Headlines

हाईवे पर जानवर को बचाने की कोशिश पड़ी भारी, माफ़‍िया अतीक अहमद के बेटे अबान अहमद की मौत

झांसी-कानपुर हाईवे पर हुए भीषण सड़क हादसे में माफिया अतीक अहमद के बेटे अबान अहमद समेत दो लोगों की मौत हो गई। हादसे में तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
  • यूपी के झांसी में हुआ भीषण सड़क हादसा
  • उमेश पाल हत्याकांड जांच में आया था अबान का नाम

झांसी-कानपुर हाईवे पर एक भीषण हादसा हुआ, जिसमें एक सफ़ेद रंग की क्रेटा कार डिवाइडर से टकरा गई। इस हादसे में माफिया अतीक अहमद के 21 वर्षीय बेटे अबान अहमद की मौत हो गई। साथ ही अबान अहमद का साथी सोनू भी इस दुर्घटना में अपनी जान गवां बैठा। इसके अलावा कार में सवार अन्‍य 3 लोग उमर अहमद, मोहम्मद जैद और असलम बूरी तरह से घायल हो गए। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, जिससे की आगे जांच की जा सके।

यह भी पढ़ें: अबान अहमद की मौत के बाद भाई अली अहमद को मिली सशर्त पैरोल, कड़ी सुरक्षा में अंतिम संस्कार के लिए प्रयागराज पहुंचा

अपने बड़े भाई से मिलने जा रहा था जेल

मिली जानकारी के अनुसार अबान अहमद अपने साथियों के साथ झांसी जेल में बंद अपने भाई अली अहमद से मिलने आ रहा था, तभी हाईवे पर अचानक आए एक जानवर को बचाने के प्रयास में तेज़ रफ़्तार कार अनियंत्रित हो गई और इसी दौरान पूंछ क्षेत्र के पास डिवाइडर से टकरा गई। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची। सभी घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, मोठ भेजा गया।

यह भी पढ़ें: मिर्ज़ापुर में भीषण सड़क हादसा: रूह कंपा देगी 11 लोगों की दर्दनाक मौत

उमेश पाल हत्याकांड में अबान अहमद का नाम

अबान अहमद माफ़‍िया अतीक अहमद का सबसे छोटा बेटा था, प्रयागराज के चर्चित उमेश पाल हत्याकांड की जांच में अबान अहमद का नाम सामने आया था। नाबालिग होने के कारण उसे बाल सुधार गृह भेजा गया था।

अपराध से जुड़ा रहा है अतीक अहमद का पारिवारिक परिवेश  

देखा जाए, तो अतीक अहमद का पूरा पारिवारिक परिवेश मुख्‍य रूप से अपराध से जुड़ा रहा है। अतीक के पांचों बेटे किसी ना किसी अपराध में लिप्‍त रहे हैं। तीसरा बेटा असद अहमद अप्रैल 2023 में झांसी में पुलिस मुठभेड़ में मारा गया था। बड़ा बेटा उमर अहमद इस समय लखनऊ जेल में बंद है और दूसरा बेटा अली अहमद भी वर्तमान में झांसी जेल में बंद है। पांचवा बेटा अबान की एक्‍सीडेंट में मौत हो गई।

More Posts

छात्रों के PG पर टूटा कहर, दिल्‍ली के सत्य निकेतन में 5 मंजिला इमारत भरभराकर गिरी, अबतक 6 लोगों की मौत

दिल्ली के सत्य निकेतन में छात्रों के PG के रूप में इस्तेमाल हो रही 5 मंजिला इमारत अचानक ढह गई। हादसे में 5 लोगों की मौत, 11 को सुरक्षित निकाला गया।

CGPSC रिजल्ट पर अभ्यर्थियों में नाराज़गी, 795 की जगह 608 उम्मीदवार इंटरव्यू के लिए चयनित; आयोग ने स्‍पष्‍ट की वजह

CGPSC मुख्य परीक्षा 2025 के रिजल्ट में 795 के बजाय 608 अभ्यर्थियों के चयन पर नाराज़गी सामने आई है। जानिए आयोग ने कम चयन और पुनर्मूल्यांकन को लेकर क्या कहा।

नेपाल में बाढ़ की तबाही, मरने वालों की संख्‍या बढ़कर हुई 1,344

शुक्रवार को ऊपरी त्रिशूली-3A हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट की सुरंग से 9 दिन बाद 2 मजदूरों को ज़‍िंंदा बाहर निकाला गया है।

UPESSC ने स्पेशल TET 2026 का आधिकारिक विज्ञापन जारी किया

अब उत्‍तर प्रदेश में अपनी नौकरी बचाने और उसे सुरक्षित रखने के लिए उत्तर प्रदेश के हज़ारों शिक्षकों के लिए यह परीक्षा बेहद अहम होने वाला है।

Send Us A Message