केरल विधानसभा चुनाव: भाजपा ने जारी की अपनी पहली सूची, 9 अप्रैल को मतदान

आगामी चुनाव के मद्देनज़र केरल विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने अपनी पहली उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है।
  • सूची में 47 उम्मीदवार मौजूद
  • पूर्व प्रदेश अध्यक्षके सुरेंद्रन का नाम शामिल

आगामी चुनाव के मद्देनज़र केरल विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने अपनी पहली उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। इस सूची में कुल 47 उम्मीदवारों के नाम शामिल किए गए हैं। 126 सदस्यीय केरलम विधानसभा चुनाव के अंतगत 9 अप्रैल को मतदान होंगे और 4 मई को वोटो की गिनती की जाएगी।

सूची के अंतर्गत केंद्रीय मंत्री जॉर्ज कुरियन कंजीरापल्ली सीट से चुनाव लड़ने के लिए तैयार हैं। इस सूची पूर्व मंत्री वी मुरलीधरन का नाम भी शामिल किया गया है, जो काझाकोत्तम विधानसभा क्षेत्र चुनाव लड़ने वाले हैं। साथ ही भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष राजीव चंद्रशेखर का भी नाम हैं, जो नेमोम विधानसभा क्षेत्र से चुनावी मैदान में उतर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: 5 राज्यों में चुनावों का हो गया ऐलान: कब होंगे मतदान, कितनी सीटों पर है लड़ाई?

इस पहली सूची में पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष के सुरेंद्रन का भी नाम है, जो मंजेश्वर सीट से चुनाव लड़ने जा रह हैं। साथ ही नव्या हरिदास भी कोझिकोड उत्तर सीट से चुनाव में हाथ आज़माएंगे। इसके अलावाा पूर्व आईपीएस अधिकारी आर श्रीलेखा का नाम सूची में है, जो वट्टियूरकावु निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ने जा रही हैं।

सूची जारी होने के बाद सूची में मौजूद सभी बड़े नामों ने मिलकर उम्‍मीद जताते हुए कहा, कि आने वाले विधानसभी चुनाव में पार्टी शानदार प्रदर्शन करने जा रही है। उनका मानना है, कि पार्टी के  सभी कार्यकर्ता अपने स्तर पर लगातार मेहनत कर रहे हैं। सूची में नाम आने के बाद सभी ने शीर्ष नेतृत्व को धन्यवाद दिया।

List Photo: PBSHABD

More Posts

5 राज्यों में चुनावों का हो गया ऐलान: कब होंगे मतदान, कितनी सीटों पर है लड़ाई?

चुनाव आयोग ने पश्‍चिम बंगाल चुनाव की हलचल के बीच के चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव की तारीख़ों

पर्यावरण का उदाहरण है लखनऊ ग्रीन कॉरिडोर: क्‍या है ग्रीन कॉरिडोर और प्रदेश को क्‍या मिलेगा फ़ायदा?

लखनऊ में आजकल ग्रीन कॉरिडोर परियोजना काफ़ी चर्चा में है, जिसे लेकर कहा जा रहा है, कि ‘मुस्‍कुराइए! आप लखनऊ में हैं’।

निसान इंडिया की यात्रा में नए अध्‍याय को जोड़ती ‘निसान ग्रैवाइट’

यह निसान की पहली गाड़ी है, जो मेड-इन-इंडिया से प्रेरित है और निसान मोटर्स इंडिया की पहली पेशकश है।

गाज़‍ियाबाद में राष्‍ट्रवि‍रोधी गतिविधियों का हुआ पर्दाफ़ाश

राष्‍ट्रवि‍रोधी गतिविधियों से जुड़े छह आरोपियों को पुलिस ने गिरफ़्तार कर लिया है, जिसमें एक महिला भी शामिल है।

Send Us A Message