- अबान अहमद की सड़क दुर्घटना में हो गई
- भाई से मिलने जा रहा था झांसी जेल
झांसी-कानपुर हाईवे पर एक भीषण कार हादसे में माफ़िया अतीक अहमद के सबसे छोटे 21 वर्षीय बेटे अबान अहमद की मौत हो गई थी। अबान अहमद अपने साथियों के साथ झांसी जेल में बंद अपने भाई अली अहमद से मिलने जा रहा था, तभी हाईवे पर एक जानवर को बचाने के प्रयास में तेज़ रफ़्तार क्रेटा कार अनियंत्रित डिवाइडर से टकरा गई।
यह भी पढ़ें: हाईवे पर जानवर को बचाने की कोशिश पड़ी भारी, माफ़िया अतीक अहमद के बेटे अबान अहमद की मौत
इलाहाबाद हाईकोर्ट से मिला सशर्त पैरोल
झांसी जेल में बंद अली अहमद इलाहाबाद हाईकोर्ट से सशर्त पैरोल मिलने के बाद भाई अबान अहमद के अंतीम सरकार में शामिल होने के लिए प्रयागराज रवाना हुआ। अली अहमद को कड़ी सुरक्षा के बीच प्रयागराज भेजा गया। अदालत ने आदेश दिया है, कि उसे मीडिया से दूर रखा जाएगा।
भाई की मौत के बाद बढ़ा दी गई थी सुरक्षा
छोटे भाई अबान अहमद की मौत के बाद अली अहमद की सुरक्षा बढ़ा दी गई थी। उसे तन्हाई बैरक में रखा गया था, जहां चार स्तर की सुरक्षा के साथ CCTV और विशेष निगरानी की टीम तैनात थी। अली अहमद प्रयागराज पहुंचकर भाई के अंतिम संस्कार में शामिल होगा। हादसे में अबान अहमद के अलावा उसका साथी सोनू की भी मौत हो गई थी। इसके अलावा 3 लोग उमर अहमद, मोहम्मद जैद और असलम बूरी तरह से घायल हो गए।






