IPL 2026 Winner: RCB की जीत में कौन-से सितारे ज़्यादा चमके?

इस IPL सीज़न में भी RCB के अंदर IPL टाइटल का जीतने का जज्‍़बा साफ़ दिखाई दिया और उनका ऑलराउंडर परफ़ॉर्मेंस इसका बड़ा उदाहरण है।

IPL फ़ाइनल 2026: लगातार दूसरी बार चैम्‍पियन बना बेंगलुरु, बड़े मैच का बड़ा खि‍लाड़ी विराट कोहली (GT VS RCB)

इस सीज़न की सबसे बेहतरीन टीम बनकर उभरी RCB ने हर प्रारूप में अपना उच्‍चतम प्रदर्शन किया। बेंगलुरु सही मायने में चैम्‍पियन की तरह खेली।

पश्‍चिम बंगाल में अन्नपूर्णा योजना पर बढ़ी सख्‍ती, फ़र्ज़ी लाभार्थियों पर सरकार का एक्शन

ममता सरकार के युग में वहां के नागरिक केंद्र की कई योजनाओं से वंचित थे। बीजेपी की सरकार आते ही पश्‍चिम बंगाल में केंद्र सरकार की योजनाओं को लागू किया गया है।

Send Us A Message