- पंजाब किंग्स 3 विकेट से जीता
- दोनों टीम की गेंदबाजी अच्छी रही
अच्छा लगता है ऐसा मैच देखकर
इस IPL में यह पहला ऐसा मैच रहा, जो रोमांच से भरा रहा और बल्लेबाजी से ज़्यादा गेंदबाजी हावी रही, लेकिन कूपर कॉनॉली की सूझबूझ बल्लेबाजी के चलते पंजाब ने गुजरात को मात दे दी। हालांकि गुजरात ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 162 रन ही बनाए थे। यह स्कोर आज के आईपीएल के दौर में कम लगते होंगे, क्योंकि पहले 2 मैच में 200 रन इस तरह चेज़ कर लिए गए मानों 100 रन हों। इससे पता चलता है, कि गेंदबाजों के लिए कुछ नहीं बचा आईपीएल में और कोई भी टीम आकर 200 रन बनाती भी है और 200 का लक्ष्य प्राप्त भी कर लेती है। 250 रन बनाने के बाद भी टीम जीत के संदेह में रहती है। एक वो भी दौर था, जब 150 रन भी आईपीएल मैचों को रोमांचक बना जाते थे।
यह भी पढ़ें: IPL 2026: चेन्नई का फ़्लॉप शो, बल्लेबाजी धराशायी (CSK VS RR)
अरे 200 के दौर में 162 क्या है!
सबको लगा होगा, कि जब 200 के ऊपर रन चेज़ हो रहे हैं, तो 163 रन क्या चीज़ है, वो तो 12 से 15 ओवरों में ही बन जाएंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। सच बात यह है, कि मैच का मजा तभी आता है, जब गेंद और बल्ले की जंग हो, लेकिन सिर्फ़ बल्लेबाजी ही चलती रहे, तब क्रिकेट का असली मज़ा ख़त्म हो जाता है। पंजाब की शुरुआत भले अच्छी नहीं रही, लेकिन दूसरे विकेट के लिए कूपर कॉनॉली ने प्रभसिमनर के साथ मिलकर 49 गेंदों में 76 रन की साझेदारी की, तो लगा PBK आसानी से मैच जीत जाएगा। एक समय तो पंजाब का स्कोर 12 ओवर में 2 विकेट पर 110 रन हो गया था, मगर क्रिकेट अनिश्चितताओं का खेल है। अचानक पंजाब के विकेट गिरने लगे और अगले 8 रन पर 4 विकेट गिरने से मामला फ़ंस गया।

कूपर कॉनॉली पंजाब जीत के सूत्रधार
पंजाब का स्कोर अब 118 पर 6 विकेट हो गया था। इसके बाद मार्को यान्सेन के साथ मिलकर कूपर कॉनॉली ने 26 रन की छोटी सी साझेदारी की और मैच में बने रहे। आख़िर में कूपर कॉनॉली ने बार्टलेट के साथ मिलकर 9 गेंदों में 21 रन बनाकर मुक़ाबले को अपने नाम कर दिया। कूपर कॉनॉली अंत तक नाबाद रहे और पंजाब की तरफ़ से 44 गेंदों में 5 चौकों और 5 छक्कों की मदद से 72 रन की विजयी पारी खेली। कूपर कॉनॉली के अलावा प्रभसिमरन सिंह ने 37 रन की पारी खेली। इसके अलावा बाक़ी बल्लेबाज लड़खड़ाते नज़र आए। कूपर कॉनॉली को पंजाब की जीत में अहम भूमिका निभाने के लिए मैच ऑफ़ द मैच चुना गया।
यह भी पढ़ें: IPL 2026: रोहित शर्मा का हिटमैन शो, KKR हुआ पस्त (MI VS KKR)
गुजरात की कसी गेंदबाजी
गुजरात के सभी गेंदबाजों ने कसी हुई गेंदबाजी की। सबसे ज़यादा विकेट प्रसिद्ध क्रिष्णा को मिले। उन्होंने 4 ओवर में 29 रन देकर 3 विकेट लिए, इसके अलावा राशिद ख़ान, वॉशिंगटन सुंदर, कगिसे रबाडा और अशोक शर्मा को 1-1 विकेट मिले।



