Headlines

हॉकी विश्व कप 2026: पाकिस्तान पर भारी पड़ा भारत, 5-3 से दर्ज की शानदार जीत

हॉकी विश्व कप में भारत ने पाकिस्तान को 5-3 से हराकर दूसरी जीत दर्ज की। हरमनप्रीत सिंह, अभिषेक और हार्दिक सिंह ने भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई।
  • हरमनप्रीत सिंह और अभिषेक ने 2-2 गोल दागे
  • इंग्‍लैंड से 2-4 से मिली थी हार

हॉकी विश्व कप के अहम मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 5-3 से हराकर इस विश्‍वकप में अपनी दूसरी जीत हासिल कर ली है। यह मुक़ाबला भारत के लिए अगले दौर में पहुंचने के नज़रिए से जीतना बेहद ज़रूरी था, क्‍योंकि भारत ग्रुप स्‍टेज में अपना दूसरा मैच, इंग्‍लैंड के ख़‍िलाफ़ 2-4 से हार गया था। भारत ने हॉकी विश्‍वकप का आगाज़ जीत से किया था, जहां उसने वेल्‍स को 3-1 से मात दी थी।

भारत ने दिखाया आक्रमक खेल

पाकिस्‍तान के साथ हुए इस महत्‍वपूर्ण मैच में भारत शुरुआत से ही आक्रामक रहा और कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने पहले क्‍वॉर्टर के पांचवें मिनट में ही गोल कर भारत को बढ़त दिला दी। इसके बाद अभिषेक ने 10वें मिनट में गोल कर भारत की बढ़त को बढ़ाते हुए 2-0 कर दिया। यहां से पाकिस्‍तान पर दाबाव बढ़ गया।

दूसरे क्‍वॉर्टर में दिखी टक्‍कर

भारत यही नहीं रूका और दूसरे क्‍वॉर्टर में हरमनप्रीत सिंह ने 20वें मिनट में पेनल्टी के मौक़ें को हाथ से नहीं जाने दिया और उसको गोल में तबदील कर भारत को 3-0 की बढ़त दिला दी। पाकिस्‍तान 3-0 से पिछड़ रहा था, तभी 21वें मिनट में पाकिस्तान के हन्नान शाहिद ने गोल कर बढ़त को कम कर 3-1 कर दिया। इसके बाद फिर भारत की तरफ़ से अभिषेक ने गोल दागकर भारत को 4-1 से आगे कर दिया। यहां से पाकिस्‍तान मैच मे काफ़ी पीछे जाता दिखाई देने लगा, लेकिन 24वे मिनट में पाकिस्‍तान ने अपना 2 गोल किया और स्‍कोर को 4-2 कर दिया।  

अंत तक बढ़त में रहा भारत

तीसरा क्‍वॉर्टर शुरु होते ही हार्दिक सिंह ने भारत के लिए पांचवां गोल किया और स्‍कोर को 5-2 पहुंचा दिया। यहां से भारत की जीत पक्‍की दिखने लगी। तीसरे क्‍वॉर्टर में पाकिस्‍तान एक भी गोल नहीं कर पाया। इसके बाद चौथे और आख़‍िरी कवॉर्टर में की शुरुआत में पाकिस्‍तान ने तीसरा गोल कर दिया और बढ़त को कम करते हुए 5-3 कर दिया। लगा, कि पाकिस्‍तान भारत के स्‍कोर तक पहुंचने की पूरी कोशि‍श कर रहा है, लेकिन भारत भी चौकन्‍ना था। इसके बाद दोनों टीमें एक भी गोल नहीं कर पाई और भारत इस मैच को 5-3 से जीत गया।     

More Posts

नेपाल में बाढ़ की तबाही, मरने वालों की संख्‍या बढ़कर हुई 1,344

शुक्रवार को ऊपरी त्रिशूली-3A हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट की सुरंग से 9 दिन बाद 2 मजदूरों को ज़‍िंंदा बाहर निकाला गया है।

UPESSC ने स्पेशल TET 2026 का आधिकारिक विज्ञापन जारी किया

अब उत्‍तर प्रदेश में अपनी नौकरी बचाने और उसे सुरक्षित रखने के लिए उत्तर प्रदेश के हज़ारों शिक्षकों के लिए यह परीक्षा बेहद अहम होने वाला है।

NTA ने UGC-NET जून 2026 के अंग्रेजी, कॉमर्स और समाजशास्त्र की पुर्नपरीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी किए

अंग्रेजी, कॉमर्स और समाजशास्त्र की परीक्षाओं के प्रश्‍नपत्रों में ख़ामिया मिली थी, जिसके बाद परीक्षा को रद्द करना पड़ा था।

अंतरिक्ष में भारत की एक और बड़ी छलांग, ISRO ने सफलतापूर्वक लॉन्च किया EOS-05 उपग्रह

ISRO ने GSLV-F17 रॉकेट से 2,367 किलोग्राम वजन वाले EOS-05 उपग्रह का सफल प्रक्षेपण किया। जानिए 36 हजार किमी की ऊंचाई से निगरानी करने वाले इस उपग्रह की ख़ासियत।

Send Us A Message