आजकल के दौर में अजीब-अजीब किस्से सुनने को मिल जाते हैं। ऐसे किस्से सुनकर, विश्वास शब्द से ही भरोसा उठने लगता है। अगर कोई हम पर विश्वास कर रहा है, तो यह सबसे बड़ी और हमारे लिए गर्व की बात होनी चाहिए, लेकिन कुछ लोग इसी विश्वास का ग़लत फ़ायदा उठाते हैं और विश्वासघात करते हैं। हमारे समाज के कुछ चुनिंदा लोगों की वजह से लोगों के मन से विश्वास ख़त्म होता जा रहा है। भरोसा बहुत बड़ी चीज़ है और यही चीज़ लोगों को आपस में जोड़े रखती है।
रिश्तों में विश्वासघात का चलन
विश्वासघात की एक और घटना ने इंसानी रिश्ते को शर्मशार करने का काम किया है। यह घटना उत्तर प्रदेश के मथुरा की है, जहां पुलिस ने लुटेरी दुल्हन गैंग का पर्दाफ़ाश किया है। यह गैंग शादी करवाने के नाम पर लाखों रुपये लोगों से लूट लिया करते थे। इस गैंग में एक लड़की भी थी, जो दुल्हन बनकर ठगने का काम किया करती थी। पुलिस ने इस गैंग में शामिल 2 आरोपी सुंदर और इरफ़ान समेत एक लुटेरी दुल्हन को पकड़ा है।
यह भी पढ़ें: जोधपुर: फ़र्ज़ी RAS-IAS अधिकारी बनकर नाबालिग छात्राओं को फंसाने वाला आरोपी POCSO एक्ट में गिरफ़्तार
चंद्रभान का रिश्तेदार था सुंदर
मथूरा के रहने वाले चंद्रभान सिंह शादी करना चाहते थे। इसके लिए उन्होंने अपने रिश्तेदार सुंदर से संपर्क किया। सुंदर ने शादी कराने का झांसा देकर चंद्रभान से शादी कराने के लिए 1 लाख 15 हज़ार रुपये लिए थे। इसके बाद संदर चंद्रभान को अलीगढ़ के पनैरी में स्थित देवी मंदिर में ले गया, जहां एक युवती से उसकी शादी कराई। शादी के बाद दुल्हन चंद्रभान सिंह के साथ आई ज़रूर, लेकिन इसके बाद वो वहां से भाग निकली। आरोप लगा, कि लुटेरी दुल्हन अपने साथी सुंदर और इरफ़ान के साथ फ़रार हो गई है।
तीनों आरोपी हुए गिरफ़्तार
शिकायत के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को खायरा कोठी के पास गिरफ़्तार कर लिया है। पुलिस को इनके पास से 45,010 रुपये नक़द और 3 मोबाइल फोल मिले हैं। इसके बाद पता चला, कि चंद्रभान ने शादी होने के दौरान सुंदर को 99,000 ऑनलाइन और 16 हज़ार कैश दिए थे। पुलिस अब आगे की जांच कर रही है। सुंदर अपना ही रिश्तेदार था, लेकिन उसने लालच में रिश्ते को विश्वासघात से ही कुचल डाला। ऐसे कितनी ही घटनाएं हैं, जिन्होंने रिश्तों को मजाक बनाकर रख दिया है। ऐसे लुटेरों को कठोर-कठोर से सजा होनी चाहिए।






