Headlines

IPL 2026: पंजाब की किंग बल्‍लेबाजी से चेन्‍नई की लगातार दूसरी हार (CSK VS PBK)

चेन्‍नई सुपरकिंग (CSK) अपने ही मैदान में पंजाब किंग (PBK) से हार गया। चेन्‍नई लगातार अपना दूसरा मैच हार गया है।
  • 5 विकेट से जीता पंजाब किंग
  • पिछले मैच में चेन्‍नई की बल्‍लेबाजी र‍ही थी फ़्लॉप

चेन्‍नई सुपरकिंग (CSK) अपने ही मैदान में पंजाब किंग (PBK) से हार गया। चेन्‍नई लगातार अपना दूसरा मैच हार गया है। इससे पहले राजस्‍थान ने चेन्‍नई की बल्‍लेबाजी को धराशायी कर 127 रन पर समेट दिया था और आसानी से मैच को 8 विकेट से जीत लिया था। पंजाब के सामने बल्‍लेबाजी चली, लेकिन गेंदबाजी कारगर साबित नहीं हुई, नतीज़ा यह हुआ, कि चेन्‍नई इस मैच को 5 विकेट से हार गया।

यह भी पढ़ें: IPL 2026: पंजाब की रोमांचक जीत में चमके कूपर कॉनली (PBK VS GT)

पहले मैच से उभरते हुए CSK की अच्‍छी बल्‍लेबाजी

टॉस हारकर पहले बल्‍लेबाजी करते हुए CSK का पहला विकेट सुजू सैमसन के रूप में भले ही 14 रन पर गिर गया, लेकिन उसके बाद कप्‍तान ऋतुराज गायकवाड व आयुष म्‍हात्रे के बीच 55 गेंदो में 96 रन की साझेदारी हुई और चेन्‍नई को अच्‍छी स्‍थि‍ती में पहुंचा दिया। ऋतुराज गायकवाड के आउट होने के बाद आयुष म्‍हात्रे का भी महत्‍वपूर्ण विकेट गिर गया। आयुष 43 गेंदों में 73 रन की पारी खेली, वहीं ऋतुराज ने 28 रन की पारी खेली। इसके बाद शविम दुबे और सरफ़राज़ खान ने CSK की पारी को संभाला, जिसमें सरफ़राज़ खान की पारी देखने लायक रही और उन्‍होंने 12 गेंदों में ही 32 रन जड़ दिए। शि‍वम दुबे ने भी 45 रन की तेज़ पारी खेली और टीम का स्‍कोर 5 विकेट पर 209 पहुंचा दिया।

दो मैच में सैमसन फ़्लॉप

T20 वि‍श्‍वकप में फ़ॉर्म में रहे संजु सैमसन चेन्‍नई की तरफ़ से पहले दोनों मैचों में फ़्लॉप साबित हुए। इससे पहले संजु सैमसन राजस्‍थान के कप्‍तान रह चुके हैं, लेकिन इस सीज़न में चेन्‍नई की टीम में शामिल हो गए हैं।

PBK की गेंदबाजी बेअसर

गेंदबाजी का फ़ैसला लेने के बाद पंजाब किंग की गेंदबाजी जैसी होनी चाहिए वैसी नहीं हुई और अर्शदीप सिंह ने 4 ओवर में 41 रन दिए, लेकिन कोई भी विकेट नहीं ले पाए। बार्टलेट और मार्को यान्‍सेन की भी पिटाई हुई। दोनों को 1-1 विकेट मिला। विजयकुमार व्‍यस्‍क को 2 विकेट मिले।

यह भी पढ़ें: IPL 2026: समीर रिज़वी के दम पर हारते-हारते बची दिल्‍ली (LSG VC DC)

पंजाब की तेज़-तर्रार शुरुआत, प्रियांश आर्य चमके

210 रन के लक्ष्‍य का पीछा करने उतरी PBK की शुरुआत तेज़-तर्रार रही और पहले विकेट के लिए प्रियांश आर्य व प्रभसिमरन सिंह ने 4.2 ओवरों में 61 रन जोड़ी दिए, जिसमें प्रियांश आर्य ने 11 गेंदों में ही 39 रन बना दिए। प्रभसिमरन ने आउट होने से पहले 43 रन की पारी खेली। दोनों के आउट होने के बाद पिछले मैच के हीरो रहे कूपर कॉनली और कप्‍तान श्रेयस अय्यर ने पारी को संभाला। कॉनली ने जहां 36 रन की पारी खेली, वहीं श्रेयस ने 50 रन बनाकर पंजाब की जीत लगभग पक्‍की कर दी। PBK ने इस लक्ष्‍य को 8 गेंद शेष रहते ही 5 विकेट से जीत लिया।

चेन्‍नई की भी गेंदबाजी में नहीं दिखा दम

CSK की गेंदबाजी पूरे मैच में जूझती दिखाई दी। मैट हेनरी ने 2 विकेट ज़रूर लिया, लेकिन 4 ओवर में 54 रन दे डाले, वहीं अंशुन कंबोज ने भी 2 विकेट लिया, लेकिन 43 रन उन्‍होंने भी ख़र्च किए।    

प्रियांश आर्य को 11 गेंदों में 39 रन बनाने और जीत की नींव रखने के लिए मैन ऑफ़ द मैच चुना गया।   

More Posts

नेपाल में बाढ़ की तबाही, मरने वालों की संख्‍या बढ़कर हुई 1,344

शुक्रवार को ऊपरी त्रिशूली-3A हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट की सुरंग से 9 दिन बाद 2 मजदूरों को ज़‍िंंदा बाहर निकाला गया है।

UPESSC ने स्पेशल TET 2026 का आधिकारिक विज्ञापन जारी किया

अब उत्‍तर प्रदेश में अपनी नौकरी बचाने और उसे सुरक्षित रखने के लिए उत्तर प्रदेश के हज़ारों शिक्षकों के लिए यह परीक्षा बेहद अहम होने वाला है।

NTA ने UGC-NET जून 2026 के अंग्रेजी, कॉमर्स और समाजशास्त्र की पुर्नपरीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी किए

अंग्रेजी, कॉमर्स और समाजशास्त्र की परीक्षाओं के प्रश्‍नपत्रों में ख़ामिया मिली थी, जिसके बाद परीक्षा को रद्द करना पड़ा था।

अंतरिक्ष में भारत की एक और बड़ी छलांग, ISRO ने सफलतापूर्वक लॉन्च किया EOS-05 उपग्रह

ISRO ने GSLV-F17 रॉकेट से 2,367 किलोग्राम वजन वाले EOS-05 उपग्रह का सफल प्रक्षेपण किया। जानिए 36 हजार किमी की ऊंचाई से निगरानी करने वाले इस उपग्रह की ख़ासियत।

Send Us A Message