Headlines

ICC T20 वर्ल्‍ड कप सुपर 8: इंग्‍लैंड से बूरी तरह हारा श्रीलंका

  • 147 रन का पीछा करते हुए 100 रन भी नहीं बना पाई
  • विल जैक्‍स ने चटकाए 3 विकेट

ICC T20 वर्ल्‍ड कप सुपर 8 के मुक़ाबले में इंग्‍लैंड ने अपना पहला मैच शानदार तरीक़े से जीत लिया है। इंग्‍लैंड ने श्रीलंका को 51 रन से हरा दिया है। दिलचस्‍प बात यह है, कि 146 रन स्‍कोर बोर्ड पर लगाने के बावजूद श्रीलंका इस रन का पीछा नहीं कर पाई और 100 रन के अंदर 95 रन पर सिमट गई।

फ‍िलिप सॉल्‍ट ने गेंदबाजी का किया डटकर सामना

पल्‍लेकल में खेले गए सुपर 8 मुक़ाबले में श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फ़ैसला किया और अच्‍छी गेंदबाजी का प्रदर्शन किया और इंग्‍लैंड को 20 ओवर में 9 विकेट पर 146 रन ही बनाने दिया। इंग्‍लैंड की शुरुआत अच्‍छी नहीं रही और उसके लगातार अंतराल पर विकेट गिरते गए। इंग्‍लैंड की तरफ़ से सिर्फ़ फ‍िलिप सॉल्‍ट ही डट के श्रीलंका की गेंदबाजी का सामना किया और उन्‍होंने 40 गेंदों का सामना करके 6 चौकों और 2 छक्‍कों की मदद से 62 रन बनाए। इसके अलावा कोई भी बल्‍लेबाज ज़्यादा देर टिक नहीं सका। विल जैक्‍स ने 21 रन की पारी खेली।

श्रीलंका की अच्‍छी गेंदबाजी

श्रीलंका की तरफ़ से लगभग सभी ने अच्‍छी गेंदबाजी की। सबसे किफ़ायती गेंदबाजी वेल्‍ललागे ने की। उन्‍होंने 4 ओवर में 26 रन देकर 3 विकेट चटकाए। इसके अलावा मधुशंका ने 2, तीक्षना ने 2 और चमीरा ने 1 विकेट लिया। गेंदबाजी मे अच्‍छे प्रदर्शन को देखते हुए लगा, कि श्रीलंका आत्‍मविश्‍वास से भरी होगी और आसानी से इस लक्ष्‍य को पीछा कर लेगी, लेकिन लगता है, कि ज़‍िम्‍बाब्‍वे से मिली हार अभी तक दिमाग से उतरी नहीं।

इंग्‍लैंड की गेंदबाजी झेल नहीं पाई श्रीलंका

147 रन का पीछा करने उतरी श्रीलंका की पारी लड़खड़ा गई और इस विश्‍वकप में बल्‍लेबाजी से अच्‍छा प्रदर्शन करने वाले दिग्‍गज सुपर 8 के इस बड़े मुक़ाबले में फ़्लॉप हो गए। निशंका 9 और कुशल मेंडिस 4 रन बनाकर आउट हो गए। इंग्‍लैंड ने ज़बरदस्‍त गेंदबाजी करते हुए श्रीलंका के 5 ओवर और 5 गेंदों में 34 रन पर ही 5 विकेट गिरा दिए और श्रीलंका का मनोबल तोड़ दिया और टीम एक-एक रन बनाने के लिए संघर्ष करने लगी और देखते ही देखते पूरी टीम 16.4 ओवर में मात्र 95 रन बनाकर सिमट गई। कप्‍तान शनाका ने कुछ देर टिक कर 30 रन की पारी खेली बाक़ी बल्‍लेबाज आते गए और जाते गए।

इंग्‍लैंड की तरफ़ से सभी पांचों गेंदबाजों ने विकेट चटकाए। जोफ़रा आर्चर ने 2 विकेट, विल जैक्‍स ने 3 विकेट, डॉसन ने 2 विकेट, रशि‍द ने 2 और ओवरटन ने 2 विकेट लिए और श्रीलंका के बल्‍लेबाजों को टिकने नहीं दिया। विल जैक्‍स को 21 रन बनाने और 3 विकेट चटकाने के लिए मैन ऑफ़ द मैच चुना गया।    

बता दें, कि पाकिस्‍तान और न्‍यूज़ीलैंड के बीच होने वाला पहला सुपर 8 मैच बारिश में धुुल गया थाा। दोनों टीमों के पास अब 1-1 पॉइंट हैं और इंग्‍लैंड 2 पॉइंट के साथ ग्रप में सबसे ऊपर है, वहीं श्रीलंका का अभी खाता खुलना बाक़ी है।

More Posts

नेपाल में बाढ़ की तबाही, मरने वालों की संख्‍या बढ़कर हुई 1,344

शुक्रवार को ऊपरी त्रिशूली-3A हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट की सुरंग से 9 दिन बाद 2 मजदूरों को ज़‍िंंदा बाहर निकाला गया है।

UPESSC ने स्पेशल TET 2026 का आधिकारिक विज्ञापन जारी किया

अब उत्‍तर प्रदेश में अपनी नौकरी बचाने और उसे सुरक्षित रखने के लिए उत्तर प्रदेश के हज़ारों शिक्षकों के लिए यह परीक्षा बेहद अहम होने वाला है।

NTA ने UGC-NET जून 2026 के अंग्रेजी, कॉमर्स और समाजशास्त्र की पुर्नपरीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी किए

अंग्रेजी, कॉमर्स और समाजशास्त्र की परीक्षाओं के प्रश्‍नपत्रों में ख़ामिया मिली थी, जिसके बाद परीक्षा को रद्द करना पड़ा था।

अंतरिक्ष में भारत की एक और बड़ी छलांग, ISRO ने सफलतापूर्वक लॉन्च किया EOS-05 उपग्रह

ISRO ने GSLV-F17 रॉकेट से 2,367 किलोग्राम वजन वाले EOS-05 उपग्रह का सफल प्रक्षेपण किया। जानिए 36 हजार किमी की ऊंचाई से निगरानी करने वाले इस उपग्रह की ख़ासियत।

Send Us A Message