ICC T20 वर्ल्‍ड कप सुपर 8: हैरी ब्रूक के शानदार शतक से इंग्‍लैंड सेमीफ़ाइनल में

हैरी ब्रूक ने सच में कप्‍तानी पारी खेली। ये ऐसी पारी थी, जिसमें ज़ल्‍दबाजी नहीं आत्‍मविश्‍वास था।

  • ब्रूक ने बनाए 51 गेंदों में 100 रन
  • पाकिस्‍तान पर विश्‍वकप से बाहर होने का ख़तरा बढ़ा  

पल्‍लेकेले में खेले गए पाकिस्‍तान बनाम इंग्‍लैंड के मुक़ाबले में कप्‍तान हैरी ब्रूक ने अकेले पाकिस्‍तान की गेंदबाजों की जमकर परीक्षा ली, लेकिन पाकिस्‍तान इस परीक्षा में फ़ेल हो गई और इंग्‍लैंड ने यह मैच 2 विकेट से जीत लिया।

फ़रहान की शानदार पारी

सुपर 8 के इस मुक़ाबले में पाकिस्‍तान ने टॉस जीतकर पहले बल्‍लेबाजी का फ़ैसला लिया। हालाकिं शुरुआत बहुत अच्‍छी नहीं रही और पाकिस्‍तान ने 27 रन पर ही 2 विकेट गवां दिए। इसके बाद बाबर आज़म और ओपनर बल्‍लेबाज साहिबज़ादा फ़रहान के बीच 46 रन की साझेदारी हुई और टीम ने मैच में वापसी की। बाबर ने आउट होने से पहले 25 रन बनाए।

उसके बाद आए फ़ख़र ज़मान और फ़रहान के बीच एक और 49 रन की अच्‍छी साझेदारी हुई और लगा की पाकिस्‍तान अब इंग्‍लैंड के सामने बड़ा स्‍कोर खड़ा करेगा, लेकिन फ़रहान के आउट होते ही पाकिस्‍तान एक बार फ‍िर लड़खड़ा गया और 20 ओवर में 9 विकेट पर 164 रन बना सका। साहिबज़ादा फ़रहान के शानदार 45 गेंद में 63 रन की बदौलत पाकिस्‍तान इस सम्‍मानजनक स्‍कोर तक पहुंच पाया। फ़ख़र ज़मान ने 25 और शादाब ख़ान ने 23 रन की पारी खेली।

इंग्‍लैंड की सधी हुई गेंदबाजी

इंग्‍लैंड ने भी शुरू से ही कसी हुई गेंदबाजी की और पाकिस्‍तान को  बड़ा स्‍कोर बनाने नहीं दिया। हालाकिं 164 का स्‍कोर भी इस पिच पर कम नहीं था। इंग्‍लैंड की तरफ़ से जोफ़रा आर्चर ने 2, ओवरटन ने 2, आदिल रशि‍द ने 1 और सबसे ज़्यादा डॉसन ने 3 विकेट चटकाए।

शुरू में इंग्‍लैंड लड़खड़ाया मगर हैरी ब्रूक ने जड़ दिया शतक

165 रन के लक्ष्‍य का पीछा करने उतरी इंग्‍लैंड की पारी शुरू में डगमगाती दिखी और देखते ही देखते उनके 35 रन पर 3 विकेट गिर गए, लेकिन कप्‍तान हैरी ब्रूक ने इंग्‍लैंड का एक छोर संभाले रखा और चौके-छक्‍के लगाते रहे। हैरी ब्रूक ने अकेले अपने दम पर 51 गेंदों में 10 चौके और 4 छक्‍कों की मदद से 51 गेंदों में 100 रन की शानदार पारी खेलकर पाकिस्‍तान के हाथ से मैच खींच लिया। ब्रूक के आउट होने के बाद मैच थोड़ा रोमांचक हुआ और इंग्‍लैंड को 6 गेंदों में 3 रन बनाने थे और उसके 2 ही व‍िकेट शेष थे। आर्चर ने पहली बॉल पर चौका लगाकर मैच अपने नाम तो किया ही, बल्‍कि सेमीफ़ाइनल का टिकट भी अपने नाम कर लिया।

गेंदबाजी में शाहिन अफ़रीदी चमके

पाकिस्‍तान की गेंदबाजी में शाहिन अफ़रीदी ने ज़बरदस्‍त गेंदबाजी की और 4 ओवर में 30 रन देकर 4 विकेट लिए। इसके अलावा नवाज़ को 2 और तारिक़ को 2 विकेट मिले। शतकवीर हैरी ब्रूक को मैन ऑफ़ द मैच चुना गया। इस हार के बाद पाकिस्‍तान का विश्‍वकप से बाहर होने का ख़तरा ज़्यादा बढ़ गया है।    

More Posts

ICC T20 वर्ल्‍ड कप सुपर 8: भारत की ताबड़तोड़ बल्‍लेबाजी, ज़‍िम्‍बाब्‍वे ने भी दिखाया दम

ICC T20 वर्ल्‍ड कप सुपर 8 में साउथ अफ्रीका से मिली हार के बाद भारत के लिए ज़‍िम्‍बाब्‍वे को हराना बेहद ज़रूरी था। इसी सोच के साथ मैदान में उतरी भारतीय टीम ने ज़‍िम्‍बाब्‍वे के गेंदबाजों की जमकर परीक्षा ली

ICC T20 वर्ल्‍ड कप सुपर 8: साउथ अफ्रीका के आगे फ़ीका पड़ा वेस्‍टइंडीज़

T20 वर्ल्‍ड कप में लगातार जीतती आ रही वेस्‍टइंडीज़ का जब दक्षि‍ण अफ्रीका से सामना हुआ, तो उसकी एक नहीं चली। बल्‍लेबाजी जहां लड़खड़ाई, वहीं गेंदबाजी करने में भी पसीने छूट गए।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का इज़रायल दौरा: दोस्‍ती, सम्‍मान और भारत का प्रतीक

प्रधानमंत्री का जिस गर्मजोशी के साथ स्‍वागत किया गया, इससे ना सिर्फ़ प्रधानमंत्री की लोकप्र‍ियता को पता चलता है, बल्‍कि यह भी पता चलता है, कि आज भारत विश्‍व में एक ताक़त के रूप में ऊभर रहा है।

ICC T20 वर्ल्‍ड कप सुपर 8: श्रीलंका की एक और बड़ी हार, विश्‍वकप से बाहर

श्रीलंका सुपर 8 के दोनों मुक़ाबले में फ़‍िसड्डी साबित हुई, यहीं कारण है, कि उसे अपनी ही धरती पर विश्‍व कप से बाहर होना पड़ा।

Send Us A Message