Headlines

पुणे में जल्‍द खुलेगा‘लता-आशा मंगेशकर इंस्टीट्यूट’, हुआ भूमि पूजन

पुणे के नांदोशी में 'लता-आशा मंगेशकर इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस' का भूमि पूजन किया गया।
  • राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख डॉ. मोहन भागवत ने की शिरकत
  • हाल ही में गायिका आशा भोसले का हुआ था निधन

पुणे के नांदोशी में ‘लता-आशा मंगेशकर इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस’ का भूमि पूजन किया गया। इस मौक़े पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख डॉ. मोहन भागवत ने शिरकत की। इस दौरान उन्होंने स्वर्गीय आशा भोसले को श्रद्धांजलि भी अर्पित की। 

यह भी पढ़ें: 92 वर्ष की उम्र में प्रख्‍यात गायिका और पद्म विभूषण आशा भोसले का निधन

बता दें, कि हाल ही में 12 अप्रैल 2026 को प्रख्‍यात गायिका और पद्म विभूषण आशा भोसले का निधन 92 वर्ष की उम्र में हो गया था। उनकी बड़ी बहन भारत रत्‍न लता मंगेश्‍कर का निधन 6 फ़रीवरी 2022 को 92 वर्ष की उम्र में हुआ था। अब पुणे में लता-आशा के नाम से इंस्टीट्यूट का खुलना बड़ी बात है।  

भूमि पूजन के अवसर पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे समेत कई दिग्गज मौजूद थे। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मंगेशकर परिवार चर्चा करते हुए कहा, कि मंगेशकर परिवार केवल संगीत के लिए नहीं,बल्कि प्रखर देशभक्ति के लिए भी जाना जाता है। विशेष रूप से वीर सावरकर जी के साथ परिवार का गहरा नाता रहा है।

More Posts

नेपाल में बाढ़ की तबाही, मरने वालों की संख्‍या बढ़कर हुई 1,344

शुक्रवार को ऊपरी त्रिशूली-3A हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट की सुरंग से 9 दिन बाद 2 मजदूरों को ज़‍िंंदा बाहर निकाला गया है।

UPESSC ने स्पेशल TET 2026 का आधिकारिक विज्ञापन जारी किया

अब उत्‍तर प्रदेश में अपनी नौकरी बचाने और उसे सुरक्षित रखने के लिए उत्तर प्रदेश के हज़ारों शिक्षकों के लिए यह परीक्षा बेहद अहम होने वाला है।

NTA ने UGC-NET जून 2026 के अंग्रेजी, कॉमर्स और समाजशास्त्र की पुर्नपरीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी किए

अंग्रेजी, कॉमर्स और समाजशास्त्र की परीक्षाओं के प्रश्‍नपत्रों में ख़ामिया मिली थी, जिसके बाद परीक्षा को रद्द करना पड़ा था।

अंतरिक्ष में भारत की एक और बड़ी छलांग, ISRO ने सफलतापूर्वक लॉन्च किया EOS-05 उपग्रह

ISRO ने GSLV-F17 रॉकेट से 2,367 किलोग्राम वजन वाले EOS-05 उपग्रह का सफल प्रक्षेपण किया। जानिए 36 हजार किमी की ऊंचाई से निगरानी करने वाले इस उपग्रह की ख़ासियत।

Send Us A Message