- दूसरे दौर में 8 टीमों को ग्रुप E और F में बांटा
- भारत दूसरे दौर में नीदरलैंड और अर्जेंटीना से भिड़ेगा
हॉकी विश्वकप के पहले दौर में भारत ने तीना मैच खेले जिसमें उसने दो में जीत हासिल की। पहले मैच में वेल्स को 3-1 से हराने के बाद इंग्लैंड से 2-4 से हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद भारत के सामने पाकिस्तान की चुनौती थी, जहां भारत ने दमदार प्रदर्शन से पाकिस्तान को 5-3 से मात दी। कप्तान हरमनप्रीत सिंह और अभिषेक ने 2-2 गोल किए थे। इंग्लैंड इस ग्रूप से अपने सभी मुक़बाले जीतने के बाद टॉप पर रहा, इसलिय अगले दौर में उसे अतिरिक्त 3 अंक मिल गए हैं।
यह भी पढ़ें: हॉकी विश्व कप 2026: पाकिस्तान पर भारी पड़ा भारत, 5-3 से दर्ज की शानदार जीत
16 में से 8 टीमें दूसरे दौर में
16 टीमों के साथ हॉकी विश्वकप 2026 की शुरुआत हुई थी, जिसमें से 8 टीमें पहले दौर में बाहर हो चुकी हैं। अब दूसरे दौर में 8 टीमों को E और F के 2 ग्रुप में बांट दिया गया है। ग्रुप E में भारत, इंग्लैंड, नीदरलैंड और अर्जेंटीना हैं, वहीं ग्रुप F में ऑस्ट्रेलिया, स्पेन, जर्मनी और बेल्जियम हैं।
इंग्लैंड और नीदरलैंड के पास पहले से 3 अंक
दूसरे दौर में अपने-अपने ग्रुप में वो दो टीमें ही आपस में भिड़ेंगी, जो एकस दूसरे से पहले दौर में नहीं भीड़ी थी। जैसे भारत अपने ग्रुप में इंग्लैंड से खेल चुका है, तो अब वो दूसरे दौर में इंग्लैंड से नहीं खेलेगी और इंग्लैंड को पहले से ही 3 अंक मिल चुके हैं, क्योंकि उन्होंने भारत को पहले दौर में हार दिया है। यही वजह है, कि टीम दूसरे दौर में 2 मैच ही खेलेंगी। इसके अलावा नीदरलैंड के पास भी पहले से ही 3 अंक हैं।
भारत के सामने नीदरलैंड चुनौती
भारत के लिए आगे की राह आसन नहीं होने वाली, क्योंकि इसके सामने नीदरलैंड्स और अर्जेंटीना की बड़ी चुनौती है। भारत दूसरे दौर के अपने पहले मुक़ाबले में मेजबान और मौजूदा ओलंपिक चैंपियन नीदरलैंड्स से भिड़ेगी। यह मुक़ाबला सेमीफ़ाइनल में जगह बनाने के दृष्टिकोण से बेहद अहम है। यह मुकाबला आज शाम 7:30 बजे वैगनर हॉकी स्टेडियम में खेला जाएगा।
कप्तान हरमनप्रीत सिंह हैं फ़ॉर्म में
सेमीफ़ाइनल में जगह बनाने के नज़रिए से बेहद अहम है। भारतीय टीम को नीदरलैंड से कड़ी चुनौती मिलेगी, लेकिन कप्तान हरमनप्रीत सिंह टूर्नामेंट में शानदार लय में दिखे हैं। वह अब तक पांच गोल कर चुके हैं और विश्वकप में सबसे ज़्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी हैं।






